लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अलास्का पर्वतमाला

सूची अलास्का पर्वतमाला

अलास्का पर्वतमाला (Alaska Range) उत्तर अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के दक्षिणमध्य भाग में और कनाडा के युकॉन प्रांत में स्थित एक ६५० किमी (४०० मील) लम्बी पर्वतमाला है। उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत - ६,१९०.५ मीटर ऊँचा देनाली - इसी पर्वतमाला में स्थित है। .

8 संबंधों: देनाली, पर्वतमाला, महाद्वीप, यूकॉन, संयुक्त राज्य, कनाडा, अलास्का, उत्तर अमेरिका

देनाली

देनाली (Denali), जो अपने पुराने सरकारी नाम माउंट मैकिनली (Mount McKinley) से भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के देश का और उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित है। .

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और देनाली · और देखें »

पर्वतमाला

अंतरिक्ष से देखने पर हिमालय पर्वतमाला एक पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला पहाड़ों की एक श्रृंखला होती है जहाँ एक पर्वत दूसरे से सटा रहता हैं और इन पर्वतों को कोई दर्रा या घाटी ही से दूसरे पर्वतों से अलग करती है। यह आवश्यक नहीं है कि एक ही पर्वत श्रृंखला के भीतर आने वाले हर पर्वत का भूविज्ञान (संगठन) एक समान ही हो पर अक्सर ऐसा ही होता है और एक ही श्रृंखला में पृथक उत्पत्ति के पर्वत हो सकते हैं, उदाहरणत: ज्वालामुखी, प्रोत्थान पर्वत या वलित पर्वत एक ही श्रृंखला में हो सकते हैं जो वस्तुतः अलग अलग चट्टान से बने होते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला में पृथ्वी की सतह पर स्थित दुनिया के कुछ सर्वोच्च पर्वत शामिल हैं और जिसमें से उच्चतम माउंट एवरेस्ट है। एण्डीज़ पृथ्वी की सतह पर विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला वास्तव में मध्याह्न अटलांटिक पर्वतश्रेणी है, जिसका फैलाव अटलांटिक महासागर के तल पर बीच में है। आर्कटिक कॉर्डिलेरा विश्व के सबसे उत्तर में स्थित पर्वतमाला है जिसमे पूर्वी उत्तरी अमेरिका के कुछ ऊँचे पर्वत समाहित हैं। .

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और पर्वतमाला · और देखें »

महाद्वीप

महाद्वीपों को समाहित या विभाजित किया जा सकता है, उदाहरणतः यूरेशिया को प्रायः यूरोप तथा एशिया में विभाजित किया जाता है लाल रंग में। बक्मिन्स्टर फुलर द्वारा डायमैक्सियम नक्शा जो दर्शित करता है भूमिखण्ड कम से कम विरूपण समेत, एक एक लगातार महाद्वीप में बंटे हुए विश्व के महाद्वीप महाद्वीप (en:Continent) एक विस्तृत ज़मीन का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देतै हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय ये है कि एक महाद्वीप धरती बहुत बड़ा का विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके.

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और महाद्वीप · और देखें »

यूकॉन

यूकॉन, Yukon (अन्य नाम द युकों) कनाडा के पश्चिमी छोर पर स्थित व तीन प्रांतों में से सबसे छोटा प्रान्त है। व्हाइटहॉर्स, यूकॉन की राजधानी और यहाँ का एकमात्र शहर है। यह प्रदेश नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से 1898 में अलग कर दिया गया था और इसे यूकॉन प्रान्त ("Yukon Territory") नाम दिया गया। २७ मार्च २००२ को संघीय सरकार के यूकॉन कानून के तहत इस पश्चिमी क्षेत्र को आधिकारिक रूप से यूकॉन नाम दिया गया। हालांकि यूकॉन टेरीटरी अभी भी इसका एक प्रचलित नाम है। जिसे लघु रूप में वाईटी (YT) कहते हैं। हालांकि यहाँ कि सरकार आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करती है, प्राथमिक लोग भाषाओं की भी मान्यता है। की ऊँचाई के साथ यूकॉन के क्लुआन राष्ट्रीय अभयारण्य में स्थित लोगन पर्वत कनाडा का सबसे ऊँचा और अलास्का में स्थित देनाली के बाद उत्तर अमेरिका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। अधिकांश यूकॉन में उपआर्कटिक जलवायु होती है। जिसमें लंबी सर्दियाँ और छोटी गर्मियाँ होती हैं। यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं: यूकॉन नदी जिसके नाम पर ही इस प्रान्त का नाम भी रखा गया है। पेली, स्टीवर्ट, पील, व्हाइट और टैटशेनशिनी नदी भी यहीं बहती हैं। .

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और यूकॉन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और संयुक्त राज्य · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और कनाडा · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और अलास्का · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: अलास्का पर्वतमाला और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »