लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़ार प्रदेश

सूची अफ़ार प्रदेश

अफ़ार प्रदेश (አፋር ክልል, Afar Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-२ के नाम से जाना जाता था। इसकी उत्तरी सीमा इरित्रिया और पूर्वी सीमा जिबूती से लगती हैं। यहाँ अफ़ार भाषा बोलने वाले अफ़ार लोग बहुसंख्या में हैं और प्रान्तीय आबादी का लगभग ९०% हैं। प्रसिद्ध अफ़ार द्रोणी इस प्रदेश के उत्तर में स्थित है और महान दरार घाटी का हिस्सा है। अफ़ार प्रदेश की राजधानी सेमेरा है, जो एक नवनिर्मित शहर है। .

8 संबंधों: जिबूती, ग्रेट रिफ़्ट घाटी, इथियोपिया, इथियोपिया के उपविभाग, इरित्रिया, अफ़ार द्रोणी, अफ़ार भाषा, अफ़ार लोग

जिबूती

जिबूती पूर्वी अफ्रीका में बसा एक देश है, जिसकी सीमाएं उत्तर में इरीट्रिया से, पश्चिम और दक्षिण में इथियोपिया से और दक्षिण पूर्व में सोमालिया से मिलती है। इसके अलावा लाल सागर और गल्फ ऑफ अदन से मिलती देश की सीमाएं हैं। महज 23 हजार वर्ग किमी में फैले इस देश की आबादी पांच लाख से कुछ ज्यादा है। इसकी राजधानी जिबूती है। देश की आबादी का पांचवा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी रेखा के लिए तय 1.25 डालर प्रति दिन से कम आय अर्जित करता है। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और जिबूती · और देखें »

ग्रेट रिफ़्ट घाटी

ग्रेट रिफ़्ट घाटी का नक़्शा (फ़्रांसिसी में) महान रिफ़्ट घाटी अथवा ग्रेट रिफ़्ट घाटी (एक भौगोलिक वादी है जो पूर्वी अफ़्रीका और मध्य पूर्व में उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। अलग-अलग स्रोत इसकी परिभाषा अलग तरह से करते हैं। कुछ के अनुसार यह उत्तर सीरिया से शुरू होकर लगातार 6,000 किमी तक चलकर पूर्वी अफ़्रीका के मोज़ाम्बीक देश में अंत होती है। साधारण प्रयोग में महान रिफ़्ट घाटी का नाम केवल इसके पूर्वी अफ़्रीका में स्थित हिस्से के लिए इस्तेमाल होता है जो अफ़ार द्रोणी से आरम्भ होकर मोज़ाम्बीक में ख़त्म होता है। यहाँ अफ़्रीकी प्लेट के दो भागों में टूटने से रिफ़्ट का निर्माण हुआ है। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और ग्रेट रिफ़्ट घाटी · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और इथियोपिया · और देखें »

इथियोपिया के उपविभाग

पूर्वी अफ़्रीका का इथियोपिया देश प्रशासनिक रूप से प्रदेशों, अंचलों, ज़िलों और नगरपालिकाओं में विभाजित है। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और इथियोपिया के उपविभाग · और देखें »

इरित्रिया

पठार पर एक ट्रेन सुरंग। इरित्रिया (अरबी: إرتريا Iritriya) पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से जाना जाता है। इसके पश्चिम में सूडान, दक्षिण में इथियोपिया और दक्षिणपूर्व में जिबूती स्थित है। देश के पूर्व और उत्तर पूर्व भाग में सऊदी अरब और यमन के सीध में लाल सागर की विशाल तटरेखा है। धालक द्वीपसमूह और हनीश द्वीप समूह के अनेक भाग इरित्रिया का हिस्सा हैं। 1,18,000 वर्ग किमी से छोटे इस देश की आबादी करीबन 5 लाख है। देश की राजधानी असमारा है। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और इरित्रिया · और देखें »

अफ़ार द्रोणी

अफ़ार द्रोणी का नक़्शा डनाकील रेगिस्तान का एक दृश्य अफ़ार द्रोणी, डनाकील द्रोणी या अफ़ार त्रिकोण अफ़्रीका के सींग के पास स्थित एक धंसा हुआ इलाक़ा है जो तीन देशों (इरीट्रिया, इथियोपिया और जिबूटी) में फैली हुई है। यह एक बंद जलसम्भर है जिसमें सिर्फ़ एक नदी (अवाश नदी) दाख़िल होती है जिसका पानी कुछ खारी झीलों में रुक जाता है। अफ़र द्रोणी महान दरार घाटी का सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्सा है। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और अफ़ार द्रोणी · और देखें »

अफ़ार भाषा

अफ़ार (Qafár) एक अफ़्रीकी भाषा है जो इथियोपिया, इरीट्रिया और जिबूती में बोली जाती है। इस भाषा को बोलने वालो की संख्या १४-१५ लाख के लगभग है। इससे मिलती जुलती भाषा है साहो भाषा। भाषा, अफ़ार श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: अफ़ार प्रदेश और अफ़ार भाषा · और देखें »

अफ़ार लोग

अफ़ार, जिन्हें क़फ़ार और दनाकिल भी कहते है, अफ़्रीका के सींग के क्षेत्र में रहने वाला एक समुदाय है। वे मुख्य रूप से इथियोपिया के अफ़ार प्रदेश में और उत्तरी जिबूती में रहते हैं, हालांकि इसके कुछ सदस्य इरित्रिया के दक्षिणी भाग में और सोमालिया भी बसे हुए हैं। वे अफ़ार भाषा बोलते हैं। .

नई!!: अफ़ार प्रदेश और अफ़ार लोग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »