लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आमूल

सूची आमूल

आमूल (Radical) का सन्दर्भ निम्न से हो सकता हैं - .

6 संबंधों: राजनीतिक आमूलवाद, वीगनवाद, आमूल नारीवाद, आमूल केन्द्रवाद, आमूलीकरण, अराजकतावाद

राजनीतिक आमूलवाद

राजनीतिक आमूलवाद (Political radicalism) (या केवल, राजनीतिक विज्ञान में, आमूलवाद; Radicalism) उन राजनीतिक सिद्धान्तों को दर्शाता है जो क्रन्तिकारी माध्यमों से सामाजिक संरचनाओं को बदलने और मौलिक रूपों में मूल्य तन्त्रों को परिवर्तित करने पर केन्द्रित हैं। ऐतिहासिक रूप से, आमूलवाद का सन्दर्भ विशिष्ट रूप से आमूल वामपन्थ से रहा है (सिर्फ़ दूरस्थ-वामपन्थी राजनीति की एकलौती श्रेणी के अन्तर्गत), और दूरस्थ-दक्षिणपन्थी राजनीति को विरले ही अपने में समाविष्ट किया है, यद्यपि इनमें क्रन्तिकारी तत्त्व हो सकते हैं; एक प्रमुख अपवाद संयुक्त राज्य में है, जहाँ कुछ मानते हैं कि दोनों आमूल वामपन्थ और आमूल दक्षिणपन्थ के राजनीतिक चरम आमूलवाद में शामिल हैं। राजनीतिक विचारधारा के वर्णक्रम के पारम्परिक लेबलों में, राजनीतिक वर्णक्रम की "दाँई" (दक्षिण) ओर पर आमूल के विरोधी को प्रतिक्रियावादी कहा जाता हैं।.

नई!!: आमूल और राजनीतिक आमूलवाद · और देखें »

वीगनवाद

वीगनवाद (veganism) पशु उत्पादों के उपयोग से परहेज़ रखने की प्रथा है, विशेषकर आहार में; साथ ही, वह एक सम्बन्धित दर्शन भी है जो पशुओं की पण्य स्थिति को अस्वीकारता है। इस आहार अथवा दर्शन का अनुयायी वीगन कहा जाता है। कभी-कभी वीगनवाद की अनेक श्रेणियों के बीच अन्तर किया जाता हैं। पथ्य वीगन पशु उत्पादों का सेवन करने से परहेज़ रखते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि वे न केवल मांस का त्याग करते हैं, अपितु अण्डों और दुग्ध उत्पादों और अन्य पशु से निकले खाद्यपदार्थों का भी उपभोग नहीं करते। कुछ पथ्य वीगन पशु उत्पाद वाले कपड़े पहनने का चयन करते हैं (उदाहरणार्थ, चमड़ा या ऊन)। नीतिशास्त्रीय वीगन शब्द का प्रयोग अक़्सर उनके लिए होता हैं, जो इस दर्शन को आहार से परे, जीवन के अन्य क्षेत्रों में विस्तारित करते हैं। इस दर्शन का अर्थ है किसी भी हेतु के लिए पशु उत्पादों का विरोध करना। पर्यावरणीय वीगनवाद का सन्दर्भ पशु उत्पादों का त्याग करने से हैं, क्योंकि पशुओं की उत्पत्ति और औद्योगिक कृषि पर्यावरणीय रूप से नुकसानदायक और असंधारणीय हैं।Michael Shapiro,, द गार्डियन, 21 September 2010.

नई!!: आमूल और वीगनवाद · और देखें »

आमूल नारीवाद

आमूल नारीवाद नारीवाद के भीतर का एक दृष्टिकोण है, जो समाज की आमूल पुनर्व्यवस्था का आह्वान देता है, जिस में सारे सामाजिक और आर्थिक प्रसंगों में पुरुष वर्चस्व मिट जाएँ।Willis, p. 117.

नई!!: आमूल और आमूल नारीवाद · और देखें »

आमूल केन्द्रवाद

आमूल केन्द्रवाद, आमूल केन्द्र और आमूल मध्य - इन शब्दों का सन्दर्भ उस राजनीतिक दर्शन से हैं, जिसका उद्गम पश्चिमी राष्ट्र, मुख्य रूप से संयुक्त राज्य और संयुक्त राजशाही में, 19वीं सदी के अन्त में हुआ। .

नई!!: आमूल और आमूल केन्द्रवाद · और देखें »

आमूलीकरण

आमूलीकरण (Radicalization or radicalisation) एक प्रक्रिया है, जिससे कोई व्यक्ति या समूह बढ़ते हुएँ उन उग्र राजनीतिक, सामजिक या धार्मिक आदर्शों और महत्त्वाकांक्षाओं को ग्रहण करने लगता हैं, जो यथास्थिति को नकारते हैं या नष्ट करते हैं अथवा समकालीन विचारों को और चयन की आज़ादी की अभिव्यक्तियों को नष्ट करते हैं। आमूलीकरण के परिणामों को समाज के विचार आकार देते हैं; उदाहरण के लिए, समाज में प्रगतिशील परिवर्तनों के ख़िलाफ़ एक व्यापक सामाजिक आम-सहमति से आमूलीकरण का उदय हो सकता है, या फिर समाज में परिवर्तन की एक बड़ी इच्छा से इसका उदय हो सकता है। आमूलीकरण दोनों हिंसक और अहिंसक हो सकता है, यद्यपि अधिकतर अकादमिक साहित्य का ध्यान, हिंसक उग्रवाद में आमूलीकरण (Radicalization into Violent Extremism; संक्षेपाक्षरित रूप से "RVE") पर केन्द्रित हैं। .

नई!!: आमूल और आमूलीकरण · और देखें »

अराजकतावाद

अराजकतावाद (Anarchism) एक राजनीतिक दर्शन है, जो स्वैच्छिक संस्थानों पर आधारित स्वाभिशासित समाजों की वक़ालत करता है। इनका वर्णन अक्सर राज्यहीन समाजों के रूप में होता है, यद्यपि कई लेखकों ने इन्हें अधिक विशिष्टतापूर्वक अपदानुक्रमिक मुक्त संघों पर आधारित संस्थानों के रूप में परिभाषित किया हैं। अराजकतावाद के मतानुसार राज्य अवांछनीय, अनावश्यक और हानिकारक है निम्न स्रोत अराजकतावाद को एक राजनीतिक दर्शन के रूप में सन्दर्भित करते हैं: Slevin, Carl.

नई!!: आमूल और अराजकतावाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उग्र, उग्र (बहुविकल्पी)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »