लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अयोघ्या का महादेव मन्दिर

सूची अयोघ्या का महादेव मन्दिर

श्री अनादि पंचमुखी महादेव मन्दिर यह स्थान अयोध्या की शास्त्रीय सीमा के अन्तर्गत गुप्तार घाट पर अवस्थित है, जो कि व्यावहारिक रूप से वर्तमान में फैजाबाद सैन्य क्षेत्र है। अयोध्या के प्रतिष्ठित शिवालय नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ की भाँति इस मन्दिर की स्थापना भी अति प्राचीन है। पंचास्य उपासना के अनुसार यहाँ विराजमान शिवलिंग पाँच मुखों से युक्त है। लिंग का सामान्य अर्थ चिह्न होता है। शिव ब्रह्माण्ड के प्रतीक पुरुष हैं। इनका पंचमुखी स्वरूप पंचतत्त्वों का प्रतीक है। जिनका वर्णन करते हुये कहा गया है-"सद्योजातं वामदेवमघोरंच महाभुज। तथा तत्पुरुषं ज्ञेयमीशानं पंचमं मुखं।।" सद्योजात, वामदेव, अघोर, तत्पुरुष अाैर ईशान ये पाँच मुख हैं। जो क्रमश: पृथ्वी, जल, तेज (अग्नि), वायु अाैर अाकाश का प्रतिनिधित्व करते हैं। अाचार्यपीठ श्री लक्ष्मण किला की देख-रेख में यह शिवालय अयोध्या-फैजाबाद समेत अन्यत्र के भक्तों के लिये भी अास्था का बड़ा केन्द्र है। .

3 संबंधों: फ़ैज़ाबाद, श्री लक्ष्मण किला, अयोध्या

फ़ैज़ाबाद

फ़ैज़ाबाद भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक नगर है।भगवान राम, राममनोहर लोहिया, कुंवर नारायण, राम प्रकाश द्विवेदी आदि की यह जन्मभूमि है। .

नई!!: अयोघ्या का महादेव मन्दिर और फ़ैज़ाबाद · और देखें »

श्री लक्ष्मण किला

श्री लक्ष्मण किला भारत के अयोध्या में स्थित एक आश्रम है। इसे श्री रामानन्द सम्प्रदाय की रसिकोपासना के आचार्यपीठ के रूप में जाना जाता है। मिथिला-भाव के प्राधान्य से श्रीसीताराम की उपासना और उसके माध्यम से आत्मोद्धार का मार्ग उपलब्ध कराना संस्था का मूल उद्देश्य है। .

नई!!: अयोघ्या का महादेव मन्दिर और श्री लक्ष्मण किला · और देखें »

अयोध्या

अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह फैजाबाद जिला के अन्तर्गत आता है। यह सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे 'कौशल देश' कहा जाता था। अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक है। .

नई!!: अयोघ्या का महादेव मन्दिर और अयोध्या · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »