लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अद्वैत (कछुआ)

सूची अद्वैत (कछुआ)

अद्वैत (१७५० - २३ मार्च २००६) अलडबरा प्रजाती का एक कछुआ था जिसे कोलकाता के अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान में रखा गया था। यह कछुआ कोलकाता का सबसे लम्बी आयु का जीव था। एतिहासिक दस्तावेजो के अनुसार यह कछुआ अंग्रेज जर्नल राबर्ट क्लाइव का पालतू था और इसे सन १८७५ में प्राणी उद्यान में स्थान्तरित किया गया था। .

4 संबंधों: कछुआ, कोलकाता, अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान, १८७५

कछुआ

कछुए (Turtles) या कर्म टेस्टूडनीज़ नामक सरीसृपों के जीववैज्ञानिक गण के सदस्य होते हैं जो उनके शरीरों के मुख्य भाग को उनकी पसलियों से विकसित हुए ढाल-जैसे कवच से पहचाने जाते हैं। विश्व में स्थलीय कछुओं और जलीय कछुओं दोनों की कई जातियाँ हैं। कछुओं की सबसे पहली जातियाँ आज से १५.७ करोड़ वर्ष पहले उत्पन्न हुई थीं, जो की सर्वप्रथम सर्पों व मगरमच्छों से भी पहले था। इसलिये वैज्ञानिक उन्हें प्राचीनतम सरीसृपों में से एक मानते हैं। कछुओं की कई जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं लेकिन ३२७ आज भी अस्तित्व में हैं। इनमें से कई जातियाँ ख़तरे में हैं और उनका संरक्षण करना एक चिंता का विषय है। इसकी उम्र 300 साल से अधिक होती है .

नई!!: अद्वैत (कछुआ) और कछुआ · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: अद्वैत (कछुआ) और कोलकाता · और देखें »

अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान

अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान जिसे अलीपुर चिडियाघर या कोलकाता चिडियाघर के नाम से भी जाना जाता है भारत का सबसे पुराना प्राणी उद्यान है। यह कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। इसे अद्वैत नामक कछुए के नाम से भी जाना जाता है जो विश्व में किसी भी प्राणी से लम्बी आयु का था। उद्यान, अलीपुर वन्य प्राणी श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: अद्वैत (कछुआ) और अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान · और देखें »

१८७५

१८७५ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: अद्वैत (कछुआ) और १८७५ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »