लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनुष्का सेन

सूची अनुष्का सेन

अनुष्का सेन (Anushka Sen; जन्म: ४ अगस्त, २००२) एक बाल कलाकार हैं। इन्होने सब टीवी के धारावाहिक बाल वीर में बालसखि/मेहेर की भूमिका निभाई है और इसके अलावा उन्हें क्रेज़ी कुक्कड़ फ़ॅमिली नामक फ़िल्म में अभिनय के लिए भी पहचान मिली है। .

11 संबंधों: झारखण्ड, देवों के देव... महादेव, पूर्वी भारत, बाल वीर, महाराष्ट्र, मुम्बई, यहाँ मैं घर घर खेली, सब टीवी, क्राइम पेट्रोल, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी क्लासेज़

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: अनुष्का सेन और झारखण्ड · और देखें »

देवों के देव... महादेव

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अनुष्का सेन और देवों के देव... महादेव · और देखें »

पूर्वी भारत

पूर्वी भारत, में भारत के पूर्व के क्षेत्र आते हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार एवं झारखंड राज्य शामिल हैं। यहां बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, बांग्ला, उड़िया, उर्दु तथा मैथिली आती हैं। यहां के बड़े शहरों में कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, कटाक, रांची, राउरकेला हैं। .

नई!!: अनुष्का सेन और पूर्वी भारत · और देखें »

बाल वीर

बालवीर सब टीवी पर प्रसारीत होने वाला एक भारतीय बाल टेलीविजन धारावाहिक है जिसका प्रसारण 8 अक्टूबर 2012 को आरम्भ हुआ। इस शो ने 8 जून 2016 को अपने 1000 प्रकरण पूर्ण कर लिए। ४ नवंबर २०१६ को ११११ प्रकरण पूर्ण होने के बाद कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया था। balveer bachcho ko sahsi banne ki prerna deta hai .

नई!!: अनुष्का सेन और बाल वीर · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अनुष्का सेन और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: अनुष्का सेन और मुम्बई · और देखें »

यहाँ मैं घर घर खेली

यहाँ मैं घर घर खेली एक हिन्दुस्तानी टीवी नाटक श्रृंखला कि वर्तमान में ज़ी टीवी पर अकड़ था। .

नई!!: अनुष्का सेन और यहाँ मैं घर घर खेली · और देखें »

सब टीवी

सब टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1999 में श्री अधिकारी ब्रदर्स ने एक सामान्य मनोरंजक चैनल के रूप में की। 2003 में यह चैनल हास्य केन्द्रित हो गया। मार्च 2005 में सब टी वी को सोनी टी वी ने ग्रहण कर लिया और युवा केन्द्रित हो गया। जून 2008 में चैनल ने फिर से हास्य केन्द्रित होने की घोषणा की। यह एक हास्य पूर्ण टी वी चैनल है। यह सोनी का एक नया चेनल है। .

नई!!: अनुष्का सेन और सब टीवी · और देखें »

क्राइम पेट्रोल

क्राइम पॅट्रोल एक भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित अपराध-श्रृंखला है जिसका विकास, लेखन और निर्देशन सुब्रामनियम एस० अय्यर ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडिया और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एशिया के लिए किया है। श्रृंखला के रूप में भारत में होने वाले अपराध के मामलों को नाटकीय संस्करण में प्रस्तुत किया जाता है। श्रृंखला के सर्वप्रथम 9 मई 2003 को हरी झंडी दिखाई गई थी और यह सिलसिला अगले 3 सीज़न के लिए चलता रहा है। वर्तमान में अपराध पेट्रोल दस्तक शीर्षक सीज़न 4 में प्रसारित किया जा रहा है और अनूप सोनी द्वारा इसे पेश किया गया है। सीज़न 4 कुख्यात बेबी फ़लक मामले, 2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले और 2013 मुंबई सामूहिक बलात्कार जैसे मामलों को प्रसारित किया गया है। .

नई!!: अनुष्का सेन और क्राइम पेट्रोल · और देखें »

कॉमेडी सर्कस

कॉमेडी सर्कस सोनी पर प्रसारित होने वाला एक भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है। इसमें प्रतिभागी लोगों को हँसाते हैं। इसका प्रसारण 16 जून 2007 से शुरू हुआ। .

नई!!: अनुष्का सेन और कॉमेडी सर्कस · और देखें »

कॉमेडी क्लासेज़

कॉमेडी क्लासेज़ एक भारतीय हास्य-वास्तविक कार्यक्रम है जो लाइफ ओके पर प्रसारित किया जाता है। इसका आरंभ 7 अक्टूबर 2014 को हुआ। .

नई!!: अनुष्का सेन और कॉमेडी क्लासेज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अनूष्का सेन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »