लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं

सूची आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं

आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं (आपधान) एक लोकप्रिय वाक्य और प्रथमाक्षर हैं जो आध्यात्मिकता के जीवन रवैये से स्वयं तादात्म्य स्थापित करने के रूप में उपयुक्त होता हैं, और इस बात से मुद्दा उठाता हैं कि संगठित धर्म ही आध्यात्मिक उन्नति का इकलौता और सबसे मूल्यवान तरीका है। आध्यात्मिकता "मन-शरीर-आत्मा" के हित पर ध्यान देती हैं, अतः आपधान आंदोलन में ताइ ची, रेकी, और योग जैसी "समग्र" क्रियाएँ आम हैं। .

4 संबंधों: योग, रेकी, जीवन रवैया, आध्यात्मिकता

योग

पद्मासन मुद्रा में यौगिक ध्यानस्थ शिव-मूर्ति योग भारत और नेपाल में एक आध्यात्मिक प्रकिया को कहते हैं जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। यह शब्द, प्रक्रिया और धारणा बौद्ध धर्म,जैन धर्म और हिंदू धर्म में ध्यान प्रक्रिया से सम्बंधित है। योग शब्द भारत से बौद्ध धर्म के साथ चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्री लंका में भी फैल गया है और इस समय सारे सभ्य जगत्‌ में लोग इससे परिचित हैं। इतनी प्रसिद्धि के बाद पहली बार ११ दिसंबर २०१४ को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष २१ जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। भगवद्गीता प्रतिष्ठित ग्रंथ माना जाता है। उसमें योग शब्द का कई बार प्रयोग हुआ है, कभी अकेले और कभी सविशेषण, जैसे बुद्धियोग, संन्यासयोग, कर्मयोग। वेदोत्तर काल में भक्तियोग और हठयोग नाम भी प्रचलित हो गए हैं पतंजलि योगदर्शन में क्रियायोग शब्द देखने में आता है। पाशुपत योग और माहेश्वर योग जैसे शब्दों के भी प्रसंग मिलते है। इन सब स्थलों में योग शब्द के जो अर्थ हैं वह एक दूसरे के विरोधी हैं परंतु इस प्रकार के विभिन्न प्रयोगों को देखने से यह तो स्पष्ट हो जाता है, कि योग की परिभाषा करना कठिन कार्य है। परिभाषा ऐसी होनी चाहिए जो अव्याप्ति और अतिव्याप्ति दोषों से मुक्त हो, योग शब्द के वाच्यार्थ का ऐसा लक्षण बतला सके जो प्रत्येक प्रसंग के लिये उपयुक्त हो और योग के सिवाय किसी अन्य वस्तु के लिये उपयुक्त न हो। .

नई!!: आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं और योग · और देखें »

रेकी

रेकी उपचार चल रहा है मिकाओ उसुई के द्वारा सन् 1926 में विकसित की गई एक आध्‍यामिक क्रियाल्‍युबैक, पैटर, 2001 ch14,pp108 110; एल्‍यार्ड 2004 p79; मेकैंज़ी 1998 pp19,42,52; ल्‍युबैक 1996 p22; बोरैंग 1997 p57; वैल्‍थीम, वैल्‍थीम 1995 p72 है। जापान के माउंट कुरामा में तीन सप्ताह तक उपवास करने और ध्‍यान लगाने के बाद उसुई ने "ऊर्जा गंवाए बिना उपचार करने" की क्षमता प्राप्त करने का दावा किया।इस क्रिया के ही एक भाग, टेनोहिरा या हथेली के द्वारा किए जाने वाले उपचार को एक पूरक और वैकल्‍पिक उपचार यानी कॉम्‍प्‍लिमेंट्री एंड ऑल्‍टरनेटिव मेडिसिन (कैम) के रूप में उपयोग किया जाता है। टेनोहिरा एक ऐसी तकनीक है जिसमें चिकित्सक यह मानते हैं वे हथेलियों के माध्यम से "उपचार करने वाली ऊर्जा"(ki के एक रूप) को हथेलियों से भेजते हैं।राष्ट्रीय पूरक और वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र। रेकी का संचार हाथों से होता है: (मेकैंज़ी 1998 p18); (एल्‍यार्ड 2004 p27); (बोरैंग 1997 p9); (वैल्‍थीम, वैल्‍थीम 1995 p33) ki के अस्‍तित्‍व का या इसके क्रियान्‍वयन की प्रक्रिया का कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है और सन् 2008 में संचालित यादृच्‍छिक चिकित्‍सीय परीक्षणों की एक प्रक्रियाबद्ध समीक्षा ने रेकी के प्रभाव या किसी भी परिस्‍थिति में उपचार के दौरान इसके उपयोग की अनुशंसा का समर्थन नहीं किया। हैंडरसन, मार्क। "वैकल्‍पिक चिकित्‍सा की ", दि टाइम्‍स। अप्रैल 17, 2008। 13 नवम्बर 2008 को एक्‍सेस किया गया। .

नई!!: आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं और रेकी · और देखें »

जीवन रवैया

कोई व्यक्ति किस चीज़ को परम महत्त्व वाली मानता है, उसका इस बात से संबंध जीवन रवैया कहलाता है। इसमें पूर्व-मान्यताएँ और सिद्धांत जिनके आधार पर ऐसा रवैया बनाया जा सकता है, एक विश्वास प्रणाली, और संभावित रूप से अपने जीवन में उसे लागू करने की वचनबद्धता शामिल होते हैं। .

नई!!: आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं और जीवन रवैया · और देखें »

आध्यात्मिकता

हेलिक्स नेब्युला, कभी-कभी इसे "भगवान की आंख" कहा जाता है आध्यात्मिकता, मूर्तिपूजा शब्द के समान ही कई अलग मान्यताओं और पद्धतियों के लिए प्रयुक्त शब्द है, यद्यपि यह उन लोगों के साथ विश्वासों को साझा नहीं करती है जो मूर्तिपूजक हैं अथवा अनिवार्यतः आत्मा के अस्तित्व में विश्वास या अविश्वास से निर्मित नहीं है। आध्यात्मिकता की एक सामान्य परिभाषा यह हो सकती है कि यह ईश्वरीय उद्दीपन की अनुभूति प्राप्त करने का एक दृष्टिकोण है, जो धर्म से अलग है। आध्यात्मिकता को, ऐसी परिस्थितियों में अक्सर धर्म की अवधारणा के विरोध में रखा जाता है, जहां धर्म को संहिताबद्ध, प्रामाणिक, कठोर, दमनकारी, या स्थिर के रूप में ग्रहण किया जाता है, जबकि अध्यात्म एक विरोधी स्वर है, जो आम बोलचाल की भाषा में स्वयं आविष्कृत प्रथाओं या विश्वासों को दर्शाता है, अथवा उन प्रथाओं और विश्वासों को, जिन्हें बिना किसी औपचारिक निर्देशन के विकसित किया गया है। इसे एक अभौतिक वास्तविकता के अभिगम के रूप में उल्लिखित किया गया है; एक आंतरिक मार्ग जो एक व्यक्ति को उसके अस्तित्व के सार की खोज में सक्षम बनाता है; या फिर "गहनतम मूल्य और अर्थ जिसके साथ लोग जीते हैं।" आध्यात्मिक व्यवहार, जिसमें ध्यान, प्रार्थना और चिंतन शामिल हैं, एक व्यक्ति के आतंरिक जीवन के विकास के लिए अभिप्रेत है; ऐसे व्यवहार अक्सर एक बृहद सत्य से जुड़ने की अनुभूति में फलित होती है, जिससे अन्य व्यक्तियों या मानव समुदाय के साथ जुड़े एक व्यापक स्व की उत्पत्ति होती है; प्रकृति या ब्रह्मांड के साथ; या दैवीय प्रभुता के साथ.

नई!!: आध्यात्मिक पर धार्मिक नहीं और आध्यात्मिकता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आपधान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »