लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चेस्टर ऐलन आर्थर

सूची चेस्टर ऐलन आर्थर

चेस्टर एलान अर्थर संयुक्त राज्य अमरीका के इक्कीसवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८८१ से १८८५ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

5 संबंधों: रिपब्लिकन पार्टी, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची, १८८१, १८८५

रिपब्लिकन पार्टी

रिपब्लिकन पार्टी (जिसे "ग्रैंड ऑल्ड पार्टी" के नाम से भी जाना जाता है तथा जिससे प्रचिलित परिवर्णी शब्द GOP (जीओपी) से भी इसे जाना जाता है) संयुक्त राज्य अमरीका की दो सबसे बड़ी राजनीति पार्टीयों में से एक है, दूसरी डेमोक्रैटिक पार्टी है। 1854 में दासत्व-विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित की गई रिपब्लिकन पार्टी ने देश की राजनीति पर 1860 से 1932 तक की ज्यादातर अवधि में अपना वर्चस्व रखा था। अमेरिका के 44 में से 18 राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी से बने हैं। सबसे नवीनतम समय में रिपब्लिकन पार्टी से बने राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश थे, जिनका कार्यकाल 2001 से 2009 तक था। निवर्तमान समय में पार्टी की नीतिज्ञता अमेरिकी रूढ़िवादिता को प्रतिबिंबित करती है। रिपब्लिकन पार्टी की अमेरिकी रूढ़िवादिता पूरी तरह से उदारवाद की राजनीतिक विचारधारा की अस्वीकृति पर आधारित नहीं हैं, चूँकि अमेरिकी रूढ़िवादिता के कई सिद्धांत शास्त्रीय उदारवाद पर ही आधारित हैं। इसके विपरीत रिपब्लिकन पार्टी की रूढ़िवादिता मुख्यतः शास्त्रीय सिद्धान्तों पर आधारित है जो मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रैटिक पार्टी के आधुनिक उदारवाद के विरूद्ध है। डेमोक्रैटिक पार्टी की मुख्य विचारधारा समकालीन समय में अमेरिकी उदारवाद पर आधारित है। वर्ष 2010 में चुनी गई 112 वी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में सीटों का बहुमत है तथा सीनेट (वरिष्ठ सभा) में यह अल्पमत में है। पार्टी के पास देश के कुल 50 राज्यों में से बहुमत में राज्यपाल हैं तथा राज्य विधायिकाओं में भी बहुमत है। 2012 में चुने गई 113 वें कांग्रेस में भी रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में सीटों का बहुमत है तथा सीनेट (वरिष्ठ सभा) में यह अल्पमत में है। साथ ही पार्टी के पास देश के कुल 50 राज्यों में से बहुमत में राज्यपाल हैं तथा राज्य विधायिकाओं में भी बहुमत है। .

नई!!: चेस्टर ऐलन आर्थर और रिपब्लिकन पार्टी · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: चेस्टर ऐलन आर्थर और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं। अगर कोई अवलंबी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद संभाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 साल वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूंकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,Martin, Paul, Smithsonian Magazine, April 8, 2010, Retrieved November 15, 2010 जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जाह्न केनेडी) और एक ने इस्तीफ़ा दे दिया (रिचर्ड निक्सन)। जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मंडल के सर्वसम्मत वोट के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। .

नई!!: चेस्टर ऐलन आर्थर और संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची · और देखें »

१८८१

1881 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: चेस्टर ऐलन आर्थर और १८८१ · और देखें »

१८८५

1885 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: चेस्टर ऐलन आर्थर और १८८५ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चेस्टर एलान अर्थर, चेस्टर आर्थर, आर्थर चेस्टर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »