लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आओराकी / कुक पर्वत

सूची आओराकी / कुक पर्वत

कुक पर्वत, जिसे माओरी भाषा में आओराकी भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत है। ३,७२४ मीटर लम्बा यह पर्वत उस देश के दक्षिण द्वीप की दक्षिणी ऐल्प्स नामक पर्वतमाला में स्थित है। इसके तीन मुख्य शिखर है, जिन्हें निचला शिखर, मझला शिखर और ऊँचा शिखर कहा जाता है। पर्वत के पूर्व में तस्मान हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुकर हिमानी स्थित है। सन् २०१४ तक इसकी लम्बाई ३,७५४ मीटर समझी जाती थी लेकिन उस वर्ष किये गये मापन के अनुसार इसकी वास्तविक ऊँचाई ३,७२४ मीटर निकली। .

4 संबंधों: दक्षिण द्वीप, दक्षिणी ऐल्प्स, न्यूज़ीलैण्ड, माओरी

दक्षिण द्वीप

दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैण्ड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है, दूसरा द्वीप उत्तर द्वीप है जो अधिक घनी आबादी वाला है। उत्तर में इसकी सीमा कुक जलसन्धि से लगती है, पश्चिम में टैस्मान सागर से और दक्षिण व पूर्व में प्रशांत महासागर के साथ। दक्षिण द्वीप का कुल क्षेत्रफल 150,437 वर्ग किलोमीटर (58,084 वर्ग मील) है तथा समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है। दक्षिण द्वीप को कभी-कभी "मुख्यभूमि" (अंग्रेज़ी: मेनलैण्ड) के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हालांकि इसका भूभाग उत्तर द्वीप से 33% बड़ा है परन्तु यहाँ न्यूजीलैण्ड की 4.4 मिलियन (44 लाख) आबादी का केवल 23% हिस्सा रहता है। न्यूज़ीलैंड के यूरोपीय उपनिवेशण के शुरूआती चरणों में ज्यादार यूरोपियाई आबादी दक्षिण द्वीप में रहती थी तथा स्वर्ण होड़ के कारण यह काफ़ी समृद्ध भाग था। बीसवी सदी के शुरुआती वर्षो में उत्तर द्वीप की आबादी ने दक्षिण द्वीप की आबादी को पीछे छोड़ दिया, जिसमें 1911 तक देश की 56% आबादी उत्तर में निवास करती थी, तथा इस पूरी शताब्दी में लोगो और व्यापार का बहाव उत्तर की तरफ़ जारी रहा। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: आओराकी / कुक पर्वत और दक्षिण द्वीप · और देखें »

दक्षिणी ऐल्प्स

दक्षिणी ऐल्प्स (Southern Alps) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के बीच से गुज़रने वाली एक पर्वतमाला है। उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वाली इस श्रंखला में न्यूज़ीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत, ३,७२४ मीटर लम्बा कुक पर्वत (Mount Cook, जिसे आओराकी भी कहते हैं) स्थित है। इसके अलावा इसी पर्वतमाला में १६ अन्य ३,००० मीटर से ऊँचे शिखर भी मौजूद हैं। इस श्रंखला में हज़ारों हिमानियाँ (ग्लेशियर) भी हैं। .

नई!!: आओराकी / कुक पर्वत और दक्षिणी ऐल्प्स · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: आओराकी / कुक पर्वत और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

माओरी

माओरी या माओरी लोग न्यूजीलैण्ड में निवास करने वाली एक प्रमुख जनजाति हैं। .

नई!!: आओराकी / कुक पर्वत और माओरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आओराकी, कुक पर्वत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »