लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आलिया भट्ट

सूची आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने करण जौहर की रूमानी-हास्य फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से हिन्दी फ़िल्मों में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म हाईवे और टू स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अभिनय किया। .

24 संबंधों: टू स्टेट्स (फ़िल्म), डियर ज़िन्दगी, पूजा भट्ट, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, भारत, महेश भट्ट, मुम्बई, मुकेश भट्ट, मोहित सूरी, राज़ी, शानदार (2015 फ़िल्म), संघर्ष (1999 फ़िल्म), स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर, सोनी राज़दान, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में, हाईवे (२०१४ हिन्दी फ़िल्म), जमनाबाई नरसी स्कूल, वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म), इमरान हाशमी, इम्तियाज़ अली, कपूर एण्ड सन्स, उड़ता पंजाब

टू स्टेट्स (फ़िल्म)

टू स्टेट्स २०१४ की एक भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है और यह फ़िल्म चेतन भगत रचित २००९ के इसी नाम के के उपन्यास पर आधारित है। इसके निर्माता करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं। फ़िल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। फ़िल्म १८ अप्रैल २०१४ को जारी की गई और समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षायें प्राप्त की। .

नई!!: आलिया भट्ट और टू स्टेट्स (फ़िल्म) · और देखें »

डियर ज़िन्दगी

डियर ज़िन्दगी (Dear Zindagi) एक भारतीय आगामी फ़िल्म है। फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान तथा आलिया भट्ट मुख्य किरदार है। .

नई!!: आलिया भट्ट और डियर ज़िन्दगी · और देखें »

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट (जन्म: 24 फरवरी, 1972) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह अपने पिता महेश भट्ट की तरह एक निर्देशक भी हैं। .

नई!!: आलिया भट्ट और पूजा भट्ट · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: आलिया भट्ट और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन शशांक खैतन ने किया है और निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है।। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, आलिया भट्ट और गौहर खान आदि हैं। यह फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से शुरू हुई फ्रैंचाइज़ी का दूसरा हिस्सा है। यह १० मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: आलिया भट्ट और बद्रीनाथ की दुल्हनिया · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: आलिया भट्ट और भारत · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: आलिया भट्ट और महेश भट्ट · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: आलिया भट्ट और मुम्बई · और देखें »

मुकेश भट्ट

मुकेश भट्ट हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता हैं। .

नई!!: आलिया भट्ट और मुकेश भट्ट · और देखें »

मोहित सूरी

मोहित सूरी (जन्म: 11 अप्रैल 1981) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक हैं, जिन्हें मुख्यतः फ़िल्म कलयुग (2005) और आवारापन (2007) के लिए जाता है। उनके चाचा निर्देशक महेश भट्ट हैं और इमरान हाशमी और पूजा भट्ट चचेरे भाई हैं। उन्होंने ३ अर्ध-उत्तर कथा फ़िल्में राज: दि मिस्ट्री कॉन्टीन्यूज, मर्डर २ (2011) और आशिकी २ (2013) निर्देशित की हैं। जिनके प्रथम भाग को निर्देशित नहीं किया। .

नई!!: आलिया भट्ट और मोहित सूरी · और देखें »

राज़ी

राज़ी 2018 की हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है और मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनायी गयी है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिये पाकिस्तान भेजा जाता है। .

नई!!: आलिया भट्ट और राज़ी · और देखें »

शानदार (2015 फ़िल्म)

शानदार एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट हैं। यह फ़िल्म २२ अक्टूबर २०१५ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: आलिया भट्ट और शानदार (2015 फ़िल्म) · और देखें »

संघर्ष (1999 फ़िल्म)

संघर्ष तनुजा चन्द्रा निर्देशित १९९९ की बॉलीवुड मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर फ़िल्म है। इसमें अक्षय कुमार, प्रीति ज़िंटा और अशुतोष राणा मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। .

नई!!: आलिया भट्ट और संघर्ष (1999 फ़िल्म) · और देखें »

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर एक भारतीय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया है और निर्माण हीरू यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। .

नई!!: आलिया भट्ट और स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर · और देखें »

सोनी राज़दान

सोनी राज़दान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: आलिया भट्ट और सोनी राज़दान · और देखें »

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, करण जौहर द्वारा निर्मित और शशांक खेतान द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में वरूण धवन ने हम्टी शर्मा का और आलिया भट्ट ने काव्या प्रताप सिंह का किरदार निभाया है। ये फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे से प्रेरित है। फिल्म 11 जुलाई 2014 को प्रदर्शित की गई और इसने सिनेमाघर पर काफी अच्छा कारोबार किया। फिल्म ने पहले सप्हांत में 33.5 करोड़ रूपए का कारोबार किया। .

नई!!: आलिया भट्ट और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया · और देखें »

हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में

हास्य प्रेमकहानी (अंग्रेजी:Romantic comedy film‎) एक फ़िल्मी विधा है जिसमें एक अथवा अधिक भावुक प्रेम कहानियाँ दीखाई जाती हैं जो प्रसन्नचित करे, विनोदपूर्ण विनम्रता हो और प्रेमपरक विचार प्रस्तुत करे और सभी बाधाओं को आसानी से आगे बढ़ने दें।..। एक शब्दकोश परिभाषा इस प्रकार है- "एक हास्यजनक चलचित्र, खेल अथवा एक टेलीविजन प्रोग्राम जो एक प्रेम कथा हो और जिसका अन्त खुशी पूर्वक हो। अन्य परिभाषा के अनुसार - "प्राथमिक विशिष्टता प्रेम कहानी जिसमें दो एक दूसरे के जीवनसंगी बनने लायक और सहानुभूतिपूर्ण प्रेमियों का संयोग और मिलन होता है। .

नई!!: आलिया भट्ट और हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में · और देखें »

हाईवे (२०१४ हिन्दी फ़िल्म)

हाईवे इम्तियाज़ अली द्वारा लिखित एवं निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित २०१४ की बॉलीवुड की हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। फ़िल्म विश्वस्तर पर 21 फ़रवरी 2014 को जारी की गई फ़िल्म को 64वें बर्लिन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टीवल में चित्रमाला अनुभाग में प्रदर्शित किया गया। फ़िल्म की रूपरेखा एक युवती की है जिसका उसके विवाह से ठीक पहले अपहरण कर लिया जाता है और उसे फिरौती के लिए रखा जाता है जहाँ वह अपने अपहरणकर्ता से ही प्यार करने लगती है। .

नई!!: आलिया भट्ट और हाईवे (२०१४ हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

जमनाबाई नरसी स्कूल

जमनाबाई नरसी स्कूल १९७१ में स्थापित मुम्बई शहर में एक विद्यालय है।.

नई!!: आलिया भट्ट और जमनाबाई नरसी स्कूल · और देखें »

वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म)

वेल्कम टू न्यू यॉर्क एक आगामी हिन्दी हास्य ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन चकरी तोलती ने किया है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख तथा जैकी भगनानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और लारा दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: आलिया भट्ट और वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: आलिया भट्ट और इमरान हाशमी · और देखें »

इम्तियाज़ अली

इम्तियाज़ अली हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: आलिया भट्ट और इम्तियाज़ अली · और देखें »

कपूर एण्ड सन्स

कपूर एण्ड सन्स हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण करन जौहर और निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। .

नई!!: आलिया भट्ट और कपूर एण्ड सन्स · और देखें »

उड़ता पंजाब

उड़ता पंजाब एक भारतीय हिन्दी थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म 17 जून 2016 को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म पंजाब में युवा आबादी द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उससे जुड़े विभिन्न षड्यंत्रों के आसपास घूमती है। अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के सहयोग से, शोभा कपूर और एकता कपूर के द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। 4 जून 2016 को, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की, जिसमें कहा गया कि फिल्म में पेश किए गए विषय सामान्य दर्शकों के लिए बहुत अश्लील थे। परिणामस्वरूप, निर्माता को फिल्म में कुल 89 कटौती करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, 13 जून 2016 को, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस रोक को ठुकरा दिया और फिल्म की राष्ट्रीय रिलीज के लिए अनुमति दी, यद्यपि पटकथा में एक कटौती के साथ। इस फिल्म को 17 जून 2016 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। ₹ 400 मिलियन (यूएस $ 6.2 मिलियन) के बजट पर बनायीं गयी फ़िल्म, उड़ता पंजाब ने लगभग 997 मिलियन (यूएस $ 15 मिलियन) दुनिया भर में कमाई की। 62 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट), सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (दिलजीत दोसांझ) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शाहिद कपूर) के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड सहित चार पुरस्कार जीते। .

नई!!: आलिया भट्ट और उड़ता पंजाब · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आलीया भट, आलीया भट्ट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »