लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदिति गुप्ता

सूची अदिति गुप्ता

अदिति गुप्ता, जन्म २१ अप्रैल, १९८८, एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। अदिति ने अपना स्वप्निल प्रथम-अभिनय बालाजी टेलीविज़न के 'किस देश में है मेरा दिल' नामक कार्यक्रम में हर्षद चोपड़ा के विपर्यय स्वरूप किया था जब वे केवल १९ वर्ष की थीं। उनका गृहनगर पुणे है और वे एक व्यवहार अभिकल्पक (फैशन डिजाइनर) बनना चाहती थीं, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बदलीं की उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिल गया। रोमन लिपि में अदिति का नाम Aditi ना लिखकर Additi लिखा जाता है। इसका हिन्दी में नाम इस प्रकार बनेगा 'अद्दिति'। यह इसलिए क्योंकि बालाजी टेलीविज़न की स्वामी एकता कपूर का अंकज्योतिष में बहुत विश्वास है और इसलिए उन्होंने नाम में एक अतिरिक्त d जोड़ दिया है। अदिति का कहना है कि वे अपने अभिनय-पात्र हीर से बिल्कुल विपरीत हैं और बहिर्मुखी हैं और लड़कों से इश्कबाज़ी करना पसंद करती हैं। व्यवसाय से अदिति पुणे से एक व्यवहार अभिकल्पक हैं। अभी वह बालाजी टेलीफ़िल्म्स के धरावाहिक किस देश में है मेरा दिल में हीर नाम की लड़की की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वृतांतों पर उन्होनें विभिन्न प्रदर्शन किए हैं, जैसे स्टार परिवार अवार्डस, स्टार प्लस के रंग दे इंडिया वृतांत, बालाजी के दिवाली रिश्तों की इत्यादि। उन्होनें कैमिया (अतिथि भूमिका) भुमिकाएं भी निभाई हैं जैसे कयामथ में और बालाजी के कार्यक्रम कसौटी जिंदगी की के अंतिम धारावाहिक में। .

8 संबंधों: पुणे, भारत, रोमन लिपि, लैपटॉप, किस देश में है मेरा दिल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, १९८८, २१ अप्रैल

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: अदिति गुप्ता और पुणे · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अदिति गुप्ता और भारत · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: अदिति गुप्ता और रोमन लिपि · और देखें »

लैपटॉप

एक लैपटॉप सुवाह्य संगणक या लैपटॉप (अंग्रेजी:Laptop, Lap:गोद Top:ऊपर) या नोटबुक, एक व्यक्तिगत संगणक को कहते हैं जिसकी डिजाइन में इस बात का ध्यान रखा गया होता है कि इसे अपने साथ लाना-लेजाना आसान हो और जिसे गोद में रखकर काम किया जा सके। .

नई!!: अदिति गुप्ता और लैपटॉप · और देखें »

किस देश में है मेरा दिल

किस देश में है मेरा दिल एक भारतीय नाट्य-श्रृंखला है जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर होता था। यह श्रृंखला प्रसिद्ध भारतीय सोप ओपेरा निर्माता, बालाजी टेलीफ़िल्म्स की एकता कपूर द्वारा बनाई गई थी। आरंभिक कहानी हीर और प्रेम के रोमांस और रोमियो और जूलियट के जैसे उनके अमिट प्रेम पर केन्द्रित है। .

नई!!: अदिति गुप्ता और किस देश में है मेरा दिल · और देखें »

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला हिन्दी धारावाहिक था। इसे भारतीय दूरदर्शन दुनिया के सबसे लंबे धारावाहिकों में एक समझा जाता है। वर्ष २००० से २००८ के बीच यह एशिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक था। इसे अफ़्ग़ानिस्तान में दरी और श्री लंका में सिन्हाला भाषा में डब कर के देखा गया। श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक श्रेणी:भारतीय स्टार टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टेलिविज़न धारावाहिक.

नई!!: अदिति गुप्ता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी · और देखें »

१९८८

1988 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: अदिति गुप्ता और १९८८ · और देखें »

२१ अप्रैल

21 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 111वॉ (लीप वर्ष में 112 वॉ) दिन है। साल में अभी और 254 दिन बाकी है। .

नई!!: अदिति गुप्ता और २१ अप्रैल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »