लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय नौसेना पोत विराट

सूची भारतीय नौसेना पोत विराट

भारतीय नौसेना पोत विराट (आई एन एस विराट) भारतीय नौसेना में सेंतौर श्रेणी का एक वायुयान वाहक पोत है। भारतीय सेना की अग्रिम पंक्ति (फ़्लेगशिप) का यह पोत लंबे समय से सेना की सेवा में है। १९९७ में भारतीय नौसेना पोत विक्रांत के सेवामुक्त कर दिए जाने के बाद इसी ने विक्रांत के रिक्त स्थान की पूर्ति की थी। इस समय यह हिंद महासागर में उपस्थित दो वायुयान वाहक पोतों में से एक है। इस पोत ने सन १९५९ रायल नेवी (ब्रिटिश नौसेना) के लिये कार्य करना शुरु किया एवं १९८५ तक वहाँ सक्रिय रहा। इस का प्रथम नाम एच एम एस हर्मस था। तदपश्चात १९८६ मे भारतीय नौसेना ने कई देशो के युद्ध पोतों की समीक्षा करने के बाद इसे रॉयल नेवी से खरीद लिया। इस सौदे के बाद इस पोत मे कई तकनीकी सुधार किये गए जिससे इसे अगले एक दशक तक कार्यशील रखा जा सके। ये तकनीकी सुधार एवं रखरखाव देवेनपोर्ट डॉकयार्ड पर हुए। १२ मई १९८७ को इसे भारतीय नौसेना में आधिकारिक रूप से सम्मलित कर लिया गया। विराट पर १२ डिग्री कोण वाला एक स्की जंप लगा है जो सी हैरीयर श्रेणी के लड़ाकु वायुयानों के उड़ान भरने में कारगर होता है। इस पोत पर एक साथ १८ लड़ाकू वायुयान रखे जा सकते है। पोत के बाहरी आवरण, मशीनों एवं मेगजीनों (तोप एवं अन्य शस्रगृह) को १.२ इंच मोटे कवच से बख्तर बंद किया गया है। यह मेगजीनें ८० से भी अधिक हल्के तॉरपीडो का एक बार मे भंडार कर सकती है। पोत पर ७५० लोगों के रहने की जगह तो है ही, चार छोटी नावें (लेंडिंग क्राफ़्ट) भी है जो पोत से तट तक सैनिकों को ले जा सकती हैं। पनडुब्बी की खबर रखने के लिए इसे सी किंग हैलीकॉप्टर से लैस किया जायेगा। इस पोत का अधिकतम जल विस्थापन क्षमता २८,५०० टन है तथा इसके भार को खींचने के लिये ७६,००० हार्स पावर क्षमता वाली भाप से चलने वली टरबाईन लगायी गई है। भारतीय नौसेना का नया वायुयान वाहक पोत विक्रमादित्य, विराट का उत्तराधिकारी है। इसे २०१२ से सेवा में ले लिया गया है। हाल मे हुये रखरखाव को देखते हुए विराट का सेवा काल २०१९ तक बढ़ा दिया गया है जो पहले २०१२ तक तय किया गया था। .

27 संबंधों: टर्बाइन, टॉरपीडो, पनडुब्बी, भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारतीय नौसेना, भारतीय नौसेना पोत विक्रांत, मई, संस्कृत भाषा, सी हैरीयर, हिन्द महासागर, हैलीकॉप्टर, जुलाई, वायुयान वाहक पोत, अप्रैल, अश्व शक्ति, १२ मई, १६ फ़रवरी, १८ नवम्बर, १९५३, १९५९, १९८५, १९८६, १९८७, १९९७, १९९९, २०१२, २०१९

टर्बाइन

सिमेन्स (Siemens) की टर्बाइन जिसका आवरण खोल दिया गया है टर्बाइन एक घूर्णी (rotary) इंजन है जो किसी तरल की गतिज या/तथा स्थितिज उर्जा को ग्रहण करके स्वयं घूमती है और अपने शॉफ्ट पर लगे अन्य यन्त्रों (जैसे विद्युत जनित्र) को घुमाती है। पवन चक्की (विंड मिल्) और जल चक्की (वाटर ह्वील) आदि टर्बाइन के प्रारम्भिक रूप हैं। विद्युत शक्ति के उत्पादन में टर्बाइनों का अत्यधिक महत्व है। गैस, भाप और जल से जलनेवाले टरबाइन एक दूसरे से भिन्न होते हैं। गैस कम्प्रेशर या पम्प भी टर्बाइन जैसा ही होता है पर यह टर्बाइन के उल्टा कार्य करता है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और टर्बाइन · और देखें »

टॉरपीडो

तॉरपीडो तारपीडो (Toropedo) एक स्वचलित विस्पोटक प्रक्षेपास्त्र है जिसे किसी पोत से जल की सतह के ऊपर या नीचे दागा जा सकता है। यह प्रक्षेपास्त्र जल सतह के नीचे ही चलता है। लक्ष्य से टकराने से अथवा समीप आने पर इसमे विस्पोट हो जाता है। तारपीडो अंतर्जलीय (.

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और टॉरपीडो · और देखें »

पनडुब्बी

सन् १९७८ में ''एल्विन'' प्रथम विश्व युद्ध में प्रयुक्त जर्मनी की यूसी-१ श्रेणी की पनडुब्बी पनडुब्बी(अंग्रेज़ी:सबमैरीन) एक प्रकार का जलयान (वॉटरक्राफ़्ट) है जो पानी के अन्दर रहकर काम कर सकता है। यह एक बहुत बड़ा, मानव-सहित, आत्मनिर्भर डिब्बा होता है। पनडुब्बियों के उपयोग ने विश्व का राजनैतिक मानचित्र बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। पनडुब्बियों का सर्वाधिक उपयोग सेना में किया जाता रहा है और ये किसी भी देश की नौसेना का विशिष्ट हथियार बन गई हैं। यद्यपि पनडुब्बियाँ पहले भी बनायी गयीं थीं, किन्तु ये उन्नीसवीं शताब्दी में लोकप्रिय हुईं तथा सबसे पहले प्रथम विश्व युद्ध में इनका जमकर प्रयोग हुआ। विश्व की पहली पनडुब्बी एक डच वैज्ञानिक द्वारा सन १६०२ में और पहली सैनिक पनडुब्बी टर्टल १७७५ में बनाई गई। यह पानी के भीतर रहते हुए समस्त सैनिक कार्य करने में सक्षम थी और इसलिए इसके बनने के १ वर्ष बाद ही इसे अमेरिकी क्रान्ति में प्रयोग में लाया गया था। सन १६२० से लेकर अब तक पनडुब्बियों की तकनीक और निर्माण में आमूलचूल बदलाव आया। १९५० में परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बियों ने डीज़ल चलित पनडुब्बियों का स्थान ले लिया। इसके बाद समुद्री जल से आक्सीजन ग्रहण करने वाली पनडुब्बियों का भी निर्माण कर लिया गया। इन दो महत्वपूर्ण आविष्कारों से पनडुब्बी निर्माण क्षेत्र में क्रांति सी आ गई। आधुनिक पनडुब्बियाँ कई सप्ताह या महिनों तक पानी के भीतर रहने में सक्षम हो गई है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय भी पनडुब्बियों का उपयोग परिवहन के लिये सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता था। आजकल इनका प्रयोग पर्यटन के लिये भी किया जाने लगा है। कालपनिक साहित्य संसार और फंतासी चलचित्रों के लिये पनडुब्बियों का कच्चे माल के रूप मे प्रयोग किया गया है। पनडुब्बियों पर कई लेखकों ने पुस्तकें भी लिखी हैं। इन पर कई उपन्यास भी लिखे जा चुके हैं। पनडुब्बियों की दुनिया को छोटे परदे पर कई धारावाहिको में दिखाया गया है। हॉलीवुड के कुछ चलचित्रों जैसे आक्टोपस १, आक्टोपस २, द कोर में समुद्री दुनिया के मिथकों को दिखाने के लिये भी पनडुब्बियो को दिखाया गया है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और पनडुब्बी · और देखें »

भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सैन्य एवं नागरिक उपकरण एवं संयंत्र निर्माणी है। भारत सरकार द्वारा सन १९५४ में सैन्य क्षेत्र की विशेष चुनौतीपूर्ण आवश्यकताऐं पूरी करने हेतु रक्षा मन्त्रालय के अधीन इसकी स्थापना की गई थी। इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रणालियों का विकास तथा उत्पादन देश में ही करने के उद्देश्य से इसका पहला कारखाना बंगलुरू में लगाया गया था, किन्तु आज यह अपनी नौ उत्पादन इकाईयों, कई क्षेत्रीय कार्यालय तथा अनुसन्धान व विकास प्रयोगशालाओं से युक्त सार्वजनिक क्षेत्र का एक विशाल उपक्रम है, जिसे अपने व्यावसायिक प्रदर्शन के फलस्वरूप भारत सरकार से नवरत्न उद्योग का स्तर प्राप्त हुआ है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड · और देखें »

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना(Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि ५६०० वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। ५५,००० नौसेनिकों से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है। पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है। जून २०१६ से एडमिरल सुनील लांबा भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और भारतीय नौसेना · और देखें »

भारतीय नौसेना पोत विक्रांत

भारतीय नौसेना पोत विक्रांत भारतीय नौसेना का एक सेवा निवृत युद्ध पोत है। यह भारतीय नौसेना का प्रथम वायुयान वाहक पोत है। इस पोत को 1957 में ब्रिटेन से खरीदा गया था। तब तक इसे एचएमएस हर्क्युलिस के नाम से जाना जाता था। 1961 में इसे भारतीय नौसेना शामिल किया गया तथा 31 जनवरी 1997 को काम से हटा लिया गया। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और भारतीय नौसेना पोत विक्रांत · और देखें »

मई

मई ग्रेगोरी कैलेंडर के वर्ष का पांचवां महीना है जिसमे ३१ दिन होते हैं। श्रेणी:मई.

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और मई · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और संस्कृत भाषा · और देखें »

सी हैरीयर

स्की जंप से उड़ान भरता एक सी हैरीयर सी हैरीयर एक लड़ाकु जेट वायु यान है जिसे नौसेना हमले एवं सुचना एकत्रित करने के लिये उपयोग मे लाती है। यह यान बिना उड़ान पट्टी पर दौड़े भी उड़ान भर सकते है। यह यान सीधा उड़ान भर सकता है। इन यानो को वायुयान वाहक पोतो पर रखा जाता है।.

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और सी हैरीयर · और देखें »

हिन्द महासागर

हिंद महासागर हिंद महासागर और चीन सागर के इस मानचित्र को हंगरी में जन्मे तुर्क मानचित्रकार और प्रकाशक इब्राहिम मुटेफेरीका द्वारा 1728 में उत्कीर्ण किया गया था हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुद्र है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंदा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है। विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, हिन्दुस्तान (भारत) के नाम है। संस्कृत में इसे रत्नाकर यानि रत्न उत्पन्न करने वाला कहते हैं, जबकि प्राचीन हिन्दु ग्रंथों में इसे हिन्दु महासागर कहा गया है। वैश्विक रूप से परस्पर जुड़े समुद्रों के एक घटक हिंद महासागर को, अंध महासागर से 20° पूर्व देशांतर जो केप एगुलस से गुजरती है और प्रशांत महासागर से 146°55' पूर्व देशांतर पृथक करती हैं। हिंद महासागर की उत्तरी सीमा का निर्धारण फारस की खाड़ी में 30° उत्तर अक्षांश द्वारा होता है। हिंद महासागर की पृष्टधाराओं का परिसंचरण असममित है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरों पर इस महासागर की चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर (6200 मील) है; और इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर (28400000 वर्ग मील) है जिसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं। सागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है। हिन्द महासागर में स्थित मुख्य द्वीप हैं; मेडागास्कर जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, रीयूनियन द्वीप; कोमोरोस; सेशेल्स, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और इंडोनेशिया का द्वीपसमूह जो इस महासागर की पूर्वी सीमा का निर्धारण करते हैं। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और हिन्द महासागर · और देखें »

हैलीकॉप्टर

हेलिकाप्टर एक विमान है, जिसे एक या अधिक क्षैतिज रोटर के द्वारा ऊपर की दिशा में नोदित किया जाता है। प्रत्येक रोटर में दो या अधिक पंखुड़ियाँ होती हैं। हैलीकॉप्टरों को रोटर-विंग वायुयान की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिससे कि इन्हें जुड़े-पंख वायुयान से पृथक किया जा सके। यह शब्द अंग्रेज़ी helicopter से व्युत्पन्न है, जो फ्रेंच भाषा के शब्द hélicoptère से निकला है, जिसे गुस्ताव दे पोन्टॉन द॑ऐमेकोर्ट ने १८६१ में सृजित किया था। यह भी यूनानी भाषा के शब्द helix/helik- से बना है, अर्थात "कुण्डलीदार" या "मुड़ता हुआ" एवं pteron .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और हैलीकॉप्टर · और देखें »

जुलाई

जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर और जूलियन कैलेंडर का सातवाँ (जून और अगस्त के बीच) महीना है। और यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३१ होती है।.

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और जुलाई · और देखें »

वायुयान वाहक पोत

वायुयान वाहक पोत वायुयान वाहक पोत एक प्रकार के यु्द्ध पोत होते है जो तैरते हुए विमान तल के समान उपयोग मे लाये जाते है। यह कई लड़ाकू वायुयानो को लेकर तैर सकते है इस कारण से इनका आकार अन्य किसी भी युद्ध पोत से विशाल होता है। इस पोत पर एक रन वे (उड़ान पट्टी) भी होती है जहाँ से वायुयान उड़ान भर सकते है अथवा उतर सकते है।.

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और वायुयान वाहक पोत · और देखें »

अप्रैल

अप्रैल ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार वर्ष का चौथा महीना है जिसमें ३० दिन होते हैं। श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और अप्रैल · और देखें »

अश्व शक्ति

अश्वशक्ति (अंग्रेज़ी:हॉर्स पावर / Horsepower (hp)) शक्ति की मापन इकाई है। यह एक गैर-SI इकाई है। अश्वशक्ति के कई मानक हैं और कई प्रकार भी हैं। 'हॉर्सपॉवर' शब्द का सबसे पहले उपयोग १८वीं शताब्दी के अन्तिम काल में स्कॉटलैण्ड के इंजीनियर जेम्स वाट ने किया। उसने वाष्प इंजनों से मिलने वाली शक्ति की तुलना अश्व (घोड़ों) की खींचने की शक्ति से की। बाद में हॉर्सपॉवर शब्द का उपयोग पिस्टनयुक्त अन्य इंजनों तथा टर्बाइन, विद्युत मोटरों, एवं अन्य मशीनों की शक्ति के लिये भी किया जाने लगा। किन्तु इस शब्द की परिभाषा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न थी। वर्तमान समय में अधिकांश देशों में शक्ति के मापन के लिये वाट नामक एस आई मात्रक का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और अश्व शक्ति · और देखें »

१२ मई

12 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 132वॉ (लीप वर्ष में 133 वॉ) दिन है। साल में अभी और 233 दिन बाकी है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १२ मई · और देखें »

१६ फ़रवरी

16 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 47वॉ दिन है। साल में अभी और 318 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 319)। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १६ फ़रवरी · और देखें »

१८ नवम्बर

१८ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२२वॉ (लीप वर्ष मे ३२३ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ४३ दिन बाकी है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १८ नवम्बर · और देखें »

१९५३

1953 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९५३ · और देखें »

१९५९

1959 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९५९ · और देखें »

१९८५

1985 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९८५ · और देखें »

१९८६

1986 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९८६ · और देखें »

१९८७

1987 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९८७ · और देखें »

१९९७

1997 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९९७ · और देखें »

१९९९

१९९९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और १९९९ · और देखें »

२०१२

२०१२ (MMXII) ग्रेगोरियन कैलेंडर के रविवार को शुरू होने वाला एक अधिवर्ष अथवा लीप ईयर होगा। इस वर्ष को गणितज्ञ ट्यूरिंग, कंप्यूटर के अग्र-दूत और कोड -भंजक, की याद में उनकी सौवीं वर्षगांठ पर एलन ट्यूरिंग वर्ष नामित किया गया है। .

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और २०१२ · और देखें »

२०१९

कोई विवरण नहीं।

नई!!: भारतीय नौसेना पोत विराट और २०१९ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारतीय युद्ध पोत विराट, विराट (भारतीय युद्ध पोत), आई एन एस विराट, आईएनएस विराट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »