लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आयरन (पर्वत)

सूची आयरन (पर्वत)

आयरन पर्वत, संयुक्त राज्य अमरीका के मिसौरी राज्य के पूर्वी भाग में स्थित सेंट फ्रांको पर्वत के दक्षिणी भाग का एक शिखर है (ऊँचाई 1,077 फुट)। मिसिसिपी नदी यहाँ से पूर्व की ओर लगभग 38 मील की दूरी पर है। आयरन पर्वत हैमेटाइट नामक लोहे के अयस्क का अनुपम भंडार है। यह कच्चा लोहा संपूर्ण संयुक्त राज्य में अपनी विशुद्धता में सर्वप्रथम है। यहाँ खुदाई का कार्य सर्वप्रथम 1845 ई. में आरंभ हुआ। उस समय एक पातालतोड़ कुआँ (आर्टीज़ियन वेल) 152 फुट की गहराई तक खोदा गया, जिसमें प्राप्त शिलास्तर भूपृष्ठ से नीचे की ओर इस प्रकार है: मिट्टी मिश्रित कच्चा लोहा 16फुट; बालुकाश्म (सैंडस्टोन) 34 फुट; मैगनीसियम चूने का पत्थर (मैग्नीसियन लाइमस्टोन) 7 इंचं; भूरा बालुकाश्म 7ह इंच; कठोर नीली शिला 37 फुट; विशुद्ध हैमेटाइट शिला 5 फुट; पॉराफिरिटिक शिला 7 फुट और हैमेटाइट शिला50 फुट से लेकर अंत तक। इससे यह विदित होता है कि संपूर्ण क्षेत्र चुंबकीय कच्चे लोहे का ही न बना है। श्रेणी:पर्वत.

3 संबंधों: मिसिसिप्पी नदी, लोहा, संयुक्त राज्य

मिसिसिप्पी नदी

मिसिसिप्पी नदी और उसकी उपनदियों का नक़्शा मिसिसिप्पी नदी में बाढ़ मिसिसिप्पी नदी (अंग्रेज़ी: Mississippi river, मिसिसिप्पी रिवर) उत्तर अमेरिका के महाद्वीप का सब से बड़ा नदी मंडल है। यह पूरी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। २,३२० मील (३,७३० किमी) का सफ़र तय करके यह मेक्सिको की खाड़ी में नदीमुख (डॅल्टा) बनाकर विलय हो जाती है। मिसिसिप्पी को बहुत सी उपनदियाँ पानी प्रदान करती हैं और इसका जलसंभर में ३१ अमेरिकी राज्य और दक्षिणी कनाडा का कुछ भूभाग आता हैं। यह नदी विश्व की चौथी सब से लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सब से बड़ी है। मिसिसिप्पी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में बहुत अहम भूमिका निभाई है। मिसिसिप्पी के किनारे मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले १०,००० सालों से रहते थे। बहुत से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे। यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत से यूरोपीय मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को खदेड़ दिया या मार डाला गया। कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही लेकिन धीरे-धीरे इस नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा। यह नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिटटी डालती है के इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है। इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है। अमेरिकी संस्कृति में किसी वस्तु के बारे में बात करते हुए इस तरह की चीज़ें कहना आम है के "फ़लाना कारख़ाना मिसिसिप्पी से पश्चिम में सब से बड़ा है" या "फ़लाना पर्वत मिसिसिप्पी से पूर्व में सब से ऊंचा है।" .

नई!!: आयरन (पर्वत) और मिसिसिप्पी नदी · और देखें »

लोहा

एलेक्ट्रोलाइटिक लोहा तथा उसका एक घन सेमी का टुकड़ा लोहा या लोह (Iron) आवर्त सारणी के आठवें समूह का पहला तत्व है। धरती के गर्भ में और बाहर मिलाकर यह सर्वाधिक प्राप्य तत्व है (भार के अनुसार)। धरती के गर्भ में यह चौथा सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। इसके चार स्थायी समस्थानिक मिलते हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्या 54, 56, 57 और 58 है। लोह के चार रेडियोऐक्टिव समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या 52, 53, 55 और 59) भी ज्ञात हैं, जो कृत्रिम रीति से बनाए गए हैं। लोहे का लैटिन नाम:- फेरस .

नई!!: आयरन (पर्वत) और लोहा · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: आयरन (पर्वत) और संयुक्त राज्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »