लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आग़ा ख़ान सांस्कृतिक ट्रस्ट

सूची आग़ा ख़ान सांस्कृतिक ट्रस्ट

250px आगा खान सांस्कृतिक ट्रस्ट (अंग्रेज़ी: आगा खां ट्रस्ट फ़ॉर कल्चर, लघु:ए.के.टी.सी) आगा खां डवलपमेंट नेटवर्क के अधीन एक संस्था है। ये संस्था मुस्लिम समाज की इमारतों व समुदायों के भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक सुधार हेतु कार्यरत है। इस संस्था की स्थापना १९८८ में हुई व पंजीकरण जेनेवा में हुआ था। यह एक निजि गैर सांप्रदायिक परोपकारी संस्था थी। यह संस्था आगा खां डवलपमेंट नेटवर्क का एक अभिन्न अंग है, जिसकी स्थापना आगा खां चतुर्थ ने की थी। .

4 संबंधों: मुसलमान, जिनेवा, आग़ा ख़ाँ चतुर्थ, अंग्रेज़ी भाषा

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: आग़ा ख़ान सांस्कृतिक ट्रस्ट और मुसलमान · और देखें »

जिनेवा

जिनेवा या जनेवा (अंग्रेज़ी: Geneva; जनीवा, फ़्रांसीसी: Genève; जेनेव, जर्मन: Genf; जेन्फ़), स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ये फ़्रांस से सटा हुआ है और इसकी राजभाषा फ्रांसीसी है। ये शहर "जिनेवा सरोवर" के किनारे बसा है। यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: आग़ा ख़ान सांस्कृतिक ट्रस्ट और जिनेवा · और देखें »

आग़ा ख़ाँ चतुर्थ

शाह करीम अल-हुस्सैनी, आगा खां चतुर्थ, (سمو الأمیر شاہ کریم الحسیني آغا خان الرابع) (जन्म: १३ दिसम्बर १९३६) शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें और वर्तमान इमाम हैं। ये इस उपाधि को ११ जुलाई, १९५७ से ग्रहण किये हुए हैं। तब ये २० वर्ष के थे और अपने पितामह, सर सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खां के उत्तराधिकारी हुए। .

नई!!: आग़ा ख़ान सांस्कृतिक ट्रस्ट और आग़ा ख़ाँ चतुर्थ · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: आग़ा ख़ान सांस्कृतिक ट्रस्ट और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आग़ा खान सांस्कृतिक ट्रस्ट, आगा खान सांस्कृतिक ट्रस्ट, आगा खां सांस्कृतिक ट्रस्ट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »