लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़्रीकी अमेरिकी

सूची अफ़्रीकी अमेरिकी

अफ़्रीकी अमेरिकी, जिन्हें काले अमेरिकी अथवा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वो नागरिक हैं जिनकी पूर्ण अथवा आंशिक वंशावली उप-सहारा अफ़्रीका मूल की रही है। अफ़्रीकी अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय और जातीय अल्पसंख्यक के हिसाब से द्वितीय सबसे बड़ा समूह है। अधिकतर अफ़्रीकी अमेरिकी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी वंश के हैं और वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमाओं के भीतर गुलाम बनाकर भेजे गये अश्वेत लोगों के वंशज हैं। यद्दपि, कुछ अफ्रीका, कैरेबिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों और उनके वंश के आप्रवासी भी इसी पहचान से जाने जाते हैं। अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास १६वीं शताब्दी से शुरु होता है जब अफ्रीकियों को जबरन उत्तर अमेरिका में स्पेनी और अंग्रेज़ी उपनिवेशों में ग़ुलाम बना के ले जाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व में आने के बाद भी काले लोगों को गुलाम बनाकर रखना जारी रहा। ये परिस्थितियाँ पुनर्निर्माण, अश्वेत समुदाय का विकास, सैन्य संघर्षों में भागीदारी, नस्लीय अलगाव का अंत और नागरिक अधिकार आंदोलन से बदली। 2008 में, बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। .

14 संबंधों: प्रोटेस्टैंट, बराक ओबामा, मार्टिन लूथर किंग, माइकल जॉर्डन, मुहम्मद अली, मॉर्गन फ्रीमैन, रोज़ा पार्क्स, संयुक्त राज्य, स्पेनी भाषा, हेरियट टूबमेन, ओपरा विनफ़्रे, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर अमेरिका, उप-सहारा अफ़्रीका

प्रोटेस्टैंट

प्रोटेस्टैंट ईसाई धर्म की एक शाखा है। इसका उदय सोलहवीं शताब्दी में प्रोटेस्टैंट सुधारवादी आन्दोलन के फलस्वरूप हुआ। यह धर्म रोमन कैथोलिक धर्म का घोर विरोधी है। इसकी प्रमुख मान्यता यह है कि धर्मशास्त्र (बाइबल) ही उद्घाटित सत्य (revealed truth.) का असली स्रोत है न कि परम्पराएं आदि। प्रोटेस्टैंट के विषय में यह प्राय: सुनने में आता है कि वह असंख्य संप्रदायों में विभक्त है किंतु वास्तव में समस्त प्रोटेस्टैंट के 94 प्रतिशत पाँच ही संप्रदायों में सम्मिलित हैं, अर्थात: लूथरन, कैलविनिस्ट, एंग्लिकन, बैप्टिस्ट और मेथोडिस्ट। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और प्रोटेस्टैंट · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और बराक ओबामा · और देखें »

मार्टिन लूथर किंग

मार्टिन लूथर से भ्रमित न हों। यह लेख डॉ॰ मार्टिन लूथर किंग, जूनियर के बारे में है जो अलग है right डॉ॰ मार्टिन लूथर किंग, जूनियर (15 जनवरी 1929 – 4 अप्रैल 1968) अमेरिका के एक पादरी, आन्दोलनकारी (ऐक्टिविस्ट) एवं अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है। उनके प्रयत्नों से अमेरिका में नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में प्रगति हुई; इसलिये उन्हें आज मानव अधिकारों के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। दो चर्चों ने उनको सन्त के रूप में भी मान्यता प्रदान की है।d.r martin ka americy rashtra me bahut bada yogdaan raha hai .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और मार्टिन लूथर किंग · और देखें »

माइकल जॉर्डन

माइकल जेफ्फेरी जॉर्डन जिनको म्.

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और माइकल जॉर्डन · और देखें »

मुहम्मद अली

| residence .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और मुहम्मद अली · और देखें »

मॉर्गन फ्रीमैन

मॉर्गन फ़्रीमैन (Morgan Freeman) एक अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता एवं निर्देशक है। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और मॉर्गन फ्रीमैन · और देखें »

रोज़ा पार्क्स

रोज़ा लुईज़ मक्कॉली पार्क्स (४ फ़रवरी १९१३ – २४ अक्टूबर २००५) अफ़्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्त्ता थीं जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस ने "द फ़र्स्ट लेडी ऑफ़ सिविल राइट्स" (नागरिक अधिकारों की पहली औरत) और "द मदर ऑफ़ द फ्रीडम मूवमंट" (आज़ादी लहर की माँ) नामों से पुकारा। रोजा लुईज़ मक्कॉली का जन्म टस्कागी, अलाबामा पर 4 फ़रबरी 1913 को हुआ था। 1 दिसंबर 1955 को मोंटगोमेरी, अलाबामा में जब बस में काम से घर वापस आ रही थी और अपनी सीट पर बस में बैठी हुई थी। एक गोरे ने उसको सीट छोड़ने को कहा। रोज़ा अपनी सीट पर बैठी रही। उसको पुलिस ने पकड़ लिया परन्तु अगले दिन उसको चढ़ा लिया गया। अदालत ने उसपर 5 दिसंबर को जुर्माना कर दिया। इसी दिन को अफ़्रीकी-अमरीकी समुदाय ने मिलकर बसों का बॉयकॉट किया। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और रोज़ा पार्क्स · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और स्पेनी भाषा · और देखें »

हेरियट टूबमेन

हेरियट टूबमेन हेरियट टूबमेन (अँग्रेजी:Harriet Tubman, जन्म:1822, मृत्यु: 10 मार्च, 1913), अमेरिका में दास-प्रथा का विरोध करने वाली एक विख्यात अफ्रीकी-अमेरिकी महिला थी। 20 अप्रैल, 2016 को अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने अमेरिका में दास-प्रथा का विरोध करने वाली इस महिला की तस्वीर को 20 डॉलर के नोट पर मुद्रित करने की घोषणा की। वे किसी अमेरिकी नोट पर स्थान पाने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी हस्ती हैं। अब नए 20 डॉलर के नोट पर व्हाइट हाउस तथा पूर्व राष्ट्रपति एण्ड्रयू जैक्सन की तस्वीर को मुख-पृष्ठ से हटाकर पीछे कर दिया गया है तथा मुख-पृष्ठ पर हेरियट टूबमेन की तस्वीर रखी गयी है। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और हेरियट टूबमेन · और देखें »

ओपरा विनफ़्रे

ओपरा विनफ़्रे (Oprah Winfrey) (जन्म ओर्पाह गैल विनफ्रे (Orpah Gail Winfrey, २९ जनवरी १९५४) एक अमरीकी मिडिया उद्योजक, वार्ता शो मेज़बान, अभिनेत्री, निर्माता व लिपिकार है। विनफ़्रे को उनके स्वयं के नाम के कई पुरस्कार विजेता शो के कारण जाना जाता है जो १९८६ से २०११ तक प्रसारित किया गया व इतिहास का सबसे अधिक रेटिंग वाला धारावाहिक बन गया। उन्हें २०वि सदी की अमेरिका की सबसे रइस अफ़्रीकी अमरीकी लिपिकार होने का सम्मान प्राप्त है और एक काल में वे विश्व की अकेली अश्वेत अरबपति थी। कुछ जानकारों के अनुसार वे विश्व की सबसे प्रभावकारी महिलाओं में से एक है। विनफ़्रे का जन्म मिसिसिप्पी के एक गरीब गाँव में कुवांरी माँ के यहाँ हुआ था व उनका बचपन मिल्वौकी में हुआ। अपने बचपन में उन्होंने उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा जिनमे उनके अनुसार नौ वर्ष की आयु में उनका बलात्कार किया गया था व चौदाह की उम्र में वे गर्भवती हो गई थीळ उनका बेटा गर्भ में ही मर गया था। टेंनेसी में एक हज्जाम के यहाँ उन्हें रहने के लिए छोड दिया गया जिन्हें वे अपना पिता कहती है। वहां रहते हुए उन्होंने एक रेडियो में कार्य करना प्रारंभ किया और साथ ही साथ १९ की उम्र में हाई स्कुल में पढ़ाई करते हुए घरेलु समाचार में सह-मेज़बान भी बन गई। उनकी भावनाओं से प्रेरित वक्तव्यों के चलते उन्हें दिन में प्रसारित होने वाले वार्ता शो का अधिकार प्रदान किया और इस शो को शिकागो के प्रथम क्रमांक का शो बनाने के बाद उन्होंने अपनी स्वयं की निर्माण कंपनी खोल दी व विश्वभर में प्रसारण करना शुरू कर दिया। श्रेणी:अमेरिकी लेखक श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:1954 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और ओपरा विनफ़्रे · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और उत्तर अमेरिका · और देखें »

उप-सहारा अफ़्रीका

उप-सहारा अफ़्रीका उप-सहारा अफ़्रीका एक भौगोलिक शब्द है जिसका आशय अफ़्रीका के उस भू भाग से है जो सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में स्थित है। उप-सहारा अफ़्रीका को अश्वेत अफ़्रीका भी कहॉ जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में मुख्यतः अश्वेत आबादी है। श्रेणी:अफ़्रीका श्रेणी:अफ़्रीका के क्षेत्र *.

नई!!: अफ़्रीकी अमेरिकी और उप-सहारा अफ़्रीका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अफ़्रीकी-अमेरिकी, अफ्रीकी अमरीकन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »