लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अहमदिया धर्म

सूची अहमदिया धर्म

विश्व में अहमदिया आबादी का वितरण अहमदिया (उर्दू: احمدیہ) एक धार्मिक आंदोलन है, जो के 19वीं सदी के अंत में भारत में आरम्भ हुआ। इसका प्रारंभ मिर्जा गुलाम अहमद (1835-1908) की जीवन और शिक्षाओं से हुआ। अहमदिया आंदोलन के अनुयायी गुलाम अहमद (1835-1908) को मुहम्मद के बाद एक और पैगम्बर (दूत) मानते हैं जबकि अन्य मुसलमानों का विश्वास है कि पैगम्बर मोहम्मद ख़ुदा के भेजे हुए अन्तिम पैगम्बर हैं। अहमदिया इस्लाम का एक संप्रदाय है। मुसलमान इसे काफिर मानते हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुस सलाम पाकिस्तान के पहले और अकेले वैज्ञानिक हैं जिन्हे फिज़िक्स के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वह एक अहमदिया थे। महेरशला अली अभिनय के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता बनाया। अहमदिया समुदाय के लोग स्वयं को मुसलमान मानते व कहते हैं परंतु अहमदिया समुदाय के अतिरिक्त शेष सभी मुस्लिम वर्गो के लोग इन्हें मुसलमान मानने को हरगिज तैयार नहीं। इसका कारण यह है कि जहां अहमदिया समुदाय अल्लाह, कुरान शरीफ,नमाज़, दाढ़ी, टोपी, बातचीत व लहजे आदि में मुसलमान प्रतीत होते हैं वहीं इस समुदाय के लोग अपनी ऐतिहासिक मान्याताओं, परंपराओं व उन्हें विरासत में मिली शिक्षाओं व जानकारियों के अनुसार हज़रत मोहम्मद को अपना आखरी पैगम्बर स्वीकार नहीं करते। इसके बजाए इस समुदाय के लोग मानते हैं कि नबुअत (पैगम्बरी) की परंपरा रूकी नहीं है बल्कि सतत जारी है। अहमदिया सम्प्रदाय के लाग अपने वर्तमान सर्वोच्च धर्मगुरु को नबी के रूप में ही मानते हैं। इसी मुख्य बिंदु को लेकर अन्य मुस्लिम समुदायों के लोग समय-समय पर सामूहिक रूप से इस समुदाय का घोर विरोध करते हैं तथा बार-बार इन्हें यह हिदायत देने की कोशिश करते हैं कि अहमदिया समुदाय स्वयं को इस्लाम धर्म से जुड़ा समुदाय न घोषित किया करें और इस समुदाय के सदस्य अपने-आप को मुसलमान अवश्य न कहें। इनको 'कादियानी' भी कहा जाता है। गुरदासपुर के कादियान नामक कस्बे में 23 मार्च 1889 को इस्लाम के बीच एक आंदोलन शुरू हुआ जो आगे चलकर अहमदिया आंदोलन के नाम से जाना गया। यह आंदोलन बहुत ही अनोखा था। इस्लाम धर्म के बीच पहली बार एक व्यक्ति ने घोषणा की कि "मसीहा" फिर आयेंगे। इस्लाम धर्म के बीच इस अनोखे संप्रदाय को शुरू करने वाले मिर्जा गुलाम अहमद ने अहमदिया आंदोलन शुरू करने के दो साल बाद 1891 में अपने आप को "मसीहा" घोषित कर दिया। 1974 में अहमदिया संप्रदाय के मानने वाले लोगों को पाकिस्तान में एक संविधान संशोधन के जरिए गैर-मुस्लिम करार दे दिया गया। .

13 संबंधों: नबी, नोबेल पुरस्कार, पाकिस्तान, पाकिस्तान में अहमदिया जमात, भारत, महेरशला अली, मुहम्मद, गुरदासपुर, गुलाम अहमद, इस्लाम, कादियान गोत्र, काफ़ि़र, अब्दुस सलाम

नबी

ईश्वर क गुणगान करने वाला नबी (prophet) का अर्थ है ईश्वर का गुणगान करनेवाला, ईश्वर की शिक्षा तथा उसके आदेर्शों का उद्घोषक। बाइबिल ने उसे 'ईश्वर का मनुष्य' और 'आत्मा का मनुष्य' भी कहा गया है। यहूदी धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम, प्राचीन यूनान, पारसी आदि धर्मों एवं संस्कृतियों में विभिन्न नबियों के होने के दावे किये गये हैं। ऐसी मान्यता है कि ईश्वर (या सर्वशक्तिमान) ने किसी व्यक्ति से सम्पर्क किया और भगवान की तरफ से उनको अपना सन्देशवाहक बनाया गया। इस प्रकार नबी ईश्वर और मानवजाति के बीच आधार जैसे कार्य का निष्पादन करने वाले थे। .

नई!!: अहमदिया धर्म और नबी · और देखें »

नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल .

नई!!: अहमदिया धर्म और नोबेल पुरस्कार · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: अहमदिया धर्म और पाकिस्तान · और देखें »

पाकिस्तान में अहमदिया जमात

पाकिस्तान में लगभग २५ लाख अहमदिया रहते हैं। इस प्रकार विश्व में सर्वाधिक अहमदिया पाकिस्तान में ही रहते हैं। पाकिस्तानी पंजाब के रबवा में अहमदिया जमात का मुख्यालय हुआ करता था जो अब इंगलैण्ड में ले जाया गया है। पाकिस्तान में अहमदिया लोगों पर सुन्नी बहुसंख्यक अत्याचार करते रहते हैं। पाकिस्तान में उन्हें मुसलमान नहीं, अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है। .

नई!!: अहमदिया धर्म और पाकिस्तान में अहमदिया जमात · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अहमदिया धर्म और भारत · और देखें »

महेरशला अली

महेरशला अली, एक अमेरिकी अभिनेता और रैपर है। अली ने विज्ञान-गल्प श्रृंखला 4400 में रिचर्ड टायलर के रूप में उनकी सफलता की भूमिका से पहले क्रॉसिंग जॉर्डन और थ्रेट मैट्रिक्स जैसी श्रृंखलाओं पर अपना कैरियर शुरू किया। उनकी पहली बड़ी फिल्म 2008 डेविड फिन्चर-निर्देशित रोमांटिक फंतासी नाटक फिल्म थी बेंजामिन बटन का जिज्ञासु मामला, और उनके अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में प्रीडेटर्स, द प्लेस बियॉन्ड द पाइंस, फ्री स्टेट ऑफ जोन्स, हिडन आंकड़े और द हंगर गेम्स श्रृंखला में बोग्स शामिल हैं। अली रेमी डैनटोन के रूप में नेटफ्लिक्स सीरीज़ हाउस ऑफ कार्ड में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है और ल्यूक केज में कार्नेल "कपासमाउथ" स्टोक्स के रूप में भी जाना जाता है। नाटक फिल्म मूनलाइट (2016) में संरक्षक जुआन के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए, अली ने आलोचकों से सार्वभौमिक प्रशंसा की और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, एसएजी पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए आलोचकों की च्वाइस अवॉर्ड के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता और उन्हें गोल्डन ग्लोब मिला और एक BAFTA पुरस्कार नामांकन 89वें अकादमी पुरस्कार में उनकी जीत ने उन्हें अभिनय के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता बनाया। .

नई!!: अहमदिया धर्म और महेरशला अली · और देखें »

मुहम्मद

हज़रत मुहम्मद (محمد صلی اللہ علیہ و آلہ و سلم) - "मुहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब" का जन्म सन ५७० ईसवी में हुआ था। इन्होंने इस्लाम धर्म का प्रवर्तन किया। ये इस्लाम के सबसे महान नबी और आख़िरी सन्देशवाहक (अरबी: नबी या रसूल, फ़ारसी: पैग़म्बर) माने जाते हैं जिन को अल्लाह ने फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा क़ुरआन का सन्देश' दिया था। मुसलमान इनके लिये परम आदर भाव रखते हैं। .

नई!!: अहमदिया धर्म और मुहम्मद · और देखें »

गुरदासपुर

गुरदासपुर भारत के पंजाब प्रान्त के गुरुदासपुर जिले का शहर है। श्रेणी:पंजाब के शहर.

नई!!: अहमदिया धर्म और गुरदासपुर · और देखें »

गुलाम अहमद

गुलाम अहमद गुलाम अहमद अहमदिय्या धार्मिक आंदोलन के अनुयायी गुलाम अहमद (1835-1908) को मुहम्मद साहब के बाद एक और पैगम्बर मानते हैं, जो मुसलमानों को स्वीकार नहीं है। मिर्ज़ा साहब ने स्वयं को नाबी घोषित किया था जो एक बहुत बड़ा विवाद बना साथ ही साथ मसीह भी घोषित किया था। मिर्जा गुलाम अहमद (बीच में) तथा उनके कुछ साथी (कादियाँ, १८९९ ई) .

नई!!: अहमदिया धर्म और गुलाम अहमद · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: अहमदिया धर्म और इस्लाम · और देखें »

कादियान गोत्र

कादियान हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, भारत में पायी जाने वाली एक जाट गोत्र है। .

नई!!: अहमदिया धर्म और कादियान गोत्र · और देखें »

काफ़ि़र

काफिर (अरबी كافر (काफिर); बहुवचन كفّار कुफ्फार) इस्लाम में अरबी भाषा का बहुत विवादित शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ - "अस्वीकार करने वाला" या "ढ़कने वाला" होता है किन्तु इस्लामी मत में "काफिर" शब्द उस व्यक्ति के लिये प्रयुक्त होता है जो अल्लाह को नहीं मानता, या जो मोहम्मद को अल्लाह का रसुल नहीं मानता (अर्थात सभी गैर-मुसलमान लोग)। आजकल इस शब्द को अपमानसूचक माना जाने लगा है; इसी लिये कुछ मुस्लिम इसके स्थान पर "गैर-मुस्लिम" शब्द का प्रयोग करने की सलाह देते हैं। .

नई!!: अहमदिया धर्म और काफ़ि़र · और देखें »

अब्दुस सलाम

अब्दुस सलाम (1926-1996) विख्यात पाकिस्तानी सैद्धांतिक भौतिकविद थे। वह एक अहमदिया थे। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुस सलाम पाकिस्तान के पहले और अकेले वैज्ञानिक हैं जिन्हे फिज़िक्स के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। सलाम 1960 से 1974 तक पाकिस्तान सरकार के एक शीर्ष स्तर के विज्ञान सलाहकार थे, इस स्थिति से उन्होंने देश के विज्ञान के बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख और प्रभावशाली भूमिका निभाई। सलम न केवल सैद्धांतिक और कण भौतिकी में प्रमुख विकास में योगदान करने के लिए जिम्मेदार था, बल्कि अपने देश में उच्च क्षमता वाले वैज्ञानिक अनुसंधान के विस्तार और गहराई को बढ़ावा देने के लिए भी जिम्मेदार था। वह अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग (एसयूपीआरसीओ) के संस्थापक निदेशक थे और पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (पीएएसी) में सैद्धांतिक भौतिकी समूह (टीपीजी) की स्थापना के लिए जिम्मेदार थे। विज्ञान सलाहकार के रूप में, सलम ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के पाकिस्तान के विकास में एक अभिन्न भूमिका निभाई और 1972 में पाकिस्तान के परमाणु बम परियोजना के विकास के लिए योगदान दिया हो सकता है; इसके लिए उन्हें "वैज्ञानिक पिता " 1974 में, अब्दुस सलाम ने अपने देश से विरोध प्रदर्शन किया, जब पाकिस्तान संसद ने एक विवादास्पद संसदीय विधेयक पारित कर दिया, जो घोषित करते हुए कि अहमदिया आंदोलन के सदस्यों को, जो सलम का था, मुसलमान नहीं थे। 1998 में, देश के परमाणु परीक्षणों के बाद, पाकिस्तान सरकार ने सलाम की सेवाओं का सम्मान करने के लिए "पाकिस्तान के वैज्ञानिक" के एक हिस्से के रूप में एक स्मारक टिकट जारी किया था। सलम की प्रमुख और उल्लेखनीय उपलब्धियों में पैटी-सलम मॉडल, चुंबकीय फोटॉन, वेक्टर मेसन, ग्रांड यूनिफाइड थ्योरी, सुपरसमीमिति पर काम और सबसे महत्वपूर्ण बात, इलेक्ट्रोविक सिद्धांत शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें भौतिक विज्ञान में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलम ने क्वांटम फील्ड थियरी में और इंपीरियल कॉलेज लंदन में गणित की उन्नति में एक बड़ा योगदान दिया। अपने छात्र के साथ, रियाजुद्दीन, सलम ने न्यूट्रीनों, न्यूट्रॉन तारे और ब्लैक होल पर आधुनिक सिद्धांत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, साथ ही साथ क्वांटम यांत्रिकी और क्वांटम फील्ड थ्योरी के आधुनिकीकरण पर काम किया। एक शिक्षक और विज्ञान के प्रमोटर के रूप में, सलाम को राष्ट्रपति के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान में गणितीय और सैद्धांतिक भौतिकी के संस्थापक और वैज्ञानिक पिता के रूप में याद किया गया था। सलाम ने दुनिया में भौतिक विज्ञान के लिए पाकिस्तानी भौतिकी के उदय में भारी योगदान दिया। यहां तक ​​कि उनकी मृत्यु के कुछ समय पहले भी, सलम ने भौतिकी में योगदान जारी रखा और तीसरी दुनिया के देशों में विज्ञान के विकास के लिए अधिवक्ता बने। .

नई!!: अहमदिया धर्म और अब्दुस सलाम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अहमदिय्या धर्म, अहमदिय्या समुदाय, अहमदी, अह्मदिय्य इस्लाम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »