लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय

सूची आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय बिहार का एक विश्वविद्यालय है जो बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम २००८ द्वारा शासित है। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यताप्राप्त है। बिहार सरकार द्वारा इस विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य के तकनीकी, चिकित्सीय, प्रबन्ध तथा व्यावसायिक शिक्षा के विकास एवं प्रबन्धन के लिये किया गया है। वर्तमान समय में यह CNLU पटना के अस्थायी कार्यालय से चलाया जा रहा है। बिहार सरकार ने इसके अपने प्रांगण (कैम्पस) के निर्माणार्थ 95 करोड़ रूपये निर्धारित किये हैं। .

9 संबंधों: एम्स पटना, पटना विश्वविद्यालय, बिहार, बिहार सरकार, भारतीय प्रबंधन संस्थान बोध गया, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना, विश्वविद्यालय, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

एम्स पटना

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना (एम्स पटना) (आधिकारिक तौर पर जयप्रकाश नारायण ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) पटना, बिहार, भारत में स्थित एक मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रिसर्च पब्लिक यूनिवर्सिटी है। संस्थान स्वायत्तता से स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन काम करेगा और पारिवारिक कल्याण (भारत)। हालांकि 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान-350 करोड़ परियोजना (2004 अनुमान) के लिए आधारशिला रखी गई थी, केंद्र में बिजली बदलाव के कारण परियोजना में देरी हुई थी और इसकी लागत 5 3.35 अरब (51 मिलियन अमरीकी डालर) से बढ़कर billion 8.5 बिलियन (यूएस $ 130 मिलियन) तक बढ़ी। एम्स, पटना, आठ साल से अधिक समय तक निर्माणाधीन है। तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने 3 जनवरी 2004 को इसकी नींव रखी थी। 2004 में, केंद्र सरकार ने ऋषिकेश, भोपाल, पटना, जोधपुर, भुवनेश्वर और रायपुर में नई एम्स स्थापित करने का फैसला किया था। बिहार में संस्थान जैसे दूसरे एम्स की स्थापना 2015 के केंद्रीय बजट में घोषित की गई थी। सहारसा में दूसरा एम्स आने की संभावना है। .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और एम्स पटना · और देखें »

पटना विश्वविद्यालय

पटना विश्वविद्यालय (पटना यूनिवर्सिटी) 1917 में स्थापित बिहार का सर्वाधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यह भारतीय उपमहाद्वीप का सातवाँ सबसे पुराना स्वतंत्र विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था। स्थापना के पूर्व इसके अंतर्गत आनेवाले महाविद्यालय कलकता विश्वविद्यालय के अंग थे। यह पटना में गंगा के किनारे अशोक राजपथ के दोनों ओर अवस्थित है। इसके प्रमुख महाविद्यालयों में सायंस कॉलेज(केवल विज्ञान की पढ़ाई), पटना कॉलेज (केवल कला विषयों की पढ़ाई), वाणिज्य महाविद्यालय, पटना (केवल वाणिज्य विषयों की पढ़ाई), बिहार नेशनल कॉलेज (बी एन कॉलेज), पटना चिकित्सा महाविद्यालय, पटना कला एवं शिल्प महाविद्यालय, लॉ कालेज, पटना, मगध महिला कॉलेज तथा वुमेंस कॉलेज पटना सहित १३ महाविद्यालय है। 1886 में स्कूल ऑफ सर्वे के रूप में स्थापित तथा 1924 में बिहार कॉलेज ऑफ़ इंज़ीनियरिंग बना अभियंत्रण शिक्षा का यह केंद्र इसी विश्वविद्यालय का एक अंग हुआ करता था जिसे जनवरी 2004 में एन आई टी का दर्जा देकर स्वतंत्र कर दिया गया। .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और बिहार · और देखें »

बिहार सरकार

प्रशासनिक सुविधा के लिए बिहार राज्य को 9 प्रमंडल तथा 38 मंडल (जिला) में बाँटा गया है। जिलों को क्रमश: 101 अनुमंडलों, 534 प्रखंडों, 8,471 पंचायतों, 45,103 गाँवों में बाँटा गया है। राज्य का मुख्य सचिव नौकरशाही का प्रमुख होता है जिसे श्रेणीक्रम में आयुक्त, जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी तथा इनके साथ जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण रिपोर्ट करते हैं। पंचायत तथा गाँवों का कामकाज़ सीधेतौर पर चुनाव कराकर मुखिया, सरपंच तथा वार्ड सदस्यों के अधीन संचालित किया जाता है। पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर तथा मगध प्रमंडल के अन्तर्गत आनेवाले जिले इस प्रकार हैं.

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और बिहार सरकार · और देखें »

भारतीय प्रबंधन संस्थान बोध गया

शैक्षणिक ब्लॉक भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया (आईआईएम-बीजी) बोधगया, बिहार, भारत में एक स्वायत्त सार्वजनिक बिजनेस स्कूल है। .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और भारतीय प्रबंधन संस्थान बोध गया · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, बिहार का एकमात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है जो उन आठ भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों में से एक है, जिसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2008- 2009 के मध्य स्थापित किया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का परिसर पटना शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित बिहटा में स्थित है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना का परिसर राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर बिहटा नामक स्थान पर लगभग 500 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है। .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, पटना, बिहार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सृजित अठारहवाँ राष्ट्रीय संस्थान है जो पूर्व में बिहार इंजीनियरी कालेज, पटना था। संस्थान, विद्युत इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, सिविल इंजीनियरी, इलैक्ट्रानिक एवं संचार इंजीनियरी, आर्कीचेक्टर में अवर स्नातक पाठयक्रम और विद्युत इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी एवं सिविल इंजीनियरी में स्नातकोत्तर पाठयक्रम संचालित करता है। संस्थान आंशिक रूप से आवासीय है जो कुछ छात्रों और शिक्षण स्टाफ को आवास के लिए सीमित सुविधाएं प्रदान करता है। संस्थान में लड़कों के लिए तीन छात्रावास और लड़कियों के लिए एक छात्रावास है। संस्थान परिसर में सात अनिवार्य सेवाएं अर्थात २४ घंटे बिजली की आपूर्ति, उपयुक्त पेयजल, सफाई एवं स्वच्छता का रख-रखाव, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा आकस्मिक सहायता के लिए एम्बुलेंस सेवा, ईपीएबी एक्स.

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना · और देखें »

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय · और देखें »

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

आयोग की स्थापना के समय मौलाना आजाद एवं डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ फ़रवरी २०१० .

नई!!: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय,

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »