लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनुषंगी लाभ कर (भारत)

सूची अनुषंगी लाभ कर (भारत)

प्रणाभ मुखारजी भारत में 2005 के वित्त अधिनियम ने एक नए शुल्क की शुरुआत की, जिसे अनुषंगी लाभ कर या फ्रिंज बेनेफिट टैक्स (एफबीटी) कहा गया। यह आयकर अधिनियम, 1961 के अध्याय 12 एच (अनुच्छेद 115डब्लू से 115डब्लूएल तक) में अंतर्निहित है। एफबीटी की उत्पत्ति उस निगम प्रवृत्ति से विकसित हुई, जिसके तहत कर्मचारी को दिया जाने वाला वेतन कम होता है परंतु उसे प्राप्त अनुलाभ काफी अधिक होते हैं। अनुषंगी लाभ कर (एफबीटी) नियोक्ता कंपनी द्वारा देय वह अतिरिक्त कर होता है, जो नियोक्ता कंपनी द्वारा अपने नियुक्तों को प्रदान किये गए या प्रदान किये हुए माने गए अनुषंगी लाभों के मूल्य पर देय होता है। अनुषंगी लाभ कर उन नियोक्ताओं द्वारा देय होता है जो एक कंपनी, एक फर्म, व्यक्तियों का एक संगठन (न्यासों और व्यक्तियों के निकाय को छोड़ कर), एक स्थानीय प्राधिकरण, एकल व्यापारी या कृत्रिम न्यायिक व्यक्ति है। यह कर उस अवस्था में भी देय होता है, जहां नियोक्ता की अन्यथा करपात्र आय नहीं है। अनुषंगी लाभों को, नियोक्ता द्वारा अपने नियुक्तों को (भूतपूर्व नियुक्तों सहित) उनकी नियुक्ति के कारण से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रदान किये गए कोई भी विशेषाधिकार, सेवा, सुविधा या सुख-साधन, के रूप में परिभाषित किया किया जाता है। इनमें कुछ विशष्ट मदों पर किये गए व्ययों और भुगतानों का भी समावेश किया जाता है। एफबीटी के दायरे में आने के लिए यह लाभ प्रत्यक्ष रूप से प्रदान करना अनिवार्य नहीं है। यदि यह लाभ किसी तीसरे व्यक्ति, या नियोक्ता के किसी सहयोगी या नियोक्ता के साथ किये गए किसी समझौते के माध्यम से भी प्रदान किया जाता है फिर भी इस पर एफबीटी लागू होगा। अनुषंगी लाभ के मूल्य की गणना अनुच्छेद 115डब्लूसी के तहत प्रावधानों के अनुसार की जाती है। अनुषंगी लाभ के करपात्र मूल्य के निर्दिष्ट प्रतिशत पर एफबीटी देय होता है। इसके अलावा, घरेलू और विदेशी, दोनों प्रकार की कंपनियों के मामले में एफबीटी पर अधिभार भी अधिरोपित किया जायेगा, और इसपर शिक्षा उपकार भी देय होगा। अनुच्छेद 115डब्लूडी के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक कंपनी को निर्धारण वर्ष की 31 अक्टूबर तक निर्दिष्ट प्रारूप में कर निर्धारण अधिकारी को अनुषंगी लाभ का कर विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। वर्तमान कानून के अनुसार स्टॉक ऑप्शन (अंष योजना) को भी अनुषंगी लाभ माना गया है, और वह भी करपात्र है। नियुक्त द्वारा विकल्प को स्वीकार करने के दिनांक के अंश भाग के निष्पक्ष बाजार मूल्य में से नियुक्त द्वारा वास्तविक भुगतान किये गए मूल्य को घटाने से जो राशि आएगी उसे अनुषंगी लाभ माना जायेगा। निष्पक्ष बाजार मूल्य का निर्धारण केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा निर्धारित पद्धति के अनुसार किया जायेगा। श्रेणी:भारत में कराधान.

1 संबंध: भारत

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अनुषंगी लाभ कर (भारत) और भारत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »