लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अलादीन

सूची अलादीन

अलादीन एक मध्य पूर्वी परी कथा है। यह द बुक ऑफ़ वन थौज़ंड एंड वन नाईट (द अरेबियन नाइट्स) की कई कथाओं में से एक है व सबसे अधिक विख्यात है हालाँकि इसे संग्रह में १८वी शताब्दी में अंटोनी गलांड नामक एक फ़्रांसीसी ने समाविष्ट किया था। .

4 संबंधों: द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी, परी कथा, मध्य पूर्व, मग़रेब

द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी

द वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियोज़, द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी का मुख्यालय द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी (सामान्यतः डिज़्नी नाम से संदर्भित) राजस्व के मामले में विश्व का सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन समूह है। इसे 16 अक्टूबर 1923 को वॉल्ट डिज़्नी और रॉय डिज़्नी भाइयों द्वारा डिज़्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो के नाम से स्थापित किया गया था, जिसे 1923 में वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शंस के नाम से पुनर्गठित किया गया। वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शंस ने अपने आप को अमेरिकी एनीमेशन उद्योग में एक अगुवा के रूप में स्थापित किया जिसके बाद उसने खुद को लाइव-एक्शन फिल्म निर्माण, टेलीविजन और यात्रा के क्षेत्र में विस्तारित किया। अपने वर्तमान नाम को 1986 में अपनाते हुए, द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी ने अपने मौजूदा कार्यकलापों का विस्तार किया और थिएटर, रेडियो, प्रकाशन और ऑनलाइन मीडिया पर केंद्रित विभागों को भी शुरू किया। इसके अलावा, इसने कंपनी में नए प्रभागों का गठन किया ताकि वह आम तौर पर अपने परिवार-उन्मुख प्रमुख ब्रांडों के अलावा अधिक परिपक्व सामग्री का विपणन कर सके.

नई!!: अलादीन और द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी · और देखें »

परी कथा

परी कथा एक काल्पनिक कहानी होती है जिसमे विभिन्न लोककथनीय पात्रों का जैसे कि परियां, पिशाच, राक्षस, जादूगर, दानव और, बात करने वाले पशु और पक्षिओं का समावेश होता है, साथ ही विभिन्न विस्मयकारी घटनाओं और आमतौर पर एक लम्बे काल का वर्णन होता है। परी कथायें आमतौर पर छोटे बच्चों को आकर्षित करती हैं क्योंकि इन्हें समझना आसान होता है और इनमे वर्णित चरित्र उन्हें दिलचस्प लगते हैं। .

नई!!: अलादीन और परी कथा · और देखें »

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

नई!!: अलादीन और मध्य पूर्व · और देखें »

मग़रेब

मग़रिब के देश (हरे रंग में) मग़रेब या मग़रिब (अरबी:, अल-मग़रिब अल-अरबी; बर्बरी: ⵜⴰⵎⴰⵣⵖⴰ, तमज़ग़ा) उत्तर अफ़्रीका का पश्चिमी भूखण्ड है, जिसमें छह देश शामिल हैं: मोरक्को, अल्जीरिया, तूनीशीया, लीबिया और मौरितानिया। "मग़रिब" शब्द का अर्थ अरबी में भी वही है जो हिन्दी में है ("पश्चिमी") और मग़रिब का क्षेत्र उत्तर अफ़्रीका में 7वी सदी के अरबी आक्रमण के बाद सब से पश्चिमी क़ब्ज़ा होने वाला इलाक़ा था। .

नई!!: अलादीन और मग़रेब · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आलादीन, अलादिन, अल्लादीन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »