लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आइओवा नगर

सूची आइओवा नगर

आइओवा नगर का क्लिंटन एवं वाशिंगटन स्ट्रीट आइओवा (Iowa City) संयुक्त राज्य अमरीका के आइओवा राज्य का एक प्रसिद्ध नगर है, जो आइओवा नदी के तट पर 685 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह शिकागो, शक द्वीप तथा प्रशांत महासागरीयतट से रेलों द्वारा संबद्ध है तथा डेस म्वाइंस से 151 मील पूर्व में स्थित है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। इसकी ख्याति विश्वविद्यालय के कारण है जो आइओवा राज्य की सबसे बड़ी शिक्षासंस्था है। सन्‌ 1839 ई. में आइओवा नगर आइओवा राज्य की राजधानी चुना गया था, परंतु सन्‌ 1853 ई. में इसे पदच्युत करके डेस म्वाइंस को राजधानी बनाया गया। संप्रति राजधानी के पुराने कार्यालय में विश्वविद्यालय का कार्यालय स्थित है। .

3 संबंधों: संयुक्त राज्य, विश्वविद्यालय, आयोवा

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: आइओवा नगर और संयुक्त राज्य · और देखें »

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: आइओवा नगर और विश्वविद्यालय · और देखें »

आयोवा

आयोवा राज्य कि संयुक्त राज्य अमेरका मे स्थिति आयोवा संयुक्त राज्य अमरीका के मध्य-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसे कभी-कभी अमेरिका का दिल भी कहा जाता है। यह पूर्व में मिसिसिपी नदी और पश्चिम में मिसौरी नदी और बिग सिओक्स नदी के किनारे स्थित है। आयोवा का नाम अमेरिकन इंडियन जनजाति आयवे, जो यूरोपीय लोगों के आगमन के समय इस क्षेत्र के निवासी थे, के नाम पर आधारित है। यह राज्य फ्रेंच शासन के समय उसका हिस्सा भी रहा। बाद में जब इसे लोइसिआना ने खरीद लिया तब यहाँ के रहने वालों ने खेती-बाड़ी वाली अर्थव्यवस्था के साथ इसकी नींव डाली। आयोवा अक्सर दुनिया में खाद्य सामग्री की राजधानी भी कही जाती है, पर यह याद रखना चाहिए की इसकी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और परिदृश्य काफी भिन्न भिन्न है। मध्य २०वि सदी में आयोवा की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में बदलाव आये और यह उत्पाद निर्माण, प्रसंस्करण, वित्तीय सेवाओं, जैव प्रौद्योगिकी, हरी ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था में तबदील हो गयी। आयोवा रहने के हिसाब से पूरे देश में सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता है। डि मायिन राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है और इसकी राजधानी भी। 2016 में इसकी आबादी 31,34,693 अनुमानित की गई है। यह इसे संयुक्त राज्य में 30वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य बनाता है। .

नई!!: आइओवा नगर और आयोवा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »