लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आयरलैण्ड गणराज्य का इतिहास

सूची आयरलैण्ड गणराज्य का इतिहास

स्वाधीनता मिलने से पूर्व आयरलैण्ड देश ब्रिटिश शासन के आधीन था। ३ मई १९२१ को इस देश का विभाजन हो गया और ६ दिसम्बर १९२२ को यह यू० के० से स्वतन्त्र होकर एक अलग राज्य के रूप में स्थापित्य हो गया। राज्य से इसे देश का दर्जा २९ दिसम्बर १९३७ को प्राप्त हुआ और सन १९४९ को यह देश पूर्ण रूप से रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड के नाम से दुनिया के मानचित्र पर अंकित हो गया। सन १९४९ में यह देश ब्रिटेन से स्वतन्त्र तो हो गया परन्तु आर्थिक संसाधनों के अभाव में इसकी अर्थव्यवस्था उन्नति की ओर अग्रसर नहीं हो सकी। सन १९७३ में यह यूरोपीय संघ का सदस्य बना। .

4 संबंधों: यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ, आयरलैण्ड, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: आयरलैण्ड गणराज्य का इतिहास और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: आयरलैण्ड गणराज्य का इतिहास और यूरोपीय संघ · और देखें »

आयरलैण्ड

आयरलैण्ड (Éire एक द्वीप है उत्तर पश्चिम यूरोप में। यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। पुर्व में संजयुक्त राजशाही है। .

नई!!: आयरलैण्ड गणराज्य का इतिहास और आयरलैण्ड · और देखें »

आयरिश रिपब्लिकन आर्मी

१९१९ में आईआरए ने प्रथम निर्वाचित सभा बनाई जिसका उल्लेख 'ईस्टर राइजिंग' में किया गया था। आयरी गणतांत्रिक सेना या आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (Irish Republican Army (IRA) / (आयरी भाषा: Óglaigh na hÉireann) आयरलैण्ड की मुक्ति के लिये गठित क्रान्तिकारी सैनिकों का संगठन था। इसका लक्ष्य आयरलैण्ड को ब्रिटेन से पूर्णतः मुक्त कराना था। 'आयरिश रिपब्लिकन ब्रदरहुड' नामक संगठन इसका पितृसंगठन था जिसकी स्थापना २५ नवम्बर १९१३ में की गयी थी। ६ दिसम्बर १९२१ में, जब आंग्ल-आयरी-संधि हुई और युद्धविराम लागू हुआ तो, इसमें विभाजन हो गया। सन् १९१९ से जुलाई १९२१ तक आ.ग.से. ने आयरलैण्ड में ब्रिटिश सेना के विरुद्ध छापामार युद्ध किया। इस युद्ध का सबसे भीषण काल १९२० के नवम्बर से लेकर १९२१ के जुलाई तक था। .

नई!!: आयरलैण्ड गणराज्य का इतिहास और आयरिश रिपब्लिकन आर्मी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आयरलैंड गणतंत्र का इतिहास, आयलैण्ड गणतंत्र का इतिहास

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »