लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार

सूची अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार

एल्फ्रेड नोबल की याद में अर्थशास्त्र में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार (आधिकारिक Sveriges riksbanks pris i ekonomisk vetenskap till Alfred Nobels minne), जिसे सामान्यतः अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Nobel Prize in Economics) कहा जाता है, अर्थशास्त्र में असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला इस क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। .

3 संबंधों: ब्रिटैनिका विश्वकोष, अर्थशास्त्र, अल्फ़्रेद नोबेल

ब्रिटैनिका विश्वकोष

एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका (Encyclopædia Britannica; हिन्दी अर्थ: 'ब्रितानी विश्वकोश') ब्रिटैनिका कंपनी द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का विश्वकोष है। कंपनी ने 32 खंडों में प्रकाशित होने वाले इस प्रिंट संस्करण का प्रकाशन बंद कर दिया है (मार्च, २०१२) और अब डिजिटल संस्करण पर ध्यान दिये जाने की बात कही है। इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका को सबसे पहले 1768 में स्कॉटलैंड में प्रकाशित किया गया था। इसके नये संस्करण प्रत्येक दो साल में प्रकाशित होते थे। इसे अंतिम बार 2010 में प्रकाशित किया गया था। हर दो साल पर प्रकाशित होने वाले 32 खंडों के प्रिंटेड संस्करण की कीमत 1400 अमेरिकी डॉलर (करीब 69,900 रुपये) थी। लेकिन अब इसके ऑनलाइन संस्करण के लिए प्रति वर्ष केवल 70 अमेरिकी डॉलर (करीब 2800 रुपये) कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा, कंपनी ने लोगों की सुविधानुसार प्रति माह के हिसाब से ऑनलाइन सदस्यता शुल्क 1.99 से लेकर 4.99 अमेरिकी डॉलर तक भी शुरू कर दिया है। .

नई!!: अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार और ब्रिटैनिका विश्वकोष · और देखें »

अर्थशास्त्र

---- विश्व के विभिन्न देशों की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर (सन २०१४) अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और उपभोग का अध्ययन किया जाता है। 'अर्थशास्त्र' शब्द संस्कृत शब्दों अर्थ (धन) और शास्त्र की संधि से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है - 'धन का अध्ययन'। किसी विषय के संबंध में मनुष्यों के कार्यो के क्रमबद्ध ज्ञान को उस विषय का शास्त्र कहते हैं, इसलिए अर्थशास्त्र में मनुष्यों के अर्थसंबंधी कायों का क्रमबद्ध ज्ञान होना आवश्यक है। अर्थशास्त्र का प्रयोग यह समझने के लिये भी किया जाता है कि अर्थव्यवस्था किस तरह से कार्य करती है और समाज में विभिन्न वर्गों का आर्थिक सम्बन्ध कैसा है। अर्थशास्त्रीय विवेचना का प्रयोग समाज से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे:- अपराध, शिक्षा, परिवार, स्वास्थ्य, कानून, राजनीति, धर्म, सामाजिक संस्थान और युद्ध इत्यदि। प्रो.

नई!!: अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार और अर्थशास्त्र · और देखें »

अल्फ़्रेद नोबेल

अल्फ्रेड नोबेल ऐल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Nobel, Alfred Bernhard, 1833-1896), स्वीडन निवासी रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार इनके ही द्वारा स्थापित न्यास द्वारा दिया जाता है। इन्होने डाइनेमाइट नामक प्रसिद्ध बिस्फोटक का आविष्कार किया था। .

नई!!: अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार और अल्फ़्रेद नोबेल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »