लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमित त्रिवेदी

सूची अमित त्रिवेदी

अमित त्रिवेदी बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय वादक, रिकार्ड निर्माता, गायक, संगीतकार, गीतकार। थिएटर, विज्ञापनों, एवं गैर-फ़िल्मी एल्बमों में संगीतकार के रूप में कार्य करने के बाद हिंदी फिल्मों में संगीतकार के रूप में उनकी शुरुआत २००८ में फिल्म 'आमिर' से हुई। वर्ष २००९ में 'देव डी' में संगीत देने के लिए उन्हें अपार ख्याति के साथ ही उन्हें २०१० के 'सर्वश्रेष्ठ संगीतकार' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

20 संबंधों: द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, देव-डी, ध्वनि-पट्टी, नो वन किल्ड जेसिका, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), बॉलीवुड हँगामा, महाराष्ट्र, मुम्बई, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, लुटेरा (२०१३ फ़िल्म), संगीतकार, हिन्दी सिनेमा, घनचक्कर (फ़िल्म), वेक अप सिड (2009 फ़िल्म), गीतकार, इशकजादे, काय पो छे!, अमिताभ भट्टाचार्य, उड़ान (२०१० फ़िल्म)

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

देव-डी

देव-डी, 6 फ़रवरी 2009 को प्रदर्शित एक हिन्दी रोमांटिक नाटक फिल्म है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के कालजयी बंगाली उपन्यास देवदास का आधुनिक संस्करण है। इसके अलावा इस उपन्यास पर आधारित अन्य फ़िल्में पी सी ब्रूवा, बिमल रॉय और संजय लीला भंसाली बना चुके हैं। इस फ़िल्म को समालोचकों और जनता ने पसंद किया और जिस तरीके से इसने अपने आप को पेश किया उसके लिए इसे हिंदी की पथ तोड़ने वाली फिल्मों में से एक माना गया। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और देव-डी · और देखें »

ध्वनि-पट्टी

ध्वनि-पट्टी या साउंडट्रैक वो अंकित संगीत है जिसे किसी फिल्म, पुस्तक, टेलीविजन कार्यक्रम या वीडियो गेम की छवियों के साथ संक्रमित (सिंक्रनाइज़) किया जा सकता है। व्यावसायिक रूप से जारी किसी फिल्म या टीवी कार्यक्रम की साउंडट्रैक एल्बम उस फिल्म या टीवी कार्यक्रम की मूल फिल्म का वो भौतिक हिस्सा होता है जहां समक्रमित ध्वनि का अंकन किया जाता है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और ध्वनि-पट्टी · और देखें »

नो वन किल्ड जेसिका

नो वन किल्ड जेसिका 2011 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फ़िल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ और इसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया जिन्होंने इससे पहले आमिर (2008) का भी निर्देशन किया। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और नो वन किल्ड जेसिका · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और मुम्बई · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन १९५४ से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है; फीचर फिल्म,गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन| .

नई!!: अमित त्रिवेदी और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

लुटेरा (२०१३ फ़िल्म)

लुटेरा 2013 की बॉलीवुड की प्रेमकहानी नाटक फ़िल्म है जो विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित है और ओ हेनरी की लघुकथा द लास्ट लीफ पर आधारित है। इसे १९५० के दशक पर आधारित बनाया गया है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, एकता कपूर, शोभा कपूर और विकास बहल हैं। फ़िल्म का पार्श्व गीत और पृष्ठभूमि अमित त्रिवेदी द्वारा तथा सम्पूर्ण संगीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा तैयार किया गया है तथा चलचित्रण महेन्द्र जे॰ शेट्ठी द्वारा निर्मित है। यह फ़िल्म वैश्विक स्तर पर 5 जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और लुटेरा (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

संगीतकार

संगीत की धुनों को बनाने या संवारने वाले कलाकार को संगीतकार कहते है। श्रेणी:संगीतकार.

नई!!: अमित त्रिवेदी और संगीतकार · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

घनचक्कर (फ़िल्म)

घनचक्कर २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड हास्य और रहस्यमय फ़िल्म है जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है तथा यह रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के अधिन निर्मित की। फ़िल्म में इमरान हाशमी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। यह 28 जून 2013 क्प प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और घनचक्कर (फ़िल्म) · और देखें »

वेक अप सिड (2009 फ़िल्म)

वेक अप सिड 2009 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और वेक अप सिड (2009 फ़िल्म) · और देखें »

गीतकार

गीतकार गीतों की रचना करते हैं। उनका काम बोल यानी शब्द लिखना होता हैं। उन्हें ऐसे शब्द लिखने होते हैं कि संगीतकार उचित धुन के साथ उन्हें निर्मित करें। भारतीय फिल्मों में संगीतकारों के साथ गीतकारों का बहुत महत्व है। हिन्दी फ़िल्मों में कई प्रकार के गीतकार रहे हैं। कुछ गजल और सूफ़ी परम्परा के बोल लिखते तो दूसरी ओर कुछ सरल भाषा का उपयोग करते हैं। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और गीतकार · और देखें »

इशकजादे

इशकजादे 2012 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का लेखन और निर्देशन हबीब फैसल द्वारा किया गया है। आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के तहत इसका उत्पादन किया है। नवोदित सितारें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में मुख्य किरदार अदा किये हैं। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और इशकजादे · और देखें »

काय पो छे!

काय पो छे! चेतन भगत के उपन्यास द ३ मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 2013 की भारतीय नाटक फ़िल्म है। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और काय पो छे! · और देखें »

अमिताभ भट्टाचार्य

अमिताभ भट्टाचार्य बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय गीतकार और पार्श्व गायक हैं। उनके गीतों को "फ्रिलफ्री" और "स्मार्टली वर्डेड" के रूप में वर्णित किये गए हैं। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और अमिताभ भट्टाचार्य · और देखें »

उड़ान (२०१० फ़िल्म)

उड़ान २०१० कि, विक्रमादित्य मोटवनी द्वारा निर्देशित व संजय सिंह, अनुराग कश्यप और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित एक हिन्दी फ़िल्म है। यह अनुराग कश्यप के वास्तविक जीवन पर आधारित है। फिल्म को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र के कुछ संबंध (थोड़ी झल्कि) श्रेणी मे २०१० कान फिल्म समारोह में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चुना गया था। फिल्म बॉक्स आफिस पर तुरंत सफल नहीं हुई, लेकिन अंततः एक क्लासिक पंथ के रूप में मानी गई। .

नई!!: अमित त्रिवेदी और उड़ान (२०१० फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »