लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्बर्ट माग्नुस

सूची अल्बर्ट माग्नुस

अल्बेर्तुस माग्नुस (1200 इसवी से पहले - 15 नवंबर, 1280 इसवी) एक कैथोलिक सेंट और इसाई दार्शनिक थे। .

8 संबंधों: थामस एक्विनास, पवित्र रोम साम्राज्य, मैमोनिदेस, रोम, इब्न रश्द, इब्न सीना, कोलोन, अरस्तु

थामस एक्विनास

थामस एक्विनास सेण्ट थॉमस एक्विनास (Thomas Aquinas; 1225 – 7 मार्च 1274) को मध्ययुग का सबसे महान राजनीतिक विचारक और दार्शनिक माना जाता है। वह एक महान विद्वतावादी (Scholastic) तथा समन्वयवादी था। प्रो॰ डनिंग ने उसको सभी विद्वतावादी दार्शनिकों में से सबसे महान विद्वतावादी माना है। सेण्ट एक्विनास ने न केवल अरस्तू और आगस्टाइन के बल्कि अन्य विधिवेत्ताओं, धर्मशास्त्रियों और टीकाकारों के भी परस्पर विरोधी विचारों में समन्वय स्थापित किया है। इसलिए एम॰ बी॰ फोस्टर ने उनको विश्व का सबसे महान क्रमबद्ध (systematic) विचारक कहा है। वास्तव में सेण्ट थॉमस एक्विनास ने मध्ययुग के समग्र राजनीतिक चिन्तन का प्रतिनिधित्व किया हैं फोस्टर के मतानुसार वह समूचे मध्यकालीन विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं जैसा कि दूसरा कोई अकेले नहीं कर सका। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और थामस एक्विनास · और देखें »

पवित्र रोम साम्राज्य

पवित्र रोम साम्राज्य (Holy Roman Empire; लैटिन: Imperium Romanum Sacrum) केन्द्रीय यूरोप का एक बहुजातीय जटिल राजनैतिक संघ था जो ९६२ से १८०६ तक अस्तित्व में रहा। पवित्र रोम साम्राज्य न ही पवित्र था और ना ही रोमन। मध्ययुग में यह मध्य यूरोप का हिस्सा था और आरंभिक आधुनिक काल में यह पवित्र रोमन सम्राट के अंदर आ गया। पवित्र रोम साम्राज्य के पहले सम्राट का राज्याभिषेक 962 में हुआ। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और पवित्र रोम साम्राज्य · और देखें »

मैमोनिदेस

मोसेस मैमोनिदेस (1135-1204) मध्य युग के यहूदी दार्शनिक थे। इन्होने गाइड तो दौब्टिंग (अंग्रेजी में - Guide to Doubting) नामक पुस्तक लिखी थी। इस पुस्तक में ये धर्ममीमांसा(theology) को पूरी तरह से तर्कसंगत करने की कोशीश करते हैं। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और मैमोनिदेस · और देखें »

रोम

यह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। ---- '''रोम''' नगर की स्थिति रोम (Rome) इटली देश की राजधानी है। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और रोम · और देखें »

इब्न रश्द

इब्न रश्द, (अंग्रेजी में -"Averroes") लैटिन भाषा में आवेररोस (पूरा नाम:अबू इ-वालिद मुहम्मद इब्न ' अहमद इब्न रुस्द) को इस नाम से पुकारा जाता है। एक एंडलुसियन दार्शनिक और विचारक थे जिन्होंने दर्शन, धर्मशास्त्र, चिकित्सा, खगोल विज्ञान, भौतिकी, इस्लामी न्यायशास्त्र और कानून, और भाषाविज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर भी लिखा था। उनके दार्शनिक कार्यों में अरिस्टोटल पर कई टिप्पणियां शामिल थीं, जिसके लिए उन्हें पश्चिम में द कमेंटेटर के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अलमोहाद खिलाफत के लिए एक न्यायाधीश और एक अदालत चिकित्सक के रूप में भी कार्य किया। अरिस्टोटेलियनवाद के एक मजबूत समर्थक, इन्होंने अरिस्तोटल की मूल शिक्षाओं के रूप में जो कुछ देखा और लिखा, उसे बहाल करने का प्रयास किया, जो पिछले मुस्लिम विचारकों, जैसे अल-फरबी और एविसेना की नियोप्लाटोनिस्ट प्रवृत्तियों का विरोध करता था। उन्होंने अल-गजली जैसे अशारी धर्मशास्त्रियों की आलोचना के खिलाफ दर्शन की खोज का भी बचाव किया। उन्होंने तर्क दिया कि इस्लाम में दर्शन केवल स्वीकार्य नहीं था, बल्कि कुछ अभिजात वर्गों के बीच भी अनिवार्य था। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यदि बाइबल का पाठ कारण और दर्शन के आधार पर निष्कर्ष निकालने के लिए प्रकट हुआ, तो पाठ को रूपक रूप से व्याख्या किया जाना चाहिए। आखिरकार, इस्लामी दुनिया में उनकी विरासत भौगोलिक और बौद्धिक कारणों के लिए अहम थी। पश्चिम में वह अरिस्टोटल पर अपनी व्यापक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे, जिसका व्यापक रूप से लैटिन और हिब्रू में अनुवाद किया गया था। उनके काम के अनुवादों ने अरिस्टोटल और ग्रीक विचारकों में सामान्य रूप से पश्चिमी यूरोपीय रुचि को पढ़ा, अध्ययन का एक क्षेत्र जिसे आम तौर पर रोमन साम्राज्य के पतन के बाद त्याग दिया गया था। उनके विचारों ने लैटिन ईसाईजगत में विवाद पैदा किए। उन्होंने एवरोइज्म नामक उनके बारे में एक दार्शनिक आंदोलन शुरू किया। 1270 और 1277 ईस्वी में कैथोलिक चर्च द्वारा उनके कार्यों की भी निंदा की गई थी। हालांकि थॉमस एक्विनास द्वारा निंदा और निरंतर आलोचना से कमजोर, लैटिन एवररोइज्म ने सोलहवीं शताब्दी तक अनुयायियों को आकर्षित करना जारी रखा। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और इब्न रश्द · और देखें »

इब्न सीना

अबू अली सीना (फारसी: بو علی‌ سینا; ९८० – १०३७, अंग्रेजी: Avicenna or Ibn-Sina) फारस के विद्वान, दार्शनिक एवं चिकित्सक थे। उन्होने विविध विषयों पर लगभग ४५० पुस्तकें लिखी जिसमें से २४० अब भी प्राप्य हैं। इसमें से १५ पुस्तकें चिकित्सा विज्ञान से संबंधित हैं। उनकी विश्वविख्यात किताब का नाम क़ानून है। यह किताब इस्लामी जगत में मेडिकल सांइस की सबसे ज़्यादा प्रभावी और पढ़ी जाने वाली किताब है। इस प्रकार अपने समय के प्रसिद्ध चिकित्सक थे। अबू अली सीना न केवल मुसलमान चिकित्सकों और दार्शनिकों में सबसे आगे हैं बल्कि पश्चिम में शताब्दियों तक वे चिकित्सकों के सरदार के रूप मे प्रसिद्ध रहे। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और इब्न सीना · और देखें »

कोलोन

मध्य कोलोन का दृष्य कोलोन (जर्मन: Köln; अंग्रेजी उच्चारण: /kəˈloʊn/) बर्लिन, हैम्बर्ग और म्युनिख़ के बाद जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा शहर है। कोलोन, राइन नदी के दोनों तरफ बसा हुआ है। शहर का मशहूर कोलोन कैथेड्रल, कोलोन के कैथोलिक आर्कबिशप का निवास है। कोलोन विश्वविद्यालय यूरोप के सबसे पुराने और बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है जिसमें लगभग 44,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और कोलोन · और देखें »

अरस्तु

अरस्तु अरस्तु (384 ईपू – 322 ईपू) यूनानी दार्शनिक थे। वे प्लेटो के शिष्य व सिकंदर के गुरु थे। उनका जन्म स्टेगेरिया नामक नगर में हुआ था ।  अरस्तु ने भौतिकी, आध्यात्म, कविता, नाटक, संगीत, तर्कशास्त्र, राजनीति शास्त्र, नीतिशास्त्र, जीव विज्ञान सहित कई विषयों पर रचना की। अरस्तु ने अपने गुरु प्लेटो के कार्य को आगे बढ़ाया। प्लेटो, सुकरात और अरस्तु पश्चिमी दर्शनशास्त्र के सबसे महान दार्शनिकों में एक थे।  उन्होंने पश्चिमी दर्शनशास्त्र पर पहली व्यापक रचना की, जिसमें नीति, तर्क, विज्ञान, राजनीति और आध्यात्म का मेलजोल था।  भौतिक विज्ञान पर अरस्तु के विचार ने मध्ययुगीन शिक्षा पर व्यापक प्रभाव डाला और इसका प्रभाव पुनर्जागरण पर भी पड़ा।  अंतिम रूप से न्यूटन के भौतिकवाद ने इसकी जगह ले लिया। जीव विज्ञान उनके कुछ संकल्पनाओं की पुष्टि उन्नीसवीं सदी में हुई।  उनके तर्कशास्त्र आज भी प्रासांगिक हैं।  उनकी आध्यात्मिक रचनाओं ने मध्ययुग में इस्लामिक और यहूदी विचारधारा को प्रभावित किया और वे आज भी क्रिश्चियन, खासकर रोमन कैथोलिक चर्च को प्रभावित कर रही हैं।  उनके दर्शन आज भी उच्च कक्षाओं में पढ़ाये जाते हैं।  अरस्तु ने अनेक रचनाएं की थी, जिसमें कई नष्ट हो गई। अरस्तु का राजनीति पर प्रसिद्ध ग्रंथ पोलिटिक्स है। .

नई!!: अल्बर्ट माग्नुस और अरस्तु · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »