लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन

सूची अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन

अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग यह लेख या कुछ अंश अपनी मूल भाषा में है, जिससे कि इन तथ्यों की मौलिकता बनी रहे। कृपया इसे अनुवाद करने का प्रयास न करें, या पहले संवाद पृष्ठ पर चर्चा करके फिर सुधार करें। अन्तराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (फ्रेंच में Organisation internationale de normalisation), जिसे अधिकतर ISO कहा जाता है, विभिन्न राष्ट्रों के मानक संगठनों के प्रतिनिधियों से गठित एक अन्तर्राष्ट्रीय मानक-विन्यास संस्था है। इसकी स्थापना 23 फरवरी, 1947 को हुई थी, विश्वव्यापी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक मानकों को घोषित करने हेतु। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है। यद्यपि ISO स्वयं को एक गैर सरकारी संगठन कहता है, इसकी मानक स्थापित करने की क्षमता, जो कि प्राय्ः विधि बन जाते हैं, या तो समझौतों के द्वारा, या फिर राष्ट्रीय मान; यह इसको गैर सरकारी संगठनों से अधिक शक्तिशाली बनाता है। वैसे व्यवहार में यह एक संकाय या अल्पकालीन संगठन जैसे कार्यरत है, जिसकी सरकारों से मजबूत कङियाँ हैं।.

15 संबंधों: फ़्रान्सीसी भाषा, भारतीय मानक ब्यूरो, मानकीकरण, संयुक्त राज्य, संगणक संचिका, स्विट्ज़रलैण्ड, जिनेवा, अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ, अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग, अंग्रेज़ी भाषा, १९४७, २३ फ़रवरी, ISO मानकों की सूची

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

भारतीय मानक ब्यूरो

भारतीय मानक ब्यूरो (The Bureau of Indian Standards (BIS)) भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। पहले इसका नाम ' भारतीय मानक संस्थान ' (Indian Standards Institution / ISI) था जिसकी स्थापना सन् १९४७ में हुई थी। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और भारतीय मानक ब्यूरो · और देखें »

मानकीकरण

तकनीकी मानकों का विकास करना एवं उन पर सहमत होना मानकीकरण (Standardization or standardisation) कहलाता है। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और मानकीकरण · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और संयुक्त राज्य · और देखें »

संगणक संचिका

संगणक संचिका एकत्रित जानकारी का एक वर्ग है, या जानकारी को संचित करने के लिए एक संसाधन है जो कि किसी संगणक कार्यक्रम को उपलब्ध होता है और आमतौर पर यह किसी प्रकार की टिकाऊ संगणक भंडारण पर आधारित होता है। संचिका टिकाऊ इस लिहाज़ से होती है कि यह मौजूदा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भी अन्य कार्यक्रमों द्वारा इस्तेमाल के लिए मौजूद रहती है। संगणक संचिकाओं को पारंपरिक रूप से दफ़्तरों और पुस्तकालयों के फ़ाइलों में मौजूद कागज़ के दस्तावेज़ों का आधुनिक रूप माना जा सकता है, इसीलिए अंग्रेज़ी में इसका नाम फ़ाइल पड़ा है। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और संगणक संचिका · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

जिनेवा

जिनेवा या जनेवा (अंग्रेज़ी: Geneva; जनीवा, फ़्रांसीसी: Genève; जेनेव, जर्मन: Genf; जेन्फ़), स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ये फ़्रांस से सटा हुआ है और इसकी राजभाषा फ्रांसीसी है। ये शहर "जिनेवा सरोवर" के किनारे बसा है। यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और जिनेवा · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ

बर्न, स्विट्जरलैंड में स्मारक. इसपे शिललेख है: "Union Télégraphique Internationale fondée à Paris en 1865 sur l'initiative du gouvernement français. Érigé par décision de l'Union Télégraphique prise à la conférence internationale de Lisbonne en 1908." (हिन्दी में: "अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ, 1865 में पैरिस में फ़्रेंच सरकार की पहल पर स्थापित. यह स्मारक दूरसंचार संघ के 1908 में लिस्बन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लिये गये निर्णय पर बना.") अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU; फ़्रेंच: Union internationale des télécommunications, स्पेनिश: Unión Internacional de Telecomunicaciones, चीनी भाषा: 国际电信联盟; रूसी:Международный союз электросвязи; अरबी:الاتحاد الدولي للاتصالات) एक अन्तर्राष्ट्रीय संगथन है। यह अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो और दूरसंचार को नियमित और मानकीकृत करने हेतु स्थापित हुई थी। इसकी स्थापना पैरिस में 17 मई, सन 1865 में संघ रूप में हुई थी। इसके मुख्य कार्यों में आते हैं.

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन

अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (अंग्रेजी:International Civil Aviation Organization; ICAO), संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो कि अन्तर्राष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है और अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात के विकास और योजना का पालन करती है, जिससे कि सुरक्षित और क्रमवार विकास सुनिश्चित हो सके। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में क्वार्टियर इंटरनेशनल में स्थित है। यह संगठन मानक एवं अनुशंसित सिफारिशों (standards and recommended practices) का पालन करता है, जो वायु नौवहन के संबंध में अवैधानिक हस्तक्षेप की रोकथाम एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा-पारण का प्रबंध कराता है। इसके अलावा ICAO वायु दुर्घटनाओं की जाँच के नयाचार भी सीमांकित करता है। ये उन सभी देशों में लागू होता एवं मान्य है, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन सम्मेलन में हस्ताक्षर किए हैं। ICAO को अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ (IATA) से अलग समझा जाना चाहिए। यह एक वायुसेवा (एयरलाइन) संचालकों का व्यापार संगठन है, संयोग से जिसका मुख्यालय भी मॉन्ट्रियल में ही स्थित है। ICAO logo.'''शीर्ष:''' ICAO लघु रूप अंग्रेज़ी में, फ्रेंच/स्पेनिश और रूसी.'''नीचे:''' ICAO लघुरूप चीनी एवं अरबी में .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग

अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग या (IEC) एक लाभ निरपेक्ष, गैर-सरकारी अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन है। यह विद्युतीय, इलैक्ट्रानिकीय और संबंधित प्रौद्योगिकीयों – सामूहिक रूप से जिन्हें "विद्युतप्रौद्योगिकी" या "electrotechnology" कहते हैं, उनके लिये अन्तर्राष्ट्रीय मानक निर्मित एवं प्रकाशित करता है। IEC मानक प्रौद्योगिकियों की एक वृहत संख्या कवर करता है, जैसे कि ऊर्जा उत्पादन, प्रसारण और घरेलु उपकरणों, कार्यालयों, अर्ध-चालकों, फ़ाइबर-आप्टिक्स, बैटरियों, सौर-उर्जा, नैनोतकनीक और्मैरीन ऊर्जा, इत्यादि कई और भी.

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९४७

1947 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और १९४७ · और देखें »

२३ फ़रवरी

23 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 54वॉ दिन है। साल में अभी और 311 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 312)। .

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और २३ फ़रवरी · और देखें »

ISO मानकों की सूची

This is a list of ISO standards that are discussed in Wikipedia articles.

नई!!: अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और ISO मानकों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ISO, आई एस ओ, आईएसओ, अन्तराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन, अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »