लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमीरात पैलेस

सूची अमीरात पैलेस

अमीरात पैलेस (अरबी: قصر الإمارات) अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में एक लक्जरी होटल है। यह अरेबियन संस्कृति को दर्शित करता हुआ अपने आप में एक मील का पत्थर है। अमीरात पैलेस हॉस्पिटैलिटी के दुनिया में अपना अलग नाम रखता है। 1.3 किमी के व्यक्तिगत बीच पर अवस्थित इस होटल में 85 हेक्टेयर से घिरा हुआ एक गार्डन एवं ११४ डोम है। जो ८० फ़ीट ऊंचे है। अमीरात पैलेस में 394 कमरे और सूट शामिल हैं। इस होटल में विलासिता के इतने अच्छे साधन हैं कि इसे ७ star श्रेणी के ऊपर की रेटिंग दी गयी हैं। हालांकि एक पत्रकार ने इसे सात सितारा होटल के रूप में वर्णित किया है, लेकिन यह आधिकारिक तौर 5 स्टार होटल की श्रेणी में गिना जाता है। यह होटल अबू धाबी के बीच में स्थित है एवं जो संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है एवं एअरपोर्ट से इसकी दूरी सिर्फ ४० मिनट्स की हैं। यह होटल अपने आथिथ्य सेवा एवं भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर रुकना अपने आप में एक सुखद एहसास है। इस होटल की इंटीरियर डिजाइनिंग आर्किटेक्ट जॉन इलियट रिब्बा द्वारा की गयी थी। जो विम्बेर्ली,एलिसन, टोंग एवं जू” में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। यह कंपनी एक इंटरनेशनल संस्था हैं। जो लक्ज़री होटल्स में विशेषता रखती है। इस होटल का उदघाटन २००५ में हुआ था लेकिन इसमें कुछ सुविधाएं एवं रेस्टोरेंट्स २००६ में जोड़े गए। इस होटल का निर्माण अबुधाबी सरकार द्वारा कराया गया एवं इसका स्वामित्व भी सरकार के पास ही हैं। हालाकी इसके प्रबंधन का काम केम्पिन्सकी समूह करता है। इस होटल के निर्माण में 1.9 बिलियन पौंड (3 बिलियन $) का खर्च आया था। सिंगापुर के मरीना बे सेंड्स के बाद ये दूसरा होटल है जिसके निर्माण में इतनी लागत आई है। अपने निर्माण लागत में अमीरात पैलेस, बुर्ज अल अरब होटल से भी आगे का स्थान रखता है। .

1 संबंध: संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। सन् १८७३ से १९४७ तक यह ब्रिटिश भारत के अधीन रहा। उसके बाद इसका शासन लंदन के विदेश विभाग से संचालित होने लगा। १९७१ में फारस की खाड़ी के सात शेख राज्यों आबू धाबी, शारजाह, दुबई, उम्म अल कुवैन, अजमान, फुजइराह तथा रस अल खैमा को मिलाकर स्वतंत्र संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना हुई। इसमें रास अल खैमा १९७२ में शामिल हुआ। 19वीं सदी में यूनाइटेड किंगडम और अनेक अरब शेखों के बीच हुई संधि की वजह से 1971 से पहले संयुक्त अरब अमीरात को युद्धविराम संधि राज्य के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा क्षेत्र के अमीरात की वजह से 18वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी के शुरुआत तक इसे पायरेट कोस्ट के नाम से भी जाना जाता था। 1971 के संविधान के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात की राजनैतिक व्यवस्था आपस में जुड़े कई प्रबंधकीय निकायों से मिलकर बनी है। इस्लाम देश का राष्ट्रीय धर्म और अरबी राष्ट्रीय भाषा है। तेल भंडार के मामले में दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है। .

नई!!: अमीरात पैलेस और संयुक्त अरब अमीरात · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »