लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आरएएफ जिब्राल्टर

सूची आरएएफ जिब्राल्टर

आरएएफ जिब्राल्टर (RAF Gibraltar), पहले नॉर्थ फ्रंट (North Front) के नाम से भा जाना जाता था, ब्रिटिश वायुसेना रॉयल एयर फ़ोर्स का ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित स्टेशन है। निवर्तमान समय में कोई सैन्य हवाईजहाज़ यहाँ तैनात नहीं है परन्तु जहाज यहाँ नियमित रूप से दौरा करते रहते हैं। इसे ब्रिटिश एयरफ़ोर्स जिब्राल्टर प्रशासित करती है तथा स्टेशन प्रदेश के नागरिक हवाईअड्डे की तरह भी काम करता है। नागरिक हवाईअड्डे का नाम जिब्राल्टर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है तथा इसके यात्री टर्मिनल की इमारत और एप्रन सुविधाएँ हवाई पट्टी के उत्तर में स्थित हैं जबकि आरएएफ़ जिब्राल्टर के एप्रन और गाड़ी-अड्डा हवाई पट्टी ए दक्षिण में स्थित हैं। .

13 संबंधों: तूनिसीया, द्वितीय विश्वयुद्ध, नाटो, पहला विश्व युद्ध, फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य, ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश, भूमध्य सागर, मोरक्को, जिब्राल्टर, जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा, खाड़ी युद्ध, इबेरिया प्रायद्वीप, अल्जीरिया

तूनिसीया

तूनिसीया उत्तरी अफ़्रीक़ा महाद्वीप में एक अरब राष्ट्र है जिसका अरबी भाषा में नाम अल्जम्हूरीयाह अत्तूनिसीयाह (الجمهرية التونسية) या तूनिस है। यह भूमध्यसागर के किनारे स्थित है, इसके पूर्व में लीबिया और पश्चिम मे अल्जीरिया देश हैं। देश की पैंतालीस प्रतिशत ज़मीन सहारा रेगिस्तान में है जबकि बाक़ी तटीय जमीन खेती के लिए इस्तमाल होती है। रोमन इतिहास मे तूनिस का शहर कारथिज एक आवश्यक जगह रखता है और इस प्रान्त को बाद में रोमीय राज्य का एक प्रदेश बना दीया गया जिस का नाम अफ़्रीका यानी गरम प्रान्त रखा गया जो अब पूरे महाद्वीप का नाम है। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और तूनिसीया · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

नाटो

नाटो गठबंधन का ध्वज उत्‍तरी एटलांटिक संधि संगठन (नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो)) एक सैन्य गठबंधन है, जिसकी स्थापना ४ अप्रैल १९४९ को हुई। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है। संगठन ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत सदस्य राज्य बाहरी हमले की स्थिति में सहयोग करने के लिए सहमत होंगे। गठन के शुरुआत के कुछ वर्षों में यह संगठन एक राजनीतिक संगठन से अधिक नहीं था। लेकिन कोरियाई युद्ध ने सदस्य देशों को प्रेरक का काम किया और दो अमरीकी सर्वोच्च कमांडरों के दिशानिर्देशन में एक एकीकृत सैन्य संरचना निर्मित की गई। लॉर्ड इश्मे पहले नाटो महासचिव बने, जिनकी संगठन के उद्देश्य पर की गई टिप्पणी, "रुसियों को बाहर रखने, अमरीकियों को अंदर और जर्मनों को नीचे रखने" (के लिए गई है।) खासी चर्चित रही। यूरोपीय और अमरीका के बीच रिश्तों की तरह ही संगठन की ताकत घटती-बढ़ती रही। इन्हीं परिस्थितियों में फ्रांस स्वतंत्र परमाणु निवारक बनाते हुए नाटो की सैनिक संरचना से १९६६ से अलग हो गया। १९८९ में बर्लिन की दीवार के गिरने के बाद संगठन का पूर्व की तरफ बाल्कन हिस्सों में हुआ और वारसा संधि से जुड़े हुए अनेक देश १९९९ और २००४ में इस गठबंधन में शामिल हुए। १ अप्रैल २००९ को अल्बानिया और क्रोएशिया के प्रवेश के साथ गठबंधन की सदस्य संख्या बढ़कर २८ हो गई। संयुक्त राज्य अमेरिका में ११ सितंबर २००१ के आतंकवादी हमलों के बाद नाटो नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रहा है, जिसके तहत अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों की और इराक में प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। बर्लिन प्लस समझौता नाटो और यूरोपीय संघ के बीच १६ दिसम्बर २००२ को बनाया का एक व्यापक पैकेज है, जिसमें यूरोपीय संघ को किसी अंतरराष्ट्रीय विवाद की स्थिति में कार्रवाई के लिए नाटो परिसंपत्तियों का उपयोग करने की छूट दी गई है, बशर्ते नाटो इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता हो। नाटो के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का ७०% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली १५ % खर्च करते हैं। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और नाटो · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य

फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य यूरोप से बाहर उन क्षेत्रों का समूह है जो फ़्रांसीसी शासन के अधीन थे, मुख्यतः १६०० से १९६० के अंत तक। १९ वीं और २० वीं शताब्दीयों में, फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य, ब्रिटिश साम्राज्य के बाद दूसरे स्थान पर था। १९२० और १९३० में अपने चरम पर फ़्रांस का साम्राज्य लगभग १,२३,४७,००० किमी२ में फैला हुआ था। मेट्रोपॉलिटन फ़्रांस को मिलाकर यह क्षेत्र १,२८,९८,००० किमी२ तक हो जाता है, जो पृथ्वी के कुल भूभाग का ८.७% था। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य · और देखें »

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश

ब्रिटिश विदेशी प्रदेशों की अवस्थिति ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश (अंग्रेजी: British Overseas Territories) या ब्रिटिश विदेशी प्रदेश, संयुक्त राजशाही के वो चौदह प्रदेश हैं, जो वैसे तो संयुक्त राजशाही का एक हिस्सा नहीं हैं पर इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह वो प्रदेश हैं जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही ब्रिटेन के आधीन हैं और इन्हे आज तक या तो स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पायी है या फिर इन्होने खुद ही ब्रिटेन का हिस्सा बने रहने के लिए मतदान किया है। ब्रिटिश राष्ट्रीयता अधिनियम 1981 (अंग्रेजी: British Nationality Act 1981) के अनुसार इन प्रदेशों को "ब्रिटिश अधीन क्षेत्र" नाम दिया गया था जिसे ब्रिटिश विदेशी प्रदेश अधिनियम 2002 (अंग्रेजी: British Overseas Territories Act 2002) के द्वारा बदल कर ब्रिटिश विदेशी प्रदेश कर दिया गया। 1981 से पहले, इन प्रदेशों को किरीट उपनिवेश या किरीटोपनिवेश (क्राउन कालोनी) कहा जाता था। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, जहाँ पर कोई स्थायी निवासी नहीं हैं और साइप्रस के संप्रभु सैन्य अड्डों के अलावा, सभी विदेशी प्रदेशों में स्थायी आबादी है। इन सभी क्षेत्रों का सामूहिक भूमि क्षेत्र 1728000 वर्ग किमी (667,018 वर्ग मील) और जनसंख्या लगभग 260,000 है। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, चार अन्य संप्रभु राष्ट्रों और उनके अंटार्कटिक क्षेत्रों के साथ हुए एक पारस्परिक मान्यता समझौते का हिस्सा है। ब्रिटेन अंटार्कटिक संधि प्रणाली में एक भागीदार है। जर्सी, ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन जैसे क्षेत्र, हालांकि ब्रिटिश राजशाही की संप्रभुता के अंतर्गत आते हैं पर इनके साथ संयुक्त राजशाही का एक अलग संवैधानिक रिश्ता है और इन्हें किरीटाधीन क्षेत्र कहा जाता है। ब्रिटिश विदेशी प्रदेश और किरीटाधीन क्षेत्र राष्ट्रमंडल के उन देशों से अलग हैं जिनमें से ज्यादातर कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश · और देखें »

भूमध्य सागर

भूमध्य सागर (Mediterranean sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, यरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है, जो केवल १४ किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है। भूमध्य सागर का मानचित्र .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और भूमध्य सागर · और देखें »

मोरक्को

मोरक्को, आधिकारिक तौर पर मोरक्को राजशाही, उत्तरी अफ्रीका का एक देश है। उत्तरी अफ़्रीका में रोमन प्रांत रहे इस प्रदेश में मध्यकाल में एक अफ़्रीकी मूल के वंश का शासन रहा जिस पर इस्लामिक प्रभाव दसवीं सदी से पड़ता गया। आज यह देश मुस्लिम है जिसकी भाषा अरबी है। यहाँ की अरबी अफ़्रीकी मिश्रित है। मराकेश यहाँ की राजधानी है और कासाब्लांका आर्थिक केन्द्र। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और मोरक्को · और देखें »

जिब्राल्टर

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और जिब्राल्टर · और देखें »

जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा

जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Gibraltar International Airport) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित नागरिक हवाईअड्डा है। यूनाइटेड किंगडम का रक्षा मंत्रालय इस हवाईअड्डे का स्वामी है। मंत्रालय इसे रॉयल एयर फ़ोर्स (हिन्दी: शाही वायु सेना) द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आरएएफ जिब्राल्टर के लिए सम्भालता है। इसका नागरिक संचालक भी इस्तेमाल करते हैं; निवर्तमान समय में यहाँ से केवल यूनाइटेड किंगडम के लिए जहाज उड़ान भरते हैं। यात्री हवाईअड्डे के नागरिक-संचालित टर्मिनल से आते-जाते हैं। वर्ष 2004 में हवाईअड्डे ने कुल 314,375 यात्रियों और 380 टन कार्गो को संभाला था। विंस्टन चर्चिल एवेन्यू (स्पेन जाने के लिए मुख्य सड़क) हवाईअड्डे को दो भागो में बाटती है, परिणामस्वरूप जब भी कोई जहाज उड़ान भरता या उतरता है तब सड़क को बंद करना पड़ता है। अमेरिकी टेलिविज़न चैनल हिस्ट्री के मोस्ट एक्सट्रीम एयरपोर्ट्स धारावाहिक के अनुसार जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा सम्पूर्ण विश्व का पाँचवा सबसे खतरनाक हवाईअड्डा है तथा इसी श्रेणी में पूरे यूरोप में सर्वप्रथम। ईज़ीजैट हफ़्ते में इस हवाईअड्डे से लंदन के गैटविक हवाईअड्डे के लिए सात एयरबस A320 परिवार के जहाजों की उड़ाने संचालित करता है। ब्रिटीश एयरवेज़ भी यहाँ से हफ़्ते में नौ उड़ाने एयरबस A320 परिवार के जहाजों द्वारा लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के लिए संचालित करता है। हालांकि विमानक्षेत्र जिब्राल्टर में मौजूद है परन्तु इसका पड़ोसी देश स्पेन के नजदीकी शहरों में घूमने आए यात्री करते हैं तथा इस प्रकार के इस्तेमाल की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा · और देखें »

खाड़ी युद्ध

कोई विवरण नहीं।

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और खाड़ी युद्ध · और देखें »

इबेरिया प्रायद्वीप

इबेरियाई प्रायद्वीप इबेरियाई प्रायद्वीप या इबेरिया, यूरोप के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। इस प्रायद्वीप के दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर है और उत्तर और पश्चिम में अन्ध महासागर। यह ५,८२,८६० वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। इबेरिया इस क्षेत्र के लिए एक प्राचीन यूनानी नाम है जिसे रोमन "हिस्पैनिया" कहते थे। हिस्पैनिया शब्द अब केवल स्पेन के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि इबेरिया नाम इस पूरे प्रायद्वीप के लिए जिसपर अन्य देश भी स्थित हैं। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और इबेरिया प्रायद्वीप · और देखें »

अल्जीरिया

अल्जीरिया (الجزائر, अल-ज़ज़ायर; Algérie; बर्बर: ⴷⵣⴰⵢⴻⵔ जायेर), अधिकारिक तौर पर अल्जीरिया का जन-लोकतंत्रीय गणराज्य और जिसको रसमी तौर पर लोकतंत्रीय और लोग-प्यारा अलजीरियायी गणराज्य भी कहा जाता है, अफ़्रीका के मघरेब क्षेत्र में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर अल्जीयर्स है। वर्तमान अल्जीरिया का क्षेत्र बहुत सारी प्राचीन सभ्यताएँ, जैसे अतेर्यायी और कैपसियन, की पृष्ठभूमि थी। इस इलाक़े पर बहुत सल्तनतों और राज्य-कुलों का शासन रहा है जिस में नुमिदियायी, करथागिन्यायी, रोमन, वंडल, बिज़ांतीन, अरबी उमय्यद, बर्बर फ़ातिमीद और अलमोहाद और पीछे के तुर्की ओटोमन शामिल हैं। आळ्जीरिया 48 सूबों और 1541 प्रगणों वाला अर्द्ध राष्ट्रपति प्रधान गणराज्य है। 3.7 करोड़ से अधिक आबादी से यह विश्व का 34वाँ सबसे बढ़ आबादी वाला देश है। भाषाई तौर पर यह अरबी मुल्क है जिसकी कुछ स्थानिक बोलियाँ (उपभाषाएँ) हैं। इसकी अर्थ व्यवस्था तेल-आधारित है जो डच रोग (अर्थ-शात्र की एक धारणा) से प्रभावित है। सोनातराच, जो कि राष्ट्रीय तेल-कंपनी है, अफ्रीका में सबसे बड़ी है। इसकी सेना अफ्रीका और अरब-जगत में मिस्र के बाद सबसे बड़ी है और रूस और चीन इसके युद्धनैतिक एहतियाती मुल्क और सस्तर पूर्तिकर्ता हैं। 2,381,741 वर्ग कि॰मी के क्षेत्रफ़ल से यह दुनिया का दसवाँ सबसे बड़ा मुल्क है। इसकी सीमाएँ उत्तर-पूर्व में ट्यूनीशिया, पूर्व में लीबिया, पश्चिम में मोरक्को, दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी सहारा, मारिटेनिया और माली, दक्षिण-पूर्व में नाइजर और उत्तर में भू-मध्य सागर से लगती हैं। अन्दाज़े के अनुसार 2012 तक इसकी कुल आबादी 3.79 करोड़ है । यह अफ़्रीकी संघ, अरब संगठन, तेल निरयाती मुल्कों का संगठन और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य और अरब मघरेब संघ का संस्थापिक सदस्य है। .

नई!!: आरएएफ जिब्राल्टर और अल्जीरिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »