लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अरनोद

सूची अरनोद

अरनोद, राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की तहसील एवं एक प्राचीन कस्बा है। यह प्रतापगढ-पिप्लोदा मार्ग पर स्थित है। इसकी सीमा, मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर जिलों से लगती है। श्रेणी:प्रतापगढ़ ज़िला, राजस्थान के गाँव श्रेणी:चित्र जोड़ें.

5 संबंधों: नीमच ज़िला, प्रतापगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मंदसौर ज़िला, राजस्थान

नीमच ज़िला

नीमच नीमच भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नीमच है। नीमच को 30 जून 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में यह सीआरपीएफ अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच को सीआरपीएफ की जन्मस्थली माना जाता है। 3879 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, अांतरी माता मंदिर और भादवा माता मंदिर आदि के लिए विख्यात है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है। क्षेत्रफल - ३० वर्ग कि.मी.

नई!!: अरनोद और नीमच ज़िला · और देखें »

प्रतापगढ़, राजस्थान

प्रतापगढ़, क्षेत्रफल में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के ३३वें जिले प्रतापगढ़ जिले का मुख्यालय है। प्राकृतिक संपदा का धनी कभी इसे 'कान्ठल प्रदेश' कहा गया। यह नया जिला अपने कुछ प्राचीन और पौराणिक सन्दर्भों से जुड़े स्थानों के लिए दर्शनीय है, यद्यपि इसके सुविचारित विकास के लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग ने कोई बहुत उल्लेखनीय योगदान अब तक नहीं किया है। .

नई!!: अरनोद और प्रतापगढ़, राजस्थान · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: अरनोद और मध्य प्रदेश · और देखें »

मंदसौर ज़िला

मंदसौर जिला (जिला मुख्यालयः मंदसौर) पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिवना नदी के किनारे स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के कारण यह देश भर में प्रसिद्ध है। यह प्रदेश का औसत क्षेत्रफल वाला जिला है। जो 142 कि॰मी॰ उत्तर से दक्षिण और 124 कि॰मी॰ पूर्व से पश्चिम की ओर फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 5521 वर्ग कि॰मी॰ है। सन 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1183274 है। जिले में अनुसूचित जाति के 212262 और अनुसूचित जनजाति के 37526 लोग निवास करते हैं। इसे नेपाल के काठमांडु स्थित भगवान पशुपतिनाथ के समान ही माना गया है। यहां मालवी बोली बोली जाती है। जो राजस्थानी और हिन्दी की मिश्रित भाषा है। यहां अफीम का उत्पादन विश्व में सबसे अधिक होता है। इस कारण भी यह जिला पूरे विश्व में जाना जाता है। स्लेट-पैंसिल उद्योग जिले का महत्वपूर्ण उद्योग है। मंदसौर मप्र के उत्तर में स्थित है जो उज्जैन कमिश्नर संभाग के अंतर्गत आता है। यह जिला 230’45’50’’ अक्षांश उत्तर और 250’2’55’’ अक्षांश उत्तर सामानांतर तथा 740 42’30’’ पूर्व और 750’50’20’’ पूर्व के मध्य स्थित है। यह जिला राजस्थान के चार जिलों पश्चिम और उत्तर में चित्तौड़गढ़, उत्तर में भीलवाड़ा, उत्तर-पूर्व में कोटा और पूर्व में झालावाड़ के साथ ही दक्षिण में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सीमा से लगा हुआ है। यह जिला उपसंभागों और 6 तहसीलों में बंटा हुआ है। उपसंभागीय मुख्यालय मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ और गरोठ तथा तहसील मंदसौर एवं मल्हारगढ़ पश्चिम में स्थित है। जबकि सुवासरा, भागपुरा, गरोठ और सीतामऊ पूर्वीय भाग में स्थित हैं। तापमानः जिले का तापमान फरवरी के बाद से ही बढ़ना शुरू हो जाता है। मई में सामान्यतः सबसे अधिक गर्मी रहती है। दिन का औसत अधिकतम तापमान 39.80 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.40 डिग्री से.

नई!!: अरनोद और मंदसौर ज़िला · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: अरनोद और राजस्थान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »