लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनुराग कश्यप

सूची अनुराग कश्यप

अनुराग सिंह कश्यप (जन्म 10 सितम्बर 1972) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश कें गोरखपुर जिले में हुआ और वह विभिन्न शहरों में पले-बढे। उन्होनें अपनी शिक्षा देह्ररादून और ग्वालियर में की और उनकी कुछ फिल्मों में इन शहरों की छाप देखने को मिलती हैं, विशेष रूप से गैग्स ऑफ वासेपुर, जहाँ उन्होनें उस घर का प्रयोग किया जहाँ वह पले-बढे। फिल्में देखने का शौक उनहें बचपन से ही था, पर यह स्कूली शिक्षा के के द्वारान छूट गाया। यह शौक दोबरा कॉलेज में जागृत हुआ। यहाँ एक थिएटर टोली से संगठित होकर जब वह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उपस्थित हुए तो उनमें फिल्मे' बनाने की चेतान जागी। यहीँ से उनकी कैरियर की शुरुआत हुई। टेलीविजन सीरियल के लिए लिखने के बाद, अनुराग को रामगोपाल वर्मा के अपराध नाटक फिल्म सत्या में सह-लेखन का कार्य मिला। उन्होंने अपने निर्देशन का कार्य फिल्म पाँच से शुरुआत की। जो कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कारण प्रदर्शित नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने 1993 के मुंबई पर बम विस्फोट के बारे में हुसैन जैदी लिखित पुस्तक पर आधारित एक फिल्म ब्लैक फ्राइडे (2007) का निर्देशन किया। लेकिन इसका प्रदर्शन केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा लंबित किए जाने के कारण 2 साल बाद हो सका, लेकिन 2007 में प्रदर्शित होने के बाद इसे काफी सराहना प्राप्त हुई। इसके बाद अनुराग ने नो स्मोकिंग (2007) बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने देवदास के आधुनिक संस्करण पर आधारित पर फिल्म देव डी (2009) बनाई जिसे काफी व्यवसायिक सफलता प्राप्त हुई। उसके बाद उन्होंने एक राजनीतिक नाटक फिल्म गुलाल (2009) और दैट गर्ल इन यैलो बूट्स (2011) फिल्मों का भी निर्देशन किया। 2012 में आई उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर-भाग १ और भाग २ ने इनके निर्देशन का नया किर्तीमान बनाया। इस फिल्म ने न केवल व्यवसायिक रुप से सफल रही बल्कि समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा। .

41 संबंधों: दिल्ली विश्‍वविद्यालय, देहरादून, देव-डी, देवदास (उपन्यास), नायक (2001 फ़िल्म), नुक्‍कड़ नाटक, नो स्मोकिंग (2007 फ़िल्म), फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, फूल एन फाइनल (२००७ फ़िल्म), बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), मार्टिन स्कोर्सेसे, रामगोपाल वर्मा, शाहिद (फ़िल्म), शागिर्द, शाकालाका बूम बूम (2007 फ़िल्म), शूल (1999 फ़िल्म), सत्या (1998 फ़िल्म), सिंधिया स्कूल, स्टार प्लस, सोनभद्र जिला, हंसराज कॉलेज, हंसी तो फंसी, वाराणसी, वित्तोरियो दे सिका, गुलाल (फ़िल्म), ग्वालियर, गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1, गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2, गोरखपुर, गोविंद निहलानी, ओबरा ताप विद्युत गृह, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, कल्की केकलां, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, अभिनेता, उड़ान (२०१० फ़िल्म), उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, १९९३ मुंबई बम विस्फोट

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: अनुराग कश्यप और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

देहरादून

यह लेख देहरादून नगर पर है। विस्तार हेतु देखें देहरादून जिला। देहरादून (Dehradun), देहरादून जिले का मुख्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली से २३० किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। ९ नवंबर, २००० को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड (तब उत्तरांचल) की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसका विस्तृत पौराणिक इतिहास है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और देहरादून · और देखें »

देव-डी

देव-डी, 6 फ़रवरी 2009 को प्रदर्शित एक हिन्दी रोमांटिक नाटक फिल्म है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के कालजयी बंगाली उपन्यास देवदास का आधुनिक संस्करण है। इसके अलावा इस उपन्यास पर आधारित अन्य फ़िल्में पी सी ब्रूवा, बिमल रॉय और संजय लीला भंसाली बना चुके हैं। इस फ़िल्म को समालोचकों और जनता ने पसंद किया और जिस तरीके से इसने अपने आप को पेश किया उसके लिए इसे हिंदी की पथ तोड़ने वाली फिल्मों में से एक माना गया। .

नई!!: अनुराग कश्यप और देव-डी · और देखें »

देवदास (उपन्यास)

देवदास बांग्ला के प्रसिद्ध उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय का प्रसिद्ध उपन्यास है। श्रेणी:बांग्ला साहित्य.

नई!!: अनुराग कश्यप और देवदास (उपन्यास) · और देखें »

नायक (2001 फ़िल्म)

नायक 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और नायक (2001 फ़िल्म) · और देखें »

नुक्‍कड़ नाटक

पुणे के एक पार्क में नुक्कड़-नाटक का दृश्य नुक्‍कड़ नाटक एक ऐसी नाट्य विधा है, जो परंपरागत रंगमंचीय नाटकों से भिन्‍न है। यह रंगमंच पर नहीं खेला जाता तथा आमतौर पर इसकी रचना किसी एक लेखक द्वारा नहीं की जाती, बल्कि सामाजिक परिस्थितियों और संदर्भों से उपजे विषयों को इनके द्वारा उठा लिया जाता है। जैसा कि नाम से जाहिर है इसे किसी सड़क, गली, चौराहे या किसी संस्‍थान के गेट अथवा किसी भी सार्वजनिक स्‍थल पर खेला जाता है। इसकी तुलना सड़क के किनारे मजमा लगा कर तमाशा दिखाने वाले मदारी के खेल से भी की जा सकती है। अंतर यह है कि यह मजमा बुद्धिजीवियों द्वारा किसी उद्देश्‍य को सामने रख कर लगाया जाता है। भारत में आधुनिक नुक्कड़ नाटक को लोकप्रिय बनाने का श्रेय सफ़दर हाशमी को जाता है। उनके जन्म दिवस १२ अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस के रूप में मनाया जाता है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और नुक्‍कड़ नाटक · और देखें »

नो स्मोकिंग (2007 फ़िल्म)

नो स्मोकिंग 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और नो स्मोकिंग (2007 फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्म निर्देशक

फ़िल्म निर्दशक फ़िल्म के निर्माण की देखरेख करता है। वह पटकथा की दृश्यों को आकार देता है और फ़िल्म के कलात्मक व नाटकीय पहलुओं को नियंत्रित करते हुए सहयोगी कलाकारों तथा तकनीकी जत्थे को अपनी परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में निर्देशित करता है। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:मनोरंजन व्यवसाय श्रेणी:मीडिया व्यवसाय de:Regisseur is:Leikstjóri kk:Режиссер li:Regisseur nl:Regisseur pl:Reżyser sh:Režija tr:Yönetmen.

नई!!: अनुराग कश्यप और फ़िल्म निर्देशक · और देखें »

फ़िल्म निर्माता

फिल्म निर्माता वह व्यक्ति होता है जो फ़िल्म के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है। वह धन की व्यवस्था करता है तथा निर्देशक का चुनाव व सहयोग करता है। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक.

नई!!: अनुराग कश्यप और फ़िल्म निर्माता · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

फूल एन फाइनल (२००७ फ़िल्म)

फूल एन फाइनल 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और फूल एन फाइनल (२००७ फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: अनुराग कश्यप और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

मार्टिन स्कोर्सेसे

मार्टिन स्कोर्सीस (जन्म: 17 नवंबर, 1942) हॉलिवुड फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: अनुराग कश्यप और मार्टिन स्कोर्सेसे · और देखें »

रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा (जन्म: 7 अप्रैल, 1962) एक भारतीय निर्देशक तथा फ़िल्म निर्माता हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपनी पढ़ाई विजयवाड़ा के एक अभियांत्रिकी विद्यालय से छोड़कर वे पहले एक वीडियो दुकान के मालिक बने फिर उन्होने फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, भूत, सरकार, डरना मना है, डरना जरूरी है तथा एक हसीना थी का नाम आता है। इनकी फ़िल्में अपने रोमांच तथा भीत के कारण जानी जाती हैं। 'रंगीला', 'सरकार', रक्त चरित्र और 'सत्या' जैसी फ़िल्मों से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अमरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ आए हैं। मिया के साथ बनाई ये फ़िल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' यू-ट्यूब पर रिलीज़ हो चुकी है, इस फ़िल्म का शॉर्टनेम जीएसटी है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और रामगोपाल वर्मा · और देखें »

शाहिद (फ़िल्म)

शाहिद एक अनुराग कश्यप निर्मित एवं हंसल मेहता निर्देशित जीवनी आधारित २०१३ की हिन्दी फ़िल्म है। यह एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता, शाहिद आज़मी, जिनकी २०१० में मुम्बई में हत्या कर दी गई थी के जीवन पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म का प्रथम प्रदर्शन २०१२ के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में सितम्बर २०१२ में 'सिटी टू सिटी' प्रोग्राम में किया गया। फ़िल्म के वितरण अधिकार यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पास हैं और इसे १८ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तथा राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। .

नई!!: अनुराग कश्यप और शाहिद (फ़िल्म) · और देखें »

शागिर्द

शागिर्द शागिर्द (अंग्रेजी: disciple) 1967 में बनी समीर गांगुली निर्देशित हास्य हिन्दी फिल्म जिसके मुख्या कलाकार जॉय मुखर्जी और सायरा बानो है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और शागिर्द · और देखें »

शाकालाका बूम बूम (2007 फ़िल्म)

शाकालाका बूम बूम 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और शाकालाका बूम बूम (2007 फ़िल्म) · और देखें »

शूल (1999 फ़िल्म)

शूल 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और शूल (1999 फ़िल्म) · और देखें »

सत्या (1998 फ़िल्म)

सत्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह एक बहुत सफल चलचित्र था। .

नई!!: अनुराग कश्यप और सत्या (1998 फ़िल्म) · और देखें »

सिंधिया स्कूल

सिंधिया स्कूल ग्वालियर में स्थित एक महाविद्यालय है। श्रेणी:ग्वालियर में शिक्षा.

नई!!: अनुराग कश्यप और सिंधिया स्कूल · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और स्टार प्लस · और देखें »

सोनभद्र जिला

सोनभद्र जिला (काले रंग में) सोनभद्र भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय राबर्ट्सगंज है। सोनभद्र जिला, मूल मिर्जापुर जिले से 4 मार्च 1989 को अलग किया गया था। 6,788 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यह उत्तर प्रदेश का दुसरा सबसे बड़ा जिला है। यह 23.52 तथा 25.32 अंश उत्तरी अक्षांश तथा 82.72 एवं 93.33 अंश पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। जिले की सीमा पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण में छत्तीसगढ़, पूर्व में झारखण्ड तथा बिहार एवं उत्तर में उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला है। रार्बट्सगंज जिले का प्रमुख नगर तथा जिला मुख्यालय है। जिले की जनसंख्या 14,63,519 है तथा इसका जनसंख्या घनत्व उत्तर प्रदेश में सबसे कम 198 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। सोन नदी जिले में पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। इसकी सहायक नदी रिहन्द जो छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पठार से निकलती है सोन में जिले के केन्द्र में मिल जाती है। रिहन्द नदी पर बना गोवन्दि वल्लभ पंत सागर आंशिक रूप से जिले में तथा आंशिक रूप से मध्य प्रदेश में आता है। जिले में दो भौगोलिक क्षेत्र हैं जिनमें से क्षेत्रफल में हर एक लगभग 50 प्रतिशत है। पहला पठार है जो विंध्य पहाड़ियों से कैमूर पहाड़ियों तक होते हुए सोन नदी तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र गंगा घाटी से 400 से 1,100 फिट ऊंचा है। दूसरा भाग सोन नदी के दक्षिण में सोन घाटी है जिसमें सिंगरौली तथा दुध्दी आते हैं। यह अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं उपजाऊ भूमि के कारण विख्यात हैं। स्वतंत्रता मिलने के लगभग 10 वर्षों तक यह क्षेत्र (तब मिर्जापुर जिले का भाग) अलग-थलग था तथा यहां यातायात या संचार के कोई साधन नहीं थे। पहाड़ियों में चूना पत्थर तथा कोयला मिलने के साथ तथा क्षेत्र में पानी की बहुतायत होने के कारण यह औद्योगिक स्वर्ग बन गया। यहां पर देश की सबसे बड़ी सीमेन्ट फैक्ट्रियां, बिजली घर (थर्मल तथा हाइड्रो), एलुमिनियम एवं रासायनिक इकाइयां स्थित हैं। साथ ही कई सारी सहायक इकाइयां एवं असंगठित उत्पादन केन्द्र, विशेष रूप से स्टोन क्रशर इकाइयां, भी स्थापित हुई हैं। क्षेत्रफल -6,788 वर्ग कि.मी जनसंख्या - 1,862,559(2011 जनगणना) साक्षरता - 70% एस.

नई!!: अनुराग कश्यप और सोनभद्र जिला · और देखें »

हंसराज कॉलेज

राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक सुप्रतिष्ठित बहुसंकाय-स्नातकोत्तर महाविद्यालय है। हंसराज कॉलेज (एचआरसी) (हिंदी: हंस राज कॉलेज) नई दिल्ली, भारत में दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। कॉलेज विज्ञान, लिबरल आर्ट्स और कॉमर्स में पढ़ाई प्रदान करता है। १९४८ में इसकी नींव के बाद से, कॉलेज ने उल्लेखनीय पूर्व छात्रों का निर्माण किया है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्रों में प्रमुख नेता हैं। यह दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज और पहला केन्द्रीय विश्वविद्यालय कॉलेज है जो अपने परिसर में एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, जिसे भारतीय ध्वज फाउंडेशन (एनजीओ) द्वारा शुरू किया गया था। २५ जनवरी २०१७ को हंसराज एलुन्नस और भारत के ध्वज फाउंडेशन के संस्थापक द्वारा ध्वज फहराया गया था, श्री नवीन जिंदल। हंस राज कॉलेज की स्थापना डी.ए.वी। १९४८ में कॉलेज प्रबंधन समिति ने २६ जुलाई को प्रमुख भारतीय शिक्षक और राष्ट्रवादी महात्मा हंसराज की याद में शुरुआत में पुरुषों के लिए एक संस्थान के रूप में शुरू किया गया था, कॉलेज में १९७८ सह-शैक्षिक बन गया। विज्ञान में एसईआरएफ के बाद स्टीफंस में और वाणिज्य के लिए हंसराज दिल्ली विश्वविद्यालय का दूसरा सबसे अच्छा कॉलेज है। यह डीएवी ग्रुप के सबसे बड़े संस्थानों में से एक है, जो भारत में ७०० से अधिक संस्थानों को संचालित और प्रबंधित करता है। ५००० से अधिक छात्रों के साथ, यह दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे बड़े कॉलेजों में से एक है .

नई!!: अनुराग कश्यप और हंसराज कॉलेज · और देखें »

हंसी तो फंसी

हंसी तो फंसी विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित तथा करण जौहर एवं अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत है। फ़िल्म ७ फ़रवरी २०१४ को अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों हार्टलेस, या रबा और बबलू हैप्पी है के साथ जारी की गई। .

नई!!: अनुराग कश्यप और हंसी तो फंसी · और देखें »

वाराणसी

वाराणसी (अंग्रेज़ी: Vārāṇasī) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। काशी नरेश (काशी के महाराजा) वाराणसी शहर के मुख्य सांस्कृतिक संरक्षक एवं सभी धार्मिक क्रिया-कलापों के अभिन्न अंग हैं। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बनारस घराना वाराणसी में ही जन्मा एवं विकसित हुआ है। भारत के कई दार्शनिक, कवि, लेखक, संगीतज्ञ वाराणसी में रहे हैं, जिनमें कबीर, वल्लभाचार्य, रविदास, स्वामी रामानंद, त्रैलंग स्वामी, शिवानन्द गोस्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, पंडित रवि शंकर, गिरिजा देवी, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आदि कुछ हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था और गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था। वाराणसी में चार बड़े विश्वविद्यालय स्थित हैं: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है। वाराणसी को प्रायः 'मंदिरों का शहर', 'भारत की धार्मिक राजधानी', 'भगवान शिव की नगरी', 'दीपों का शहर', 'ज्ञान नगरी' आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है। प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं: "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।" .

नई!!: अनुराग कश्यप और वाराणसी · और देखें »

वित्तोरियो दे सिका

वित्तोरियो दे सिका (इतालवी: Vittorio de Sika, 7 जुलाई, 1901-17 नवंबर, 1974) एक प्रसिद्ध इतालवी फ़िल्म निर्देशक थे। उनकी गणना नवयथार्थवादी फिल्मकारों की अगली पंक्ति में की जाती है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और वित्तोरियो दे सिका · और देखें »

गुलाल (फ़िल्म)

गुलाल २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और गुलाल (फ़िल्म) · और देखें »

ग्वालियर

ग्वालियर भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त का एक प्रमुख शहर है। भौगोलिक दृष्टि से ग्वालियर म.प्र.

नई!!: अनुराग कश्यप और ग्वालियर · और देखें »

गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1

गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 (या Gangs of वासेपुर) 2012 की एक भारतीय अपराध फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप द्वारा सह-लिखित, निर्मित और निर्देशित किया गया है। यह धनबाद, झारखंड के कोयला माफिया और तीन अपराधिक परिवारों के बीच अंतर्निहित शक्ति संघर्ष, राजनीति और प्रतिशोध पर केंद्रित फ़िल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर श्रृंखला की पहली फ़िल्म है। फ़िल्म के पहले भाग में मनोज वाजपेई नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरेशी, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी आदि कलाकार प्रमुख भुमिकाओं में है। इसकी कहानी 1990 से 2009 तक के कालक्रम में फैली हुई है। फिल्म के दोनों हिस्सों को एक फिल्म के रूप में शूट किया गया था, जो कुल 319 मिनट की थी और इसे 2012 के कान्स फ़िल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन चूंकि कोई भी भारतीय सिनेमाघर पांच घंटे की फिल्म को नहीं दिखाना चाहते थे, इसिलिये इसे भारतीय बाजार के लिए दो भागों (160 मिनट और 159 मिनट क्रमशः) में विभाजित किया गया था। पहले भाग को 22 जून 2012 को भारत भर के 1000 से अधिक थिएटर स्क्रीनों में प्रदर्शित किया गया था। इसे फ्रांस में 25 जुलाई और मध्य पूर्व में 28 जून को प्रदर्शित किया गया था लेकिन कुवैत और कतर में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। जनवरी 2013 में सनडांस फ़िल्म समारोह में गैंग्स ऑफ वासेपुर फ़िल्म दिखाई गई थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर ने 55वें एशिया-प्रशांत फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार नामांकन प्राप्त किये थे। .

नई!!: अनुराग कश्यप और गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 · और देखें »

गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2

गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2 (या Gangs of वासेपुर II) 2012 की एक भारतीय अपराध फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप द्वारा सह-लिखित, निर्मित और निर्देशित किया गया है। यह धनबाद, झारखंड के कोयला माफिया और तीन अपराधिक परिवारों के बीच अंतर्निहित शक्ति संघर्ष, राजनीति और प्रतिशोध पर केंद्रित फ़िल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर श्रृंखला की दूसरी किस्त है। फ़िल्म के दूसरे भाग में प्रमुख भूमिकाओं में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरेशी, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और ज़ीशन कादरी आदि कलाकार शामिल है। इसकी कहानी 1990 से 2009 तक के कालक्रम में फैली हुई है। फिल्म के दोनों हिस्सों को एक फिल्म के रूप में शूट किया गया था, जो कुल 319 मिनट की थी और इसे 2012 के कान फ़िल्मोत्सव में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन चूंकि कोई भी भारतीय सिनेमाघर पांच घंटे की फिल्म को नहीं दिखाना चाहते थे, इसिलिये इसे भारतीय बाजार के लिए दो भागों (160 मिनट और 159 मिनट क्रमशः) में विभाजित किया गया था। फिल्म में भारी मात्रा में अश्लील शब्द और हिंसा के कई दृश्य होने के कारण केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इसे केवल वयस्क प्रमाणीकरण मिला। फिल्म का संगीत, पारंपरिक भारतीय लोक गीतों से बहुत प्रभावित था। भाग 2 को पूरे भारत में 8 अगस्त 2012 को प्रदर्शित किया गया था। फिल्म के दोनों भागों का आलोचकों द्वारा प्रशंसित किया गया था। संयुक्त फिल्म ने 60वीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ ऑडिगोग्राफी, फाइनल मिश्रित ट्रैक (आलोक डी, सिनोई जोसेफ और श्रीजेश नायर) के पुन: रिकॉर्डिस्ट और अभिनय (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के लिए विशेष उल्लेख जीता था। फिल्म ने 58वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचकों) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) समेत चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, हालांकि किसी भी वित्तीय मानक से भारी सफल नहीं होने के बावजूद, 18.5 करोड़ के कम संयुक्त बजट के कारण, 50.81 करोड़ (2 भागों के संयुक्त) की शुद्ध घरेलू कमाई के साथ व्यावसायिक रूप से सफल रही। इसे कई आधुनिक पंथ फिल्म के रूप में माना जाता है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2 · और देखें »

गोरखपुर

300px गोरखपुर उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में नेपाल के साथ सीमा के पास स्थित भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। यह गोरखपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह एक धार्मिक केन्द्र के रूप में मशहूर है जो बौद्ध, हिन्दू, मुस्लिम, जैन और सिख सन्तों की साधनास्थली रहा। किन्तु मध्ययुगीन सर्वमान्य सन्त गोरखनाथ के बाद उनके ही नाम पर इसका वर्तमान नाम गोरखपुर रखा गया। यहाँ का प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर अभी भी नाथ सम्प्रदाय की पीठ है। यह महान सन्त परमहंस योगानन्द का जन्म स्थान भी है। इस शहर में और भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे, बौद्धों के घर, इमामबाड़ा, 18वीं सदी की दरगाह और हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों का प्रमुख प्रकाशन संस्थान गीता प्रेस। 20वीं सदी में, गोरखपुर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक केन्द्र बिन्दु था और आज यह शहर एक प्रमुख व्यापार केन्द्र बन चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, जो ब्रिटिश काल में 'बंगाल नागपुर रेलवे' के रूप में जाना जाता था, यहीं स्थित है। अब इसे एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा/GIDA) की स्थापना पुराने शहर से 15 किमी दूर की गयी है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और गोरखपुर · और देखें »

गोविंद निहलानी

गोविंद निहलानी (जन्म: 19 अगस्त, 1940) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: अनुराग कश्यप और गोविंद निहलानी · और देखें »

ओबरा ताप विद्युत गृह

ओबरा ताप विद्युत गृह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के ओबरा नामक स्थान पर है। यह वाराणसी से लगभग १२५ किमी की दूरी पर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और ओबरा ताप विद्युत गृह · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

कल्की केकलां

कल्की केकलां (10 जनवरी 1984) फ्रांसीसी वंश की भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जिन्होंने अनुराग कश्यप की 2009 हिन्दी फ़िल्म देव-डी से अपने फ़िल्मी करियर को आरम्भ किया। इस फ़िल्म में उन्होंने चन्द्रमुखी नामक पात्र का अभिनय किया था। .

नई!!: अनुराग कश्यप और कल्की केकलां · और देखें »

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड या भारतीय सेंसर बोर्ड भारत में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, टीवी विज्ञापनों और विभिन्न दृश्य सामग्री की समीक्षा करने संबंधी विनियामक निकाय है। यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन है। इसे उपरोक्त वर्णित सभी को विभिन्न श्रेणी प्रदान करने का और स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: अनुराग कश्यप और अभिनेता · और देखें »

उड़ान (२०१० फ़िल्म)

उड़ान २०१० कि, विक्रमादित्य मोटवनी द्वारा निर्देशित व संजय सिंह, अनुराग कश्यप और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित एक हिन्दी फ़िल्म है। यह अनुराग कश्यप के वास्तविक जीवन पर आधारित है। फिल्म को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र के कुछ संबंध (थोड़ी झल्कि) श्रेणी मे २०१० कान फिल्म समारोह में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चुना गया था। फिल्म बॉक्स आफिस पर तुरंत सफल नहीं हुई, लेकिन अंततः एक क्लासिक पंथ के रूप में मानी गई। .

नई!!: अनुराग कश्यप और उड़ान (२०१० फ़िल्म) · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अनुराग कश्यप और उत्तर प्रदेश · और देखें »

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना १४ जनवरी, २००० को उत्तर प्रदेश, भारत में विद्युत क्षेत्र के आपूर्ति उद्धार एवं पुनर्संरचना का परिणाम है। निगम राज्य में विद्युत उत्पादन, प्रसारण एवं आपूर्ति के प्रबंधन एवं योजना के लिये उत्तरदायी है। निगम के वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं श्री नवनीत सहगल। .

नई!!: अनुराग कश्यप और उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

१९९३ मुंबई बम विस्फोट

१९९३मुंबई बमकांड एक श्रेणीगत १३ धमाकों का काण्ड था, जो बंबई में १२ मार्च, १९९३ को हुआ था। .

नई!!: अनुराग कश्यप और १९९३ मुंबई बम विस्फोट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अनुराग कश्यप (निर्देशक)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »