लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आंतरिक प्रतिफल दर

सूची आंतरिक प्रतिफल दर

आंतरिक प्रतिफल दर या इन्टरनल रेट ऑफ़ रिटर्न (IRR) का उपयोग पूँजी बजट में निवेश से हुए लाभ को नापने और उसकी तुलना करने में होता है (0/) इसको प्रतिफल की धन प्रवाह छूट दर भी कहते हैं या इसे सीधे शब्दों में प्रतिफल दर (ROR) कहते हैं। बचत और ऋण के सन्दर्भ में आइआइआर को प्रभावी ब्याज दर भी कहा जाता है। शब्द आंतरिक इस तथ्य को सन्दर्भित करता है कि इसकी गणना पर्यावरणीय कारकों को शामिल नहीं करती है (जैसे कि (ब्याज दर या महंगाई में बढोतरी).

8 संबंधों: निवेश, प्रभावी ब्याज दर, ब्याज दर, मूल्य (अर्थशास्त्र), समय, संख्यात्मक विश्लेषण, वास्तविक संख्या, अनुक्रम की सीमा

निवेश

निवेश या विनियोग (investment) का सामान्य आशय ऐसे व्ययों से है जो उत्पादन क्षमता में वृद्धि लायें। यह तात्कालिक उपभोग व्यय या ऐसे व्ययों संबंधित नहीं है जो उत्पादन के दौरान समाप्त हो जाए। निवेश शब्द का कई मिलते जुलते अर्थों में अर्थशास्त्र, वित्त तथा व्यापार-प्रबन्धन आदि क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है। यह पद बचत करने और उपभोग में कटौती या देरी के संदर्भ में प्रयुक्त होता है। निवेश के उदाहरण हैं- किसी बैंक में पूंजी जमा करना, या परिसंपत्ति खरीदने जैसे कार्य जो भविष्य में लाभ पाने की दृष्टि से किये जाते हैं। सामान्यतः इसे किसी वर्ष में पूँजी स्टॉक में होने वाली वृद्धि के रूप में परिभाषित करते हैं। संचित निवेश या विनियोग ही पूँजी है। .

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और निवेश · और देखें »

प्रभावी ब्याज दर

यदि किसी ऋण या अन्य वित्तीय उत्पाद पर चक्रबृद्धि ब्याज एक वर्ष के बजाय किसी अन्य अवधि में (जैसे, प्रति मास) जोड़ा जाता (कम्पाउण्डिंग) है, तो प्रभावी ब्याज दर (effective interest rate) वह राशि है जो एक वर्ष में प्रति सैकड़ा जुड़ती है। उदाहरण के लिये, किसी जमा राशि पर १% मासिक चक्रबृद्धि ब्याज मिलता है तो १ वर्ष में १२.६८३% प्रतिशत ब्याज मिलेगा। अतः इस स्थिति में प्रभावी ब्याज दर १२.६८३% वार्षिक है, न कि १x१२.

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और प्रभावी ब्याज दर · और देखें »

ब्याज दर

जमा किये गये, उधार दिये गये, या उधार लिये गये किसी धन पर प्रत्येक अवधि (period) में जिस दर से ब्याज लिया/दिया जाता है उसे ब्याज दर (interest rate, या rate of interest) कहते हैं। उदाहरण के लिये, ब्याज दर ८ प्रतिशत वार्षिक हो तो इसका अर्थ है कि प्रत्येक १०० रूपये के जमा पर एक वर्ष में ८ रूपये ब्याज दिया जायेगा। किसी जमा किये/उधार लिये धन पर कुल ब्याज इन बातों पर निर्भर करता है- मूलधन, ब्याज की दर, चक्रवर्धन आवृत्ति (कम्पाउण्डिंग पिरियड), कुल अवधि जिसके लिये धन दिया/लिया गया है। आवर्धन अवधि एक वर्ष, आधा वर्ष, चौथाई वर्ष, एक माह आदि होता है। श्रेणी:वित्त.

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और ब्याज दर · और देखें »

मूल्य (अर्थशास्त्र)

आर्थिक मूल्य, किसी आर्थिक एजेंट को कोई वस्तु या सेवा द्वारा प्रदत्त लाभ का माप हैं। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि आर्थिक मूल्य और बाज़ार भाव समान नहीं हैं, और ना ही आर्थिक मूल्य और बाज़ार मूल्य एक समान हैं। मूल्य की अवधारणा अर्थशास्त्र में केन्द्रीय है। इसको मापने का एक तरीका वस्तु का बाजार भाव है। एडम स्मिथ ने श्रम को मूल्य के मुख्य श्रोत के रूप में परिभाषित किया। "मूल्य के श्रम सिद्धान्त" को कार्ल मार्क्स सहित कई अर्थशास्त्रियों ने प्रतिपादित किया है। इस सिद्धान्त के अनुसार किसी सेवा या वस्तु का मूल्य उसके उत्पादन में प्रयुक्त श्रम के बराबर होत है। अधिकांश लोगों का मानना है कि इसका मूल्य वस्तु के दाम निर्धारित करता है। दाम का यह श्रम सिद्धान्त "मूल्य के उत्पादन लागत सिद्धान्त" से निकटता से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और मूल्य (अर्थशास्त्र) · और देखें »

समय

समय मापने की प्राचीन (किन्तु मेधापूर्ण) तरीका: '''रेतघड़ी''' समय (time) एक भौतिक राशि है। जब समय बीतता है, तब घटनाएँ घटित होती हैं तथा चलबिंदु स्थानांतरित होते हैं। इसलिए दो लगातार घटनाओं के होने अथवा किसी गतिशील बिंदु के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने के अंतराल (प्रतीक्षानुभूति) को समय कहते हैं। समय नापने के यंत्र को घड़ी अथवा घटीयंत्र कहते हैं। इस प्रकार हम यह भी कह सकते हैं कि समय वह भौतिक तत्व है जिसे घटीयंत्र से नापा जाता है। सापेक्षवाद के अनुसार समय दिग्देश (स्पेस) के सापेक्ष है। अत: इस लेख में समयमापन पृथ्वी की सूर्य के सापेक्ष गति से उत्पन्न दिग्देश के सापेक्ष समय से लिया जाएगा। समय को नापने के लिए सुलभ घटीयंत्र पृथ्वी ही है, जो अपने अक्ष तथा कक्ष में घूमकर हमें समय का बोध कराती है; किंतु पृथ्वी की गति हमें दृश्य नहीं है। पृथ्वी की गति के सापेक्ष हमें सूर्य की दो प्रकार की गतियाँ दृश्य होती हैं, एक तो पूर्व से पश्चिम की तरफ पृथ्वी की परिक्रमा तथा दूसरी पूर्व बिंदु से उत्तर की ओर और उत्तर से दक्षिण की ओर जाकर, कक्षा का भ्रमण। अतएव व्यावहारिक दृष्टि से हम सूर्य से ही काल का ज्ञान प्राप्त करते हैं। .

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और समय · और देखें »

संख्यात्मक विश्लेषण

गणितीय समस्याओं का कम्प्यूटर की सहायता से हल निकालने से सम्बन्धित सैद्धान्तिक एवं संगणनात्मक अध्ययन संख्यात्मक विश्लेषण या आंकिक विश्लेषण (Numerical analysis) कहलाता है। सैद्धान्तिक तथा संगणनात्मक पक्षों पर जोर वस्तुतः कलन विधियों (अल्गोरिद्म) की समीक्षा की ओर ले जाती है। इस बात की जाँच-परख की जाती है कि विचाराधीन कलन विधि द्वारा दी गयी गणितीय समस्या का हल निकालने में -.

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और संख्यात्मक विश्लेषण · और देखें »

वास्तविक संख्या

गणित में, वास्तविक संख्या सरल रेखा के अनुदिश किसी राशी को प्रस्तुत करने वाला मान है। वास्तविक संख्याओं में सभी परिमेय संख्यायें जैसे -5 एवं भिन्नात्मक संख्यायें जैसे 4/3 और सभी अपरिमेय संख्यायें जैसे √2 (1.41421356…, 2 का वर्गमूल, एक अप्रिमेय बीजीय संख्या) शामिल हैं। वास्तविक संख्याओं में अप्रिमेय संख्याओं को शामिल करने से इन्हें वास्तविक संख्या रेखा के रूप में एक रेखा पर निरुपित किये जा सकने वाले अनन्त बिन्दुओं से प्रस्तुत किया जा सकता है। श्रेणी:गणित *.

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और वास्तविक संख्या · और देखें »

अनुक्रम की सीमा

जैसे-जैसे धन-पूर्णांक n का मान बढ़ता है n sin(1/n) का मान स्वेच्छिक रूप से 1 की ओर अग्रसर होता है। अतः हम कह सकते हैं कि "अनुक्रम n sin(1/n) का सीमान्त मान 1 के बराबर होता है।" गणित में अनुक्रम की सीमा वह मान है जिसकी ओर अनुक्रम के पद अग्रसर होते हैं।Courant (1961), p. 29.

नई!!: आंतरिक प्रतिफल दर और अनुक्रम की सीमा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आंतरिक प्रतिफल दर या इन्टरनल रेट ऑफ़ रिटर्न, इन्टरनल रेट ऑफ़ रिटर्न

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »