लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अशोक डिंडा

सूची अशोक डिंडा

अशोक डिंडा एक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो आमतौर पर दाईनें हाथ से गेंदबाजी करते हैं। .

14 संबंधों: ट्वेन्टी ट्वेन्टी, एलाइट समूह क्रिकेट सूची, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, तेज गेंदबाज़ी, दिल्ली डेयरडेविल्स, पश्चिम बंगाल, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, बंगाल क्रिकेट टीम, भारत, भारतीय क्रिकेट टीम, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, गेंदबाजी (क्रिकेट), कोलकाता नाईट राइडर्स

ट्वेन्टी ट्वेन्टी

ट्वेन्टी ट्वेन्टी (टी ट्वेन्टी) क्रिकेट का वह रूप है जिसमें दो टीमों के बीच में अधिकतम 20 ओवर (षटक) का मुकाबला होता है। इसमें केवल एक ही पारी का खेल होता है। इसका आरम्भ संयुक्त राजशाही में सन 2003 में हुआ था। हाल ही में खेल के इस प्रारूप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है, क्योंकि खेल का समय नाटकीय ढंग से घट गया है जहां पहले एक दिवसीय मुकाबले मे लगभग पूरा दिन लग जाता था वहां इसका फैसला महज कुछ घंटों में ही हो जाता है। .

नई!!: अशोक डिंडा और ट्वेन्टी ट्वेन्टी · और देखें »

एलाइट समूह क्रिकेट सूची

एलाइट समूह क्रिकेट अथवा क्रिकेट अ सूची क्रिकेट के खेल में निश्चित ओवर (एकदिवसीय) क्रिकेट प्रारूप का वर्गीकरण है। जैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट से एक स्तर नीचे की घरेलू शृंखला है वैसे ही यह भी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय से एक स्तर नीचे के खेल हैं। .

नई!!: अशोक डिंडा और एलाइट समूह क्रिकेट सूची · और देखें »

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड ने ओडीआई (ODI) मैच होस्ट किया। पीले कपड़ों में बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलियाई है जबकि नीले कपड़ों में भारतीय क्षेत्ररक्षण टीम हैं। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई (ODI)) क्रिकेट की एक शैली है, जिसमें दो राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच प्रति टीम 50 ओवर खेले जाते हैं। क्रिकेट विश्व कप इसी प्रारूप के अनुसार खेला जाता है। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को "लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (एलओआई (LOI))" भी कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय टीमों के बीच सीमित ओवर के क्रिकेट मैच खेले जाते हैं और यदि मौसम की वजह से व्यवधान उत्पन्न होता है तो वे हमेशा एक दिन में समाप्त नहीं होते.

नई!!: अशोक डिंडा और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय · और देखें »

तेज गेंदबाज़ी

तेज गेंदबाज़ी को पेस बॉलिंग के नाम से भी जाना जाता है जो क्रिकेट के खेल में गेंदबाज़ी के दो प्रमुख प्रकारों में से एक है। दूसरा प्रकार है स्पिन बॉलिंग.

नई!!: अशोक डिंडा और तेज गेंदबाज़ी · और देखें »

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स (अक्सर डीडी के रूप में भी जानी जाती है) इंडियन प्रीमियर लीग की एक फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली के शहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टीम साल २००८ इंडियन प्रीमियर लीग से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। यह फ्रैंचाइजी जीएमआर समूह द्वारा स्वामित्व है। इनका घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला ग्राउंड और छत्तीसगढ़ में रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। २०१२ के चैंपियंस लीग ट्वेंटी २० में दिल्ली डेयरडेविल्स सेमीफाइनल तक गयी थी और उसमें हार का सामना करना पड़ा था। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी इस कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने है। .

नई!!: अशोक डिंडा और दिल्ली डेयरडेविल्स · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: अशोक डिंडा और पश्चिम बंगाल · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: अशोक डिंडा और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

बंगाल क्रिकेट टीम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अशोक डिंडा और बंगाल क्रिकेट टीम · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अशोक डिंडा और भारत · और देखें »

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय टीम दो बार क्रिकेट विश्वकप (१९८३ और २०११) अपने नाम कर चुकी है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री हैं। .

नई!!: अशोक डिंडा और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

राइजिंग पुणे सुपरजायंट

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (अंग्रेजी: Rising Pune Supergiants) जिसका संक्षिप्त रूप (आरपीएस) एक क्रिकेट टीम है जो महाराष्ट्र,पुणे की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में दो सालों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेगी। इसकी जगह पहले चेन्नई सुपर किंग्स थी लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो सालो के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरपीएसजी समूह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के स्वामी है। इस टीम का नाम १८ जनवरी २०१६ को घोषित कर दिया था कि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में नई टीम के तौर खेलेगी तथा इनके अलावा गुजरात लॉयन्स भी दो सालों के लिए खेलेगी पहले उसकी जगह राजस्थान रॉयल्स खेलती थी। संजीव गोनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक है तथा स्टीव स्मिथ २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करेंगे और टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग है। हालांकि २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। .

नई!!: अशोक डिंडा और राइजिंग पुणे सुपरजायंट · और देखें »

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (लघु:RCB) बैंगलोर आधारित इंडियन प्रीमियर लीग की एक टीम है। यह टीम भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के स्वामित्व वाली है। इसके सी.ई.ओ. हैं बृजेश पटेल एवं कप्तान विराट कोहली है कोहली की कप्तानी में २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में ये फाइनल तक गए परन्तु सनराइजर्स हैदराबाद से मात खानी पड़ी। .

नई!!: अशोक डिंडा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर · और देखें »

गेंदबाजी (क्रिकेट)

क्रिकेट के खेल में गेंद फेंकने की क्रिया या कला को गेंदबाज़ी कहा जाता है। गेंदबाज़ी कई प्रकार से की जाती है। इनमे से तेज गेंदबाज़ी और फिरकी गेंदबाज़ी इसके दो मूल प्रकर है। तीसरा प्रकार मध्यम तेज गेंदबाजी है। यह दो तरीकों से की सकती है। दाहिने हाथ से और बाएं हाथ से। गेंदबाजी का मुख्य उददेश्य बल्लेबाज को आउट करना और उसे रन बनाने से रोकना होता है। श्रेणी:क्रिकेट श्रेणी:गेंदबाज़ी.

नई!!: अशोक डिंडा और गेंदबाजी (क्रिकेट) · और देखें »

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान गौतम गंभीर हैं और कोच हैं डेव व्हाटमोर। गौतम गंभीर ही इसके आइकन खिलाड़ी भी हैं। इस टीम का आदर्श वाक्य है: कोर्बो लोड़बो जीतबो रे (हिंदी: करेंगे लड़ेंगे जीतेंगे)। इसके स्वामित्व में शाहरुख खान, जूही चावला के नाम आते हैं। .

नई!!: अशोक डिंडा और कोलकाता नाईट राइडर्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »