लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

सूची आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री किसी भी भारतीय राज्य का प्रमुख होता है। यह सूची आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की हैं। .

22 संबंधों: तेलंगाना, तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की सूची, तेलुगु देशम पार्टी, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, नन्दमूरि तारक रामाराव, नारा चंद्रबाबू नायडू, नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी, नीलम संजीव रेड्डी, पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव, बॉम्बे राज्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, मद्रास प्रैज़िडन्सी, मर्री चेन्ना रेड्डी, मैसूर का साम्राज्य, रायलसीमा, राष्ट्रपति शासन, हैदराबाद प्रांत, वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी, आन्ध्र प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश के राज्यपालों की सूची, कर्नाटक

तेलंगाना

तेलंगाना (తెలంగాణ, तेलंगाणा), भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का २९वाँ राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है। 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'। 5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है। हालाँकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और तेलंगाना · और देखें »

तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की सूची

तेलंगाना राज्य का 2 जून 2014 को जन्म हुआ। तेलंगाना राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव बने। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

तेलुगु देशम पार्टी

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) भारत के आंध्र प्रदेश प्रांत की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एन टी रामाराव के जमाने में इस पार्टी का अभ्युदय हुआ था। बाद में चंद्रबाबू नायडू इसे नयी उँचाइयों पर ले गये। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और तेलुगु देशम पार्टी · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

नन्दमूरि तारक रामाराव

हैदराबाद-श्रीसैलम मार्ग पर स्थित एन टी रामाराव की मूर्ति नन्दमूरि तारक रामाराव (तेलुगू: నందమూరి తారక రామా రావు) या एन.टी.

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और नन्दमूरि तारक रामाराव · और देखें »

नारा चंद्रबाबू नायडू

नारा चंद्रबाबू नायडू(तेलुगू:నారా చంద్రబాబు నాయుడు) (जन्म: 20 अप्रैल, 1950) वर्तमान आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनके नाम आन्ध्र प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान भी है। वर्तमान में वे आन्ध्र प्रदेश विधान सभा में सदन के नेता हैं। चंद्रबाबू का जन्म चित्तूर जिले के नारावारिपल्ली नामक गाँव में 20 अप्रैल 1950 को हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की उपाधि हासिल की और आजकल इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए अपना शोध कार्य कर रहे हैं। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और नारा चंद्रबाबू नायडू · और देखें »

नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी

नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी (२० फ़रवरी १९३५ – ९ मई २०१४) भारत की १२वीं, १३वीं और १४वीं लोकसभा के सदस्य थे। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में विशाखापत्तनम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वो १९९० से १९९२ तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनकी पत्नी नेदुरुमल्ली राज्यालक्ष्मी २००४ से आन्ध्र प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। ९ मई २०१४ को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वो लम्बे समय से बिमार थे और उनका तंत्रिका से संबंधित बिमारी का इलाज चल रहा था। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी · और देखें »

नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी नीलम संजीव रेड्डी (२७ अक्टूबर, १९२० - ९ नवंबर, २००५) भारत के छठे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल २५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२ तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। सन १९७७ के आम चुनाव में जब इंदिरा गांधी की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल जनता पार्टी ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर काँग्रेसी राष्ट्रपति थे। वे अक्टूबर 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर १९६२ से १९६४ तक यह पद संभाला। उन्होने १९५९ से १९६२ तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और नीलम संजीव रेड्डी · और देखें »

पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव

पामुलापति वेंकट नरसिंह राव (जन्म- 28 जून 1921, मृत्यु- 23 दिसम्बर 2004) भारत के 10 वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। 'लाइसेंस राज' की समाप्ति और भारतीय अर्थनीति में खुलेपन उनके प्रधानमंत्रित्व काल में ही आरम्भ हुआ। ये आन्ध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। इनके प्रधानमंत्री बनने में भाग्य का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 29 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। ऐसे में सहानुभूति की लहर के कारण कांग्रेस को निश्चय ही लाभ प्राप्त हुआ। 1991 के आम चुनाव दो चरणों में हुए थे। प्रथम चरण के चुनाव राजीव गांधी की हत्या से पूर्व हुए थे और द्वितीय चरण के चुनाव उनकी हत्या के बाद में। प्रथम चरण की तुलना में द्वितीय चरण के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसका प्रमुख कारण राजीव गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति की लहर थी। इस चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ लेकिन वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस ने 232 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। फिर नरसिम्हा राव को कांग्रेस संसदीय दल का नेतृत्व प्रदान किया गया। ऐसे में उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सरकार अल्पमत में थी, लेकिन कांग्रेस ने बहुमत साबित करने के लायक़ सांसद जुटा लिए और कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्ष का अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव · और देखें »

बॉम्बे राज्य

बॉम्बे प्रेसिडेंसी, १९०९ - उत्तरी भाग बॉम्बे प्रेसिडेंसी, १९०९ - दक्षिणी भाग बॉम्बे राज्य भारत का एक पूर्व राज्य था। इसे १ मई, १९६० में विभाजित कर गुजरात और महाराष्ट्र बना दिया गया था। श्रेणी:भारत के ऐतिहासिक क्षेत्र श्रेणी:गुजरात का इतिहास श्रेणी:महाराष्ट्र का इतिहास श्रेणी:मुंबई का इतिहास.

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और बॉम्बे राज्य · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

मद्रास प्रैज़िडन्सी

मद्रास प्रेसीडेंसी (சென்னை மாகாணம், చెన్నపురి సంస్థానము, മദ്രാസ് പ്രസിഡന്‍സി, ಮದ್ರಾಸ್ ಪ್ರೆಸಿಡೆನ್ಸಿ, ମଦ୍ରାସ୍ ପ୍ରେସୋଦେନ୍ଚ୍ଯ), जिसे आधिकारिक तौर पर फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्रेसीडेंसी तथा मद्रास प्रोविंस के रूप में भी जाना जाता है, ब्रिटिश भारत का एक प्रशासनिक अनुमंडल था। अपनी सबसे विस्तृत सीमा तक प्रेसीडेंसी में दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों सहित वर्तमान भारतीय राज्य तमिलनाडु, उत्तरी केरल का मालाबार क्षेत्र, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, गंजाम, मल्कानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, नवरंगपुर और दक्षिणी उड़ीसा के गजपति जिले और बेल्लारी, दक्षिण कन्नड़ और कर्नाटक के उडुपी जिले शामिल थे। प्रेसीडेंसी की अपनी शीतकालीन राजधानी मद्रास और ग्रीष्मकालीन राजधानी ऊटाकामंड थी। 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रासपट्टनम गांव को खरीदा था और इसके एक साल बाद मद्रास प्रेसीडेंसी की पूर्ववर्ती, सेंट जॉर्ज किले की एजेंसी की स्थापना की थी, हालांकि मछलीपट्टनम और आर्मागोन में कंपनी के कारखाने 17वीं सदी के प्रारंभ से ही मौजूद थे। 1655 में एक बार फिर से इसकी पूर्व की स्थिति में वापस लाने से पहले एजेंसी को 1652 में एक प्रेसीडेंसी के रूप में उन्नत बनाया गया था। 1684 में इसे फिर से एक प्रेसीडेंसी के रूप में उन्नत बनाया गया और एलीहू येल को पहला प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। 1785 में पिट्स इंडिया एक्ट के प्रावधानों के तहत मद्रास ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित तीन प्रांतों में से एक बन गया। उसके बाद क्षेत्र के प्रमुख को "प्रेसिडेंट" की बजाय "गवर्नर" का नाम दिया गया और कलकत्ता में गवर्नर-जनरल का अधीनस्थ बनाया गया, यह एक ऐसा पद था जो 1947 तक कायम रहा.

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और मद्रास प्रैज़िडन्सी · और देखें »

मर्री चेन्ना रेड्डी

मर्री चेन्ना रेड्डी पूर्व आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं | वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं | .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और मर्री चेन्ना रेड्डी · और देखें »

मैसूर का साम्राज्य

विजय नगर राज्य के समय में ही 1612 ई0 में ओडियार नामक राजा ने मैसूर राज्य की स्थापना की इस मैसूर राज्य में आगे चलकर दो प्रमुख शासक हुए-हैदर अली एवं टीपू। इन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष जारी रखा। टीपू, हैदर अली दक्षिण भारत का पहला शासक था जिसे अंग्रेजों को पराजित करने में सफलता मिली। दक्षिण में मैसूर राज्य और अंग्रेजों के बीच कुल चार युद्ध हुए। इन युद्धों की एक खास विशेषता यह थी कि इसमें मराठे और हैदराबाद के निजाम अंग्रेजों द्वारा बनाये गये त्रिगुट में शामिल थे। श्रेणी:भारत के साम्राज्य श्रेणी:दक्षिण भारत का इतिहास श्रेणी:मैसूर राज्य.

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और मैसूर का साम्राज्य · और देखें »

रायलसीमा

रायलसीमा भारत का एक "अनाधिकारिक" भौगोलिक क्षेत्र है जो आंध्र प्रदेश प्रान्त का एक हिस्सा है, इस क्षेत्र में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के कर्नूल, कुडप्पा, अनंतपुर और चित्तूर जिले आते हैं। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, चार जिलों वाले क्षेत्र में 15,184,908 की आबादी थी और 67,526 किमी 2 (26,072 वर्ग मील) का क्षेत्र शामिल था। रायलसीमा का अधिकांश हिस्सा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य तटीय इलाकों के मुक़ाबले अविकसित या अर्धविकसित है। तेलंगाना के अलग राज्य के रूप में माँग की जोर पकड़ने के कारण रायलसीमा के दु:खों पर केन्द्रित कई आंदोलन भी खड़े हुये हैं। इन सारे आंदोलनों का प्रमुख ध्येय रायलसीमा की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना होता है। खासकर कृष्णा नदी और गोदावरी के पानी इनकी सबसे बड़ी समस्या है जिसके न होने से यहाँ हर साल लगभग अकाल जैसी स्थिति होती है। इस ईलाके के ज्यादातर लोग तेलंगाना की तर्ज पर अलग प्रान्त की माँग, या आंध्र प्रदेश की राजधानी को रायलसीमा में स्थानांतरित करने की माँग पर सहमत दिखते हैं। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और रायलसीमा · और देखें »

राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रपति शासन (या केन्द्रीय शासन) भारत में शासन के संदर्भ में उस समय प्रयोग किया जाने वाला एक पारिभाषिक शब्द है, जब किसी राज्य सरकार को भंग या निलंबित कर दिया जाता है और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता है। भारत के संविधान का अनुच्छेद-356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राष्ट्रपति शासन उस स्थिति में भी लागू होता है, जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं हो। सत्तारूढ़ पार्टी या केंद्रीय (संघीय) सरकार की सलाह पर, राज्यपाल अपने विवेक पर सदन को भंग कर सकते हैं, यदि सदन में किसी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत ना हो। राज्यपाल सदन को छह महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था' में रख सकते हैं। छह महीने के बाद, यदि फिर कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त ना हो तो उस दशा में पुन: चुनाव आयोजित किये जाते हैं। इसे राष्ट्रपति शासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, इसके द्वारा राज्य का नियंत्रण बजाय एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के, सीधे भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किये जाते हैं। प्रशासन में मदद करने के लिए राज्यपाल आम तौर पर सलाहकारों की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में राज्य में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों का अनुसरण होता है। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और राष्ट्रपति शासन · और देखें »

हैदराबाद प्रांत

हैदराबाद स्टेट (హైదరాబాదు, حیدر آباد) ब्रिटिश काल की सबसे बड़ी रियासत थी। यह भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी ओर स्थित थी इस रियासत मे महाराष्ट्र का मराठवाड़ा विभाग उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना का समावेश था। इस पर १७२४ से १९४८ तक निज़ाम परिवार का शासन रहा। रियासत का बरार क्षेत्र ब्रिटिश १९०३ में भारत के मध्य प्रांत से विलय कर दिया गया था। हैदराबाद एवं बरार, १९०३ .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और हैदराबाद प्रांत · और देखें »

वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी

डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी (जन्म:8 जुलाई 1949 - निधन:2 सितंबर 2009) वाईएसआर नाम से लोकप्रिय, वर्ष 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश के राज्यपालों की सूची

आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल नामक इस सूची में वर्ष १९५३ से आन्ध्र प्रदेश के राज्यपालों के नाम हैं। आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक निवास राजभवन है जो राज्य की राजधानी हैदराबाद में स्थित है। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और आन्ध्र प्रदेश के राज्यपालों की सूची · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और कर्नाटक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »