लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अपरा (ग्रन्थ)

सूची अपरा (ग्रन्थ)

अपरा:संस्करण १९७१ अपरा सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की एक काव्य रचना है। अपरा पहली बार सन १९४६ में प्रकाशित हुई थी। उस समय इसका प्रकाशन साहित्यकार संसद द्वारा महादेवी वर्मा के संपादन में हुआ था। छठे संस्करण तक वह यहीं से प्रकाशित होती रही। सातवाँ संस्करण भारती भंडार से प्रकाशित हुआ। तब इसका मुखपृष्ठ बायी ओर दिए गए चित्र के अनुसार दो रंग वाला था। इसके बाद यह राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुई। इसको निराला ने सिस्टर निवेदिता को समर्पित किया है। इसमें महाकवि निराला की १९४६ तक प्रकाशित उनके सभी संग्रहों में से चुनी हुई ८० कविताएँ संकलित हैं। चयन स्वयं निराला ने किया था, इसलिए इसकी महत्ता स्वतःसिद्ध है। यहाँ संकलित कविताओं से निराला के कवि-रूप का समग्र परिचय प्राप्त किया जा सकता है, इस अर्थ में यह संकलन गागर में सागर ही है। निराला की आत्मा नई दिशा खोजने के लिए सदा से विकल रही थी और अपरा तक यह खोज तीन दशक पार कर चुकी थी। इस संकलन में उनकी रचनाएँ में अनेक रेखाओं का सम विषम मेल मिलता है। एक ओर उनका दर्शन उन रहस्यमय सूक्ष्म तत्तवों का साथ नहीं छोड़ना चाहता जो युगों युगों का अर्जित अनुभूति वैभव है और दूसरी ओर उनकी पार्थिवता धरती के उस गुरुत्व से बाँधे हुए है, जो आज की पहली आवश्यकता है। एक ओर उनकी सांस्कृतिक दृष्टि पुरातन की प्रत्येक रेखा में उजले रंग भरती है और दूसरी ओर उनकी आधुनिकता व्यंग्य़ की ज्वाला में तपा तपाकर सब रंग उड़ाती रहती है। कोमल मधुर गीतों की वंशी से ओज के शंख तक उनकी स्वर साधना का उतार चढ़ाव है। निराला उस छायायुग के कृती हैं, जिसने जीवन में उमड़ते हुए विद्रोह को संगीत का स्वर और भाव का मुक्त सूक्ष्म आकाश दिया। वे ऐसे युग का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो उस विद्रोह का परिचय कठोर धरती पर विषम कंठ में चाहता है। .

5 संबंधों: महादेवी वर्मा, राजकमल प्रकाशन, साहित्यकार संसद, २००८, ८ दिसम्बर

महादेवी वर्मा

महादेवी वर्मा (२६ मार्च १९०७ — ११ सितंबर १९८७) हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से हैं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। कवि निराला ने उन्हें “हिन्दी के विशाल मन्दिर की सरस्वती” भी कहा है। महादेवी ने स्वतंत्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। न केवल उनका काव्य बल्कि उनके सामाजसुधार के कार्य और महिलाओं के प्रति चेतना भावना भी इस दृष्टि से प्रभावित रहे। उन्होंने मन की पीड़ा को इतने स्नेह और शृंगार से सजाया कि दीपशिखा में वह जन-जन की पीड़ा के रूप में स्थापित हुई और उसने केवल पाठकों को ही नहीं समीक्षकों को भी गहराई तक प्रभावित किया। उन्होंने खड़ी बोली हिन्दी की कविता में उस कोमल शब्दावली का विकास किया जो अभी तक केवल बृजभाषा में ही संभव मानी जाती थी। इसके लिए उन्होंने अपने समय के अनुकूल संस्कृत और बांग्ला के कोमल शब्दों को चुनकर हिन्दी का जामा पहनाया। संगीत की जानकार होने के कारण उनके गीतों का नाद-सौंदर्य और पैनी उक्तियों की व्यंजना शैली अन्यत्र दुर्लभ है। उन्होंने अध्यापन से अपने कार्यजीवन की शुरूआत की और अंतिम समय तक वे प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्रधानाचार्या बनी रहीं। उनका बाल-विवाह हुआ परंतु उन्होंने अविवाहित की भांति जीवन-यापन किया। प्रतिभावान कवयित्री और गद्य लेखिका महादेवी वर्मा साहित्य और संगीत में निपुण होने के साथ-साथ कुशल चित्रकार और सृजनात्मक अनुवादक भी थीं। उन्हें हिन्दी साहित्य के सभी महत्त्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है। भारत के साहित्य आकाश में महादेवी वर्मा का नाम ध्रुव तारे की भांति प्रकाशमान है। गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में वे जीवन भर पूजनीय बनी रहीं। वर्ष २००७ उनकी जन्म शताब्दी के रूप में मनाया गया।२७ अप्रैल १९८२ को भारतीय साहित्य में अतुलनीय योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया था। गूगल ने इस दिवस की याद में वर्ष २०१८ में गूगल डूडल के माध्यम से मनाया । .

नई!!: अपरा (ग्रन्थ) और महादेवी वर्मा · और देखें »

राजकमल प्रकाशन

राजकमल प्रकाशन हिन्दी पुस्तकों को प्रकाशित करने वाला सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है। वर्तमान समय में लोक भारती प्रकाशन और राधाकृष्ण प्रकाशन तथा अंग्रेजी प्रकाशक बनियन ट्री भी राजकमल प्रकाशन समूह के अंतर्गत आ गए हैं। इन्हें संयुक्त रूप से राजकमल प्रकाशन समूह प्राइवेट लिमिटेड नाम दिया गया है। इसका मुख्यालय दरियागंज नई दिल्ली (भारत) में स्थित है। १९४९ ई. में स्थापित यह प्रकाशन प्रति वर्ष लगभग चार सौ पुस्तकों का प्रकाशन करता है। .

नई!!: अपरा (ग्रन्थ) और राजकमल प्रकाशन · और देखें »

साहित्यकार संसद

साहित्यकार संसद की स्थापना 1942 में इलाहाबाद में हुई थी। इस संस्था के लिए 1945 में महादेवी वर्मा ने गंगा के किनारे रसूलाबाद में एक भवन खरीदा। 1950 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने साहित्यकार संसद के वाणी मंदिर का शिलान्यास किया था। .

नई!!: अपरा (ग्रन्थ) और साहित्यकार संसद · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: अपरा (ग्रन्थ) और २००८ · और देखें »

८ दिसम्बर

८ दिसम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३४२वॉ (लीप वर्ष मे ३४३वॉ) दिन है। साल में अभी और २३ दिन बाकी है। .

नई!!: अपरा (ग्रन्थ) और ८ दिसम्बर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »