लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्नामी पहाड़ियाँ

सूची अन्नामी पहाड़ियाँ

अन्नामी पहाड़ियाँ (वियतनामी: Dãy Trường Sơn, लाओ: ພູຫລວງ, अंग्रेज़ी: Annamite Range) दक्षिणपूर्वी एशिया के हिन्दचीन क्षेत्र के पूर्वी भाग में एक 1,100 किलोमीटर (680 मील) तक चलने वाली पर्वतमाला है। यह लाओस, वियतनाम और पूर्वोत्तरी कम्बोडिया के एक छोटे इलाक़े पर विस्तृत है। लाओस के सिएंगखुअंग प्रान्त में खड़ा 2,598 मीटर (8,524 फ़ुट) ऊँचा फू बिया इस पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है। .

17 संबंधों: चीनी पैंगोलिन, ट्राइऐसिक युग, डूक लंगूर, दक्षिण पूर्व एशिया, पर्वतमाला, पारिक्षेत्र, फू बिया, लाओ भाषा, लाओस, साओला, सिएंगखुअंग प्रान्त, वियतनाम, वियतनामी भाषा, गौर, इंडोचायना, कम्बोडिया, अंग्रेज़ी भाषा

चीनी पैंगोलिन

चीनी पैंगोलिन (Chinese pangolin), जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस पेन्टाडैक्टाएला (Manis pentadactyla) है, पैंगोलिन की एक जीववैज्ञानिक जाति है जो उत्तरी भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, बर्मा, उत्तरी हिन्दचीन, ताइवान और दक्षिणी चिन (जिसमें हाइनान द्वीप भी शामिल है) में पाया जाता है। यह पैंगोलिन की आठ जातियों में से एक है और अति-संकटग्रस्त माना जाता है। चीन व पूर्वी एशिया में इसके मांस को खाने से सम्बन्धित कई अन्धविश्वास हैं कि उस से कई रोग ठीक होते हैं हालाकि चिकित्सकों ने इस मान्यता को सरासर झूठ पाया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार पिछ्ले १५ सालों में इसकी संख्या में ज़बरदस्त गिरावट हुई है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और चीनी पैंगोलिन · और देखें »

ट्राइऐसिक युग

ट्राइएसिक (Triassic) भूवैज्ञानिक काल है जिसका विस्तार लगभग 250 से 200 Ma (million years ago) तक है। यह मध्यजीव कल्प के पहला युग है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और ट्राइऐसिक युग · और देखें »

डूक लंगूर

डूक लंगूर (douc langur) या सिर्फ़ डूक (douc) दक्षिणपूर्व एशिया में मिलने वाला लंगूरकुल का एक पूर्वजगत बंदर वंश है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और डूक लंगूर · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

पर्वतमाला

अंतरिक्ष से देखने पर हिमालय पर्वतमाला एक पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला पहाड़ों की एक श्रृंखला होती है जहाँ एक पर्वत दूसरे से सटा रहता हैं और इन पर्वतों को कोई दर्रा या घाटी ही से दूसरे पर्वतों से अलग करती है। यह आवश्यक नहीं है कि एक ही पर्वत श्रृंखला के भीतर आने वाले हर पर्वत का भूविज्ञान (संगठन) एक समान ही हो पर अक्सर ऐसा ही होता है और एक ही श्रृंखला में पृथक उत्पत्ति के पर्वत हो सकते हैं, उदाहरणत: ज्वालामुखी, प्रोत्थान पर्वत या वलित पर्वत एक ही श्रृंखला में हो सकते हैं जो वस्तुतः अलग अलग चट्टान से बने होते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला में पृथ्वी की सतह पर स्थित दुनिया के कुछ सर्वोच्च पर्वत शामिल हैं और जिसमें से उच्चतम माउंट एवरेस्ट है। एण्डीज़ पृथ्वी की सतह पर विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला वास्तव में मध्याह्न अटलांटिक पर्वतश्रेणी है, जिसका फैलाव अटलांटिक महासागर के तल पर बीच में है। आर्कटिक कॉर्डिलेरा विश्व के सबसे उत्तर में स्थित पर्वतमाला है जिसमे पूर्वी उत्तरी अमेरिका के कुछ ऊँचे पर्वत समाहित हैं। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और पर्वतमाला · और देखें »

पारिक्षेत्र

पारिक्षेत्र (ecoregion) या पारिस्थितिक क्षेत्र (ecological region) किसी विशेष पारिस्थितिक या भौगोलिक लक्षणों द्वारा परिभाषित एक ऐसा क्षेत्र होता है जो जैवक्षेत्र (bioregion) से छोटा हो, जो क्रम में प्राणिक्षेत्र (ecozone) से छोटा होता है। पारिक्षेत्र साधारण रूप से बड़े क्षेत्रफल वाले भूमीय या जलीय इलाक़ों पर विस्तृत होते हैं और उनमें अन्य पारिक्षेत्रों से भिन्न जीववैज्ञानिक जातियाँ और जीव समूह होते हैं। किसी पारिक्षेत्र में मिलने वाली जातियाँ उस पारिक्षेत्र में कहीं भी घर बना सकती हैं क्योंकि उस पारिक्षेत्र के सभी भागों में परिस्थितियाँ लगभग सामान होती हैं। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और पारिक्षेत्र · और देखें »

फू बिया

फू बिया (लाओ: ພູເບັ້ຍ, अंग्रेज़ी: Phou Bia) लाओस का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह सिएंगखुअंग प्रान्त में सिएंगखुअंग पठार की दक्षिणी सीमा पर अन्नामी पहाड़ियों में स्थित है। अपनी ऊँचाई के कारण इसके शिखर पर मौसम ठंडा रहता है और इसके आसपास के क्षेत्र पर कोहरा और बादल बने रहते हैं। यह पूरा क्षेत्र वनों से सुसज्जित है और पारम्परिक रूप से यहाँ ह्मोंग समुदाय बसता रहा है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और फू बिया · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और लाओ भाषा · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और लाओस · और देखें »

साओला

साओला (saola), जिसे सिओला, वू क्वांग बैल, स्पिंडलहॉर्न और अन्य नामों से भी जाना जाता है, एक संकटग्रस्त स्तनधारी गोवंशी प्राणी है। जीववैज्ञानिक दृष्टि से यह गाय, बकरी और हिरण से सम्बन्धित है। साओला केवल लाओस और वियतनाम की अन्नामी पहाड़ियों में ही पाया जाता है और विश्व के सबसे दुर्लभ महाप्राणियों में से एक है। यह जिन क्षेत्रों में रहता है वह दुर्गम वनों से घिरे हैं और इसकी संख्या बहुत ही कम है। इस जीववैज्ञानिक जाति की पहचान केवल सन् १९९२ में ही एक शव का अध्ययन कर के हुई थी। अपनी जंगली अवस्था में इसकी पहली तस्वीर केवल १९९९ में ही जाकर खींचना सम्भव हुआ था। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और साओला · और देखें »

सिएंगखुअंग प्रान्त

सिएंगखुअंग दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। प्रान्त के अधिकतर भूभाग पर अन्नामी पहाड़ियाँ विस्तृत हैं और लाओस का सबसे ऊँचा पर्वत फू बिया भी इसी प्रान्त में खड़ा है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और सिएंगखुअंग प्रान्त · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और वियतनाम · और देखें »

वियतनामी भाषा

मूलतः वियतनामी भाषा बोलने वाले क्षेत्र वियतनामी भाषा वियतनाम की राजभाषा है। जब वियतनाम फ्रांस का उपनिवेश था तब इसे अन्नामी (Annamese) कहा जाता था। वियतनाम के ८६% लोगों की यह मातृभाषा है तथा लगभग ३० लाख वियतनामी बोलने वाले यूएसए में रहते हैं। यह ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा-परिवार की भाषा है। वियतनामी भाषा की अधिकांश शब्दराशि चीनी भाषा से ली गयी है। यह वैसे ही है जैसे यूरोपीय भाषाएं लैटिन एवं यूनानी भाषा से शब्द ग्रहण की हैं उसी प्रकार वियतनामी भाषा ने चीनी भाषा से मुख्यत: अमूर्त विचारों को व्यक्त करने वाले शब्द उधार लिये हैं। वियतनामी भाषा पहले चीनी लिपि में ही लिखी जाती थी (परिवर्धित रूप की चीनी लिपि में) किन्तु वर्तमान में वियतनामी लेखन पद्धति में लैटिन वर्णमाला को परिवर्तित (adapt) करके तथा कुछ डायाक्रिटिक्स (diacritics) का प्रयोग करके लिया जाता है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और वियतनामी भाषा · और देखें »

गौर

गौर (Bos gaurus, पहले Bibos gauris) दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया मे पाया जाने वाला एक बड़ा, काले लोम से ढका गोजातीय पशु है। आज इसकी सबसे बड़ी आबादी भारत में पाई जाती हैं। गौर जंगली मवेशियों मे से सबसे बड़ा होता है। पालतू गौर 'गायल' या 'मिथुन' कहलाता है। भारत के भिन्न भिन्न भागों में इसका भिन्न भिन्न स्थानीय नाम है, जैसे गौरी गाय, बोदा, गवली इत्यादि। यह बोविडी कुल (Bavidae Family) के शफ गण (Order Ungulate) का एक जंगली स्तनपोषी शाकाहारी पशु है। गवल भारत प्रायद्वीप, असम, बर्मा, मलाया प्रायद्वीप तथा स्याम के पहाड़ी वनों में पाया जाता है। इसका सर्वोत्तम विकास दक्षिण भारतीय पहाड़ियों तथा असम में होता है। किसी समय यह प्राणी श्रीलंका में भी प्राप्य था, किंतु अब वहां से, संभवत: किसी पशुरोग के ही कारण लुप्त हो गया है। यूरोपीय शिकारी गौर को 'बाइसन' (Bison / एक प्रकार का जंगली भैंसा) कहते हैं, परंतु भारतीय गवल को बाइसन कहना ठीक प्रतीत नहीं होता। वस्तुत: यूरोप तथा उत्तरी अमरीका के बाइसन भारतीय गवल से भिन्न होते हैं। पाश्चात्य बाइसनों की सीगें छोटी और रूक्ष दाढ़ियाँ हाती हैं। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और गौर · और देखें »

इंडोचायना

इंडोचायना '''इंडोचायना''': गहरा हरा: हमेशा सम्मिलित, हल्का हरा: साधारणत: सम्मिलित, लाल: कभी-कभी सम्मिलित। इंडोचायना प्रायद्वीप दक्षिण पूर्व एशिया का एक उप क्षेत्र है। यह इलाक़ा लगभग चीन के दक्षिण-पश्चिम और भारत के पूर्व में पड़ता है। सही मायने में इंडोचायना के अंतर्गत भूतपूर्व फ्रा़न्सीसी इंडोचायना के अधिकार क्षेत्र आते हैं, जैसे:-.

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और इंडोचायना · और देखें »

कम्बोडिया

कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और कम्बोडिया · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अन्नामी पहाड़ियाँ और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अन्नामी पर्वत, अन्नामी पर्वतमाला, अन्नामी पर्वतों, अन्नामी पहाड़ियों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »