लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी

सूची अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी

अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी की "खगोलीय तारामंडलों का चित्रण" नामक किताब में धनुषधारी तारामंडल (सैजीटेरियस) का बखान अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी (फ़ारसी:, जन्म: ७ दिसम्बर ९०३, देहांत: २५ मई ९८६) एक ईरानी खगोलशास्त्री थे जिसे अब्दुल रहमान सूफ़ी, अब्द अल-रहमान अबु अल-हुसैन और अज़ोफ़ी के नामों से भी जाना जाता है। चन्द्रमा पर स्थित "अज़ोफ़ी" नाम के प्रहार क्रेटर और "१२६२१ अलसूफ़ी" नाम के हीन ग्रह का नामकरण इन्ही के सम्मान में किया गया है। इन्होने सन् ९६४ ईसवी में खगोलशास्त्र की एक प्रख्यात किताब "स्थित तारों की पुस्तक" प्रकाशित की थी, जिसमें बहुत से नक्षत्रों की तस्वीरें और विवरण शामिल था। .

10 संबंधों: चन्द्रमा, निहारिका, प्रहार क्रेटर, फ़ारसी भाषा, हीन ग्रह, ईरान, आकाशगंगा, इस्फ़हान, क्लाडियस टॉलमी, अरबी भाषा

चन्द्रमा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और चन्द्रमा · और देखें »

निहारिका

चील नॅब्युला का वह भाग जिसे "सृजन के स्तम्भ" कहा जाता है क्योंकि यहाँ बहुत से तारे जन्म ले रहे हैं। त्रिकोणीय उत्सर्जन गैरेन नीहारिका (द ट्रेंगुलम एमीशन गैरन नॅब्युला) ''NGC 604'' नासा द्वारा जारी क्रैब नॅब्युला (कर्कट नीहारिका) वीडियो निहारिका या नॅब्युला अंतरतारकीय माध्यम (इन्टरस्टॅलर स्पेस) में स्थित ऐसे अंतरतारकीय बादल को कहते हैं जिसमें धूल, हाइड्रोजन गैस, हीलियम गैस और अन्य आयनीकृत (आयोनाइज़्ड) प्लाज़्मा गैसे उपस्थित हों। पुराने जमाने में "निहारिका" खगोल में दिखने वाली किसी भी विस्तृत वस्तु को कहते थे। आकाशगंगा (हमारी गैलेक्सी) से परे कि किसी भी गैलेक्सी को नीहारिका ही कहा जाता था। बाद में जब एडविन हबल के अनुसन्धान से यह ज्ञात हुआ कि यह गैलेक्सियाँ हैं, तो नाम बदल दिए गए। उदाहरण के लिए एंड्रोमेडा गैलेक्सी (देवयानी मन्दाकिनी) को पहले एण्ड्रोमेडा नॅब्युला के नाम से जाना जाता था। नीहारिकाओं में अक्सर तारे और ग्रहीय मण्डल जन्म लेते हैं, जैसे कि चील नीहारिका में देखा गया है। यह नीहारिका नासा द्वारा खींचे गए "पिलर्स ऑफ़ क्रियेशन" अर्थात् "सृष्टि के स्तम्भ" नामक अति-प्रसिद्ध चित्र में दर्शाई गई है। इन क्षेत्रों में गैस, धूल और अन्य सामग्री की संरचनाएं परस्पर "एक साथ जुड़कर" बड़े ढेरों की रचना करती हैं, जो अन्य पदार्थों को आकर्षित करता है एवं क्रमशः सितारों का गठन करने योग्य पर्याप्त बड़ा आकार ले लेता हैं। माना जाता है कि शेष सामग्री ग्रहों एवं ग्रह प्रणाली की अन्य वस्तुओं का गठन करती है। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और निहारिका · और देखें »

प्रहार क्रेटर

पृथ्वी के चन्द्रमा की सतह पर स्थित टाएको क्रेटर एक प्रहार क्रेटर है प्रहार क्रेटर वह प्राकृतिक या कृतिम क्रेटर या गोल आकार के गड्ढे होते हैं जो किसी तेज़ रफ़्तार से चलती हुई वस्तु या प्रक्षेप्य (प्रोजॅक्टाइल) के किसी बड़ी वस्तु पर टकराने से बन जाये। खगोलशास्त्र में ऐसे क्रेटर हमारे सौर मण्डल के कई ग्रहों, उपग्रहों और क्षुद्रग्रहों पर उल्कापिंडों के गिरने से बन जाते हैं। मिसाल के तौर पर भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित लोनार झील ऐसे ही एक प्रहार क्रेटर में पानी भर जाने से बनी है। हमारे चन्द्रमा और अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर ऐसे कई क्रेटर हैं। इन क्रेटरों का सृजन ज्वालामुखीय क्रेटरों से भिन्न होता है जो किसी ज्वालामुखी के फटने से बन जाते हैं। प्रहार क्रेटरों की दीवारें इर्द-गिर्द की ज़मीन की सतह से ऊंची होती हैं। कुछ प्रहार क्रेटर तो देखने में एक साधारण कटोरी से लगते हैं लेकिन दुसरे क्रेटरों में एक के अन्दर एक संकेंद्रिक (कॉन्सॅन्ट्रिक) गोले बन जाते हैं। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और प्रहार क्रेटर · और देखें »

फ़ारसी भाषा

फ़ारसी, एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़गानिस्तान और उज़बेकिस्तान में बोली जाती है। यह ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान की राजभाषा है और इसे ७.५ करोड़ लोग बोलते हैं। भाषाई परिवार के लिहाज़ से यह हिन्द यूरोपीय परिवार की हिन्द ईरानी (इंडो ईरानियन) शाखा की ईरानी उपशाखा का सदस्य है और हिन्दी की तरह इसमें क्रिया वाक्य के अंत में आती है। फ़ारसी संस्कृत से क़ाफ़ी मिलती-जुलती है और उर्दू (और हिन्दी) में इसके कई शब्द प्रयुक्त होते हैं। ये अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। अंग्रेज़ों के आगमन से पहले भारतीय उपमहाद्वीप में फ़ारसी भाषा का प्रयोग दरबारी कामों तथा लेखन की भाषा के रूप में होता है। दरबार में प्रयुक्त होने के कारण ही अफ़गानिस्तान में इस दारी कहा जाता है। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और फ़ारसी भाषा · और देखें »

हीन ग्रह

हीन ग्रह ऐसी खगोलीय वस्तुओं को कहा जाता है जो सौर मण्डल में सूरज की परिक्रमा तो करती हैं लेकिन ना तो वह इतनी बड़ी हैं के उन्हें ग्रह या बौना ग्रह बुलाया जाए और न ही वे धूमकेतु की श्रेणी में आती हैं। "हीन ग्रह केंद्र" नाम का संगठन ऐसे हीन ग्रहों के नाम और कक्षाएँ दर्ज करता है और यहाँ पर ५ लाख से अधिक हीन ग्रहों को दर्ज किया गया है। इनमें से सर्वाधिक हीन ग्रह सौर मंडल के क्षुद्रग्रह घेरे में पाए जाते हैं। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और हीन ग्रह · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और ईरान · और देखें »

आकाशगंगा

स्पिट्ज़र अंतरिक्ष दूरबीन से ली गयी आकाशगंगा के केन्द्रीय भाग की इन्फ़्रारेड प्रकाश की तस्वीर। अलग रंगों में आकाशगंगा की विभिन्न भुजाएँ। आकाशगंगा के केंद्र की तस्वीर। ऍन॰जी॰सी॰ १३६५ (एक सर्पिल गैलेक्सी) - अगर आकाशगंगा की दो मुख्य भुजाएँ हैं जो उसका आकार इस जैसा होगा। आकाशगंगा, मिल्की वे, क्षीरमार्ग या मन्दाकिनी हमारी गैलेक्सी को कहते हैं, जिसमें पृथ्वी और हमारा सौर मण्डल स्थित है। आकाशगंगा आकृति में एक सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी है, जिसका एक बड़ा केंद्र है और उस से निकलती हुई कई वक्र भुजाएँ। हमारा सौर मण्डल इसकी शिकारी-हन्स भुजा (ओरायन-सिग्नस भुजा) पर स्थित है। आकाशगंगा में १०० अरब से ४०० अरब के बीच तारे हैं और अनुमान लगाया जाता है कि लगभग ५० अरब ग्रह होंगे, जिनमें से ५० करोड़ अपने तारों से जीवन-योग्य तापमान रखने की दूरी पर हैं। सन् २०११ में होने वाले एक सर्वेक्षण में यह संभावना पायी गई कि इस अनुमान से अधिक ग्रह हों - इस अध्ययन के अनुसार आकाशगंगा में तारों की संख्या से दुगने ग्रह हो सकते हैं। हमारा सौर मण्डल आकाशगंगा के बाहरी इलाक़े में स्थित है और आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा कर रहा है। इसे एक पूरी परिक्रमा करने में लगभग २२.५ से २५ करोड़ वर्ष लग जाते हैं। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और आकाशगंगा · और देखें »

इस्फ़हान

इस्फ़हान (फारसी:اصفهان) ईरान में इस्फ़हान प्रांत का एक जिला है। इस जिले की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार १६,०२,११० है। यह मध्य ईरान के मार्क़ज़ी प्रांत में खोमैन से 160 किमी तेहरान 350 किमी दूरी पर स्थित है। यह इस्फ़हान प्रांत की राजधानी हैं और ईरान का तेहरान और माशहाद के बाद तीसरा बड़ा नगर हैं।। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और इस्फ़हान · और देखें »

क्लाडियस टॉलमी

टाँलेमी एक प्रख्यात ज्योतिर्विद थे। उन्होंने पृथ्वी के एक चक्कर लगाने में चन्द्रमा को जो समय लगता है उसका निर्धारण किया। उन्होंने प्रकाश के नियम का भी प्रतिपादन किया। क्लाडियस टॉलमी एक प्रमुख भूगोलवेत्ता था। वह मिस्त्र का निवासी था। उसका जन्म टॉलेमस सरसी या पेलुसियम मे हुवा (जीवन काल ९० से १६८ ई. या १०० से १७८ ई.)। टॉलमी नें अपना अधिकांश गणित व प्र्क्षेप निर्माण सम्बन्धी सचना कार्य एवं पेक्षण सिकन्दरिया के महान पुस्तकालय में ३-४ दशकों में पूरे किए। उसने सिकन्दरिया के निकट के एक नगर नोरस से कई खगोलिए बेध किए। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और क्लाडियस टॉलमी · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: अब्द अल-रहमान अल-सूफ़ी और अरबी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अब्द अल- रहमान अल-सूफी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »