लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आइट्राँस

सूची आइट्राँस

आइट्राँस, देवनागरी सहित भारत की अनेक लिपियों में लिखे पाठ को रोमन लिपि में लिप्यन्तरण की एक पद्धति है। आजकल अनेक कम्प्यूटर सॉफ्टवेयरों के उपलब्ध होने से आइट्रान्स में लिप्यन्तरण का कार्य अत्यन्त सरल, तेज और मशीनी हो गया है। इसका विकास अविनाश चोपड़े ने किया। आइट्राँस का नवीनतम् संस्करण 5.30 है जो 2001 के जुलाई में आया था। इसी संस्करण के बाद आइट्राँस को स्थिर कर दिया गया है। कुछ उदाहरण.

18 संबंधों: डी एल एल, देवनागरी, फोल्डर, मशीनी लिप्यन्तरण, माइक्रोसॉफ़्ट, मुद्रलिपि, रोमन लिपि, लिप्यन्तरण, संगणक संचिका, हण्टेरियन लिप्यन्तरण, हार्वर्ड-क्योटो, हिन्दी, हिन्दी टूलकिट, विंडोज़ ऍक्सपी, विंडोज़ २०००, इण्डिक आइऍमई, कंप्यूटर, उर्दू भाषा

डी एल एल

डी एल एल (DLL) .

नई!!: आइट्राँस और डी एल एल · और देखें »

देवनागरी

'''देवनागरी''' में लिखी ऋग्वेद की पाण्डुलिपि देवनागरी एक लिपि है जिसमें अनेक भारतीय भाषाएँ तथा कई विदेशी भाषाएं लिखीं जाती हैं। यह बायें से दायें लिखी जाती है। इसकी पहचान एक क्षैतिज रेखा से है जिसे 'शिरिरेखा' कहते हैं। संस्कृत, पालि, हिन्दी, मराठी, कोंकणी, सिन्धी, कश्मीरी, डोगरी, नेपाली, नेपाल भाषा (तथा अन्य नेपाली उपभाषाएँ), तामाङ भाषा, गढ़वाली, बोडो, अंगिका, मगही, भोजपुरी, मैथिली, संथाली आदि भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थितियों में गुजराती, पंजाबी, बिष्णुपुरिया मणिपुरी, रोमानी और उर्दू भाषाएं भी देवनागरी में लिखी जाती हैं। देवनागरी विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त लिपियों में से एक है। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की एक ट्राम पर देवनागरी लिपि .

नई!!: आइट्राँस और देवनागरी · और देखें »

फोल्डर

फोल्डर (folder) या डैरेक्टरी (directory) संगणक पर अन्य संचिकाओं और फोल्डर के समुह को कहा जाता है। एक फोल्डर के अन्दर एक या उससे ज़्यादा संचिका या फोल्डर होते है। श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:संगणक अभियान्त्रिकी श्रेणी:सॉफ्टवेयर श्रेणी:सूचना प्रौद्योगिकी.

नई!!: आइट्राँस और फोल्डर · और देखें »

मशीनी लिप्यन्तरण

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर की सहायता से एक भाषा या लिपि के शब्दों का किसी दूसरी भाषा या लिपि में ध्वन्यात्मक (फोनेटिक) परिवर्तन मशीनी लिप्यन्तरण (मशीन ट्रान्सलिटरेशन) कहलाता है। John को देवनागरी/हिन्दी में जॉन लिखना लिप्यन्तरण का एक उदाहरण है। .

नई!!: आइट्राँस और मशीनी लिप्यन्तरण · और देखें »

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: आइट्राँस और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

मुद्रलिपि

फॉण्ट (मुद्रलिपि) या टाइप फ़ेस अक्षरों के लिखने की अलग अलग शैलियाँ हैं जो छापे की लिखावट को विभिन्नता और सौंदर्य प्रदान करते हैं। .

नई!!: आइट्राँस और मुद्रलिपि · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: आइट्राँस और रोमन लिपि · और देखें »

लिप्यन्तरण

सामान्यतः किसी एक लेखन पद्धति में लिखे जाने वाले शब्द या पाठ को किसी अन्य लेखन पद्धति में लिखने को लिप्यन्तरण (transliteration) कहते हैं। लिप्यन्तरण .

नई!!: आइट्राँस और लिप्यन्तरण · और देखें »

संगणक संचिका

संगणक संचिका एकत्रित जानकारी का एक वर्ग है, या जानकारी को संचित करने के लिए एक संसाधन है जो कि किसी संगणक कार्यक्रम को उपलब्ध होता है और आमतौर पर यह किसी प्रकार की टिकाऊ संगणक भंडारण पर आधारित होता है। संचिका टिकाऊ इस लिहाज़ से होती है कि यह मौजूदा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भी अन्य कार्यक्रमों द्वारा इस्तेमाल के लिए मौजूद रहती है। संगणक संचिकाओं को पारंपरिक रूप से दफ़्तरों और पुस्तकालयों के फ़ाइलों में मौजूद कागज़ के दस्तावेज़ों का आधुनिक रूप माना जा सकता है, इसीलिए अंग्रेज़ी में इसका नाम फ़ाइल पड़ा है। .

नई!!: आइट्राँस और संगणक संचिका · और देखें »

हण्टेरियन लिप्यन्तरण

हन्टेरियन/जोंसियन पद्दति पर आधारित १८४८ में छपी एक लिप्यन्तरण विधि हण्टेरियन लिप्यन्तरण (अंग्रेजी: Hunterian transliteration, हण्टेरिय ट्रान्स्लिटरेशन) देवनागरी सहित अन्य भारतीय और ग़ैर-भारतीय लिपियों में लिखे पाठों को रोमन लिपि में बदलने की एक लिप्यन्तरण पद्धति है। यह विधि भारत की राष्ट्रीय रोमन लिप्यन्तरण विधि मानी जाती है और इसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। भारत के अधिकतर व्यक्तियों, स्थानों, घटनाओं, ग्रंथों एवं पुस्तकों के प्रचलित रोमन-लिपि नाम इसी हन्टेरियन विधि पर आधारित हैं। इस विधि को कभी-कभी जोंसियन विधि भी कहा जाता है। .

नई!!: आइट्राँस और हण्टेरियन लिप्यन्तरण · और देखें »

हार्वर्ड-क्योटो

हार्वर्ड-क्योटो पद्धति, संस्कृत, तथा देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली अन्य भाषाओं के ऑस्की में लिप्यन्तरित करने हेतु एक प्रक्रिया है। यह मुख्य रूप से अनौपचारिक रूप से ईमेल में तथा इलेक्ट्रॉनिक टैक्स्टों में प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: आइट्राँस और हार्वर्ड-क्योटो · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: आइट्राँस और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी टूलकिट

हिन्दी टूलकिट विंडोज़ में हिन्दी समर्थन सक्षम करने हेतु हिमांशु सिंह नामक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा विकसित एक टूल है। यह एक इंस्टालर है जो कि बिना विंडोज़ सीडी की आवश्यकता के विंडोज़ में हिन्दी के लिये समर्थन सक्षम कर देता है। हिन्दी टूलकिट में हिन्दी समर्थन हेतु इंस्टालर एवं हिन्दी इण्डिक आइऍमई शामिल हैं। स्थापना के उपरान्त कण्ट्रोल पैनल में Regional and language options में जाकर बस हिन्दी आइऍमई का कीबोर्ड जोड़ना होता है। यह कीबोर्ड स्वयं नहीं जोड़ सकता तथा प्रयोक्ता को मैनुअली जोड़ना पड़ता है। इण्डिक ऍक्सपी हिन्दी टूलकिट जैसा एक अन्य इंस्टालर है जो कि इण्डिक सपोर्ट इंस्टाल करने के अलावा वाँछित कीबोर्ड भी स्वतः जोड़ देता है। .

नई!!: आइट्राँस और हिन्दी टूलकिट · और देखें »

विंडोज़ ऍक्सपी

विंडोज़ ऍक्सपी माइक्रोसॉफ़्ट-रचित प्रचालन तंत्रों की श्रेणी है। इसका प्रयोग व्यक्तिगत संगणकों पर किया जाता है। यह विंडोज़ ऍनटी बीज पर आधारित पहला सरल प्रचालन तंत्र है। यह सबसे पहले 24 अक्टूबर 2001 को प्रकाशित किया गया। जनवरी 2006 तक इसकी 40 करोड़ से ज्यादा प्रतिलिपियाँ संसार-भर में प्रयोग की जा रहीं थीं। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ एक्स पी के मुख्य अवतरण बाजार में उतारे है !.

नई!!: आइट्राँस और विंडोज़ ऍक्सपी · और देखें »

विंडोज़ २०००

विंडोज़ २००० माइक्रोसोफ्ट का २१वी सदी का सबसे पहला संस्करण है। यह संस्करण के बाज़ार में आने से कंप्यूटर की दुनिया में क्रांति आ गई। विंडोज़ २००० का चिन्ह श्रेणी:माइक्रोसॉफ़्ट सॉफ़्टवेयर श्रेणी:विण्डोज़.

नई!!: आइट्राँस और विंडोज़ २००० · और देखें »

इण्डिक आइऍमई

इण्डिक आइऍमई(नया नाम: इण्डिक इनपुट १ तथा २) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा वेबदुनिया के सहयोग से विकसित एक आइऍमई है। यह हिन्दी समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं के लिये उपलब्ध है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर पर देवनागरी आदि भारतीय लिपियाँ में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। इण्डिक आइऍमई विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप की लिपियों को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है। इस समय इण्डिक आईऍमई के कई संस्करण उपलब्ध हैं जिन्हें इंस्टाल कर लेने के बाद अन्तर्जाल से जुड़कर या बिना जुड़े भारतीय भाषाओं में कार्य किया जा सकता है। संस्करण २.० है जो कि नवम्बर २००६ में जारी किया गया। नवीनतम संस्करण का नाम बदलकर इण्डिक इनपुट कर दिया गया है। संस्करण ५.x से बाद के नये संस्करणों में स्पेसबार वाला एक बग है जिसमें स्पेस देने के लिये दो बार स्पेस कुंजी दबानी पड़ती है। इस कारण अब भी लोग अधिकतर पुराना संस्करण ही प्रयोग कर रहे हैं। .

नई!!: आइट्राँस और इण्डिक आइऍमई · और देखें »

कंप्यूटर

निजी संगणक कंप्यूटर (अन्य नाम - संगणक, कंप्यूटर, परिकलक) वस्तुतः एक अभिकलक यंत्र (programmable machine) है जो दिये गये गणितीय तथा तार्किक संक्रियाओं को क्रम से स्वचालित रूप से करने में सक्षम है। इसे अंक गणितीय, तार्किक क्रियाओं व अन्य विभिन्न प्रकार की गणनाओं को सटीकता से पूर्ण करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निर्देशित किया जा सकता है। चूंकि किसी भी कार्य योजना को पूर्ण करने के लिए निर्देशो का क्रम बदला जा सकता है इसलिए संगणक एक से ज्यादा तरह की कार्यवाही को अंजाम दे सकता है। इस निर्देशन को ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग कहते है और संगणक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से उपयोगकर्ता के निर्देशो को समझता है। यांत्रिक संगणक कई सदियों से मौजूद थे किंतु आजकल अभिकलित्र से आशय मुख्यतः बीसवीं सदी के मध्य में विकसित हुए विद्दुत चालित अभिकलित्र से है। तब से अबतक यह आकार में क्रमशः छोटा और संक्रिया की दृष्टि से अत्यधिक समर्थ होता गया हैं। अब अभिकलक घड़ी के अन्दर समा सकते हैं और विद्युत कोष (बैटरी) से चलाये जा सकते हैं। निजी अभिकलक के विभिन्न रूप जैसे कि सुवाह्य संगणक, टैबलेट आदि रोजमर्रा की जरूरत बन गए हैं। परंपरागत संगणकों में एक केंद्रीय संचालन इकाई (सीपीयू) और सूचना भन्डारण के लिए स्मृति होती है। संचालन इकाई अंकगणित व तार्किक गणनाओ को अंजाम देती है और एक अनुक्रमण व नियंत्रण इकाई स्मृति में रखे निर्देशो के आधार पर संचालन का क्रम बदल सकती है। परिधीय या सतह पे लगे उपकरण किसी बाहरी स्रोत से सूचना ले सकते है व कार्यवाही के फल को स्मृति में सुरक्षित रख सकते है व जरूरत पड़ने पर पुन: प्राप्त कर सकते हैं। एकीकृत परिपथ पर आधारित आधुनिक संगणक पुराने जमाने के संगणकों के मुकबले करोड़ो अरबो गुना ज्यादा समर्थ है और बहुत ही कम जगह लेते है। सामान्य संगणक इतने छोटे होते है कि मोबाइल फ़ोन में भी समा सकते है और मोबाइल संगणक एक छोटी सी विद्युत कोष (बैटरी) से मिली ऊर्जा से भी काम कर सकते है। ज्यादातर लोग “संगणकों” के बारे में यही राय रखते है कि अपने विभिन्न स्वरूपों में व्यक्तिगत संगणक सूचना प्रौद्योगिकी युग के नायक है। हालाँकि embedded system|सन्निहित संगणक जो कि ज्यादातर उपकरणों जैसे कि आंकिक श्रव्य वादक|एम.पी.३ वादक, वायुयान व खिलौनो से लेकर औद्योगिक मानव यन्त्र में पाये जाते है लोगो के बीच ज्यादा प्रचलित है। .

नई!!: आइट्राँस और कंप्यूटर · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: आइट्राँस और उर्दू भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ITRANS, ITRANS scheme, आईट्रान्स ट्रान्सलिटरेशन स्कीम, आईट्रांस, आइट्रान्स, आइट्रांस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »