लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदन

सूची अदन

अदन यमन का एक शहर है। यह उस देश का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक केंद्र और बंदरगाह है। अदन लाल सागर की अदन की खाड़ी पर बाब अल-मन्देब जलसन्धि से १७० किमी पूर्व में स्थित है। यहाँ लगभग १० लाख लोग रहते हैं। अदन बंदरगाह एक शांत ज्वालामुखी के क्रेटर में स्थित है। यहाँ १८३९ से १९६७ के काल में ब्रिटिश क़ब्ज़ा रहा और इस दौरान १९३७ तक इसे ब्रिटिश भारत का हिस्सा माना जाता था।, Shyam Singh Shashi Shashi, Anmol Publications, 1996, ISBN 978-81-7041-859-7,...

8 संबंधों: बाब अल-मन्देब जलसन्धि, यमन, लाल सागर, ज्वालामुखी, क्रेटर, अदन प्रान्त, अदन की खाड़ी, अरबी भाषा

बाब अल-मन्देब जलसन्धि

लाल सागर का नक़्शा जिसमें बाब अल-मन्देब नीचे दाई तरफ़ है बाब अल-मन्देब (अरबी:, अंग्रेजी: Bab el-Mandeb) अरबी प्रायद्वीप पर यमन और अफ़्रीका के सींग पर जिबूती, इरित्रिया और उत्तरी सोमालिया के बीच स्थित एक जलडमरू है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है। .

नई!!: अदन और बाब अल-मन्देब जलसन्धि · और देखें »

यमन

यमन (अरबी भाषा: اليَمَن अल-यमन), आधिकारिक तौर पर यमन गणराज्य (अरबी भाषा: الجمهورية اليمنية अल-जम्हूरिया अल-यमन) मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 2 करोड़ वाली आबादी वाले देश यमन की सीमा उत्तर में सऊदी अरब, पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अरब सागर और अदन की खाड़ी और पूर्व में ओमान से मिलती है। यमन की भौगोलिक सीमा में लगभग 200 से ज्यादा द्वीप भी शामिल हैं, जिनमें सोकोत्रा द्वीप सबसे बड़ा है। .

नई!!: अदन और यमन · और देखें »

लाल सागर

लाल सागर लाल सागर अफ्रीका एवं एशिया के बीच हिंद महासागर का एक नमकीन पानी की एक खाड़ी हैं। दक्षिण में अदन की खाड़ी से लाल सागर हिंद महासागर से मिलता है। इसका पानी लाल नहीं है, हाँलांकि, समुद्री सतह पर प्रवाल की मौसमी उपस्थिति के कारण यह कभी-कभी लाल दिखता है। लगभग 2250 किलोमीटर लंबाई के इस समुद्री विस्तार की औसत गहराई 490 मीटर है तथा सबसे चौड़े स्थान पर इसके तटों के बीच 355 किलोमीटर की दूरी है। मिस्र और अरब-इस्राइल को पृथक करने वाले इस सागर को बाईबल तथा हिब्रू ग्रंथों में वर्णित सागर का यथार्थ माना जाता है। .

नई!!: अदन और लाल सागर · और देखें »

ज्वालामुखी

तवुर्वुर का एक सक्रिय ज्वालामुखी फटते हुए, राबाउल, पापुआ न्यू गिनिया ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं। वस्तुतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग (rupture) होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी द्वारा निःसृत इन पदार्थों के जमा हो जाने से निर्मित शंक्वाकार स्थलरूप को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है। ज्वालामुखी का सम्बंध प्लेट विवर्तनिकी से है क्योंकि यह पाया गया है कि बहुधा ये प्लेटों की सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं क्योंकि प्लेट सीमाएँ पृथ्वी की ऊपरी परत में विभंग उत्पन्न होने हेतु कमजोर स्थल उपलब्ध करा देती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थलों पर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिनकी उत्पत्ति मैंटल प्लूम से मानी जाती है और ऐसे स्थलों को हॉटस्पॉट की संज्ञा दी जाती है। भू-आकृति विज्ञान में ज्वालामुखी को आकस्मिक घटना के रूप में देखा जाता है और पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन लाने वाले बलों में इसे रचनात्मक बल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे कई स्थलरूपों का निर्माण होता है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण भूगोल इनका अध्ययन एक प्राकृतिक आपदा के रूप में करता है क्योंकि इससे पारितंत्र और जान-माल का नुकसान होता है। .

नई!!: अदन और ज्वालामुखी · और देखें »

क्रेटर

अपोलो १५ यान द्वारा खींची गयी चन्द्रमा पर ऍरिस्टार्कस और हॅरोडोटस क्रेटरों की तस्वीर क्रेटर किसी खगोलीय वस्तु पर एक गोल या लगभग गोल आकार के गड्ढे को कहते हैं जो किसी विस्फोटक ढंग से बना हो, चाहे वह ज्वालामुखी का फटना हो, अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड का प्रहार हो या फिर ज़मीन के अन्दर कोई अन्य विस्फोट हो। विस्फोट का कारण प्राकृतिक हो सकता है या कृत्रिम (जैसे की परमाणु बम का विस्फोट)। क्रेटर कई प्रकार के होते हैं -.

नई!!: अदन और क्रेटर · और देखें »

अदन प्रान्त

अदन प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: 'Adan) यमन का एक प्रान्त है। इस प्रान्त का अधिकतर भाग अदन का शहर है जो ऐतिहासिक महत्व रखता है। प्राचीनकाल में यह क्रेटर (Crater) कहलाया जाता था क्योंकि यह एक मृत ज्वालामुखी के मुख (क्रेटर) में स्थित है। १८३९ से १९६७ के काल में अदन पर ब्रिटिश क़ब्ज़ा हो गया। सालों के संघर्ष के बाद अदन और यमन के अन्य दक्षिणी प्रान्तों को आजादी मिली और अदन 'दक्षिण यमन' की राजधानी बना। १९९० में दक्षिण और उत्तरी यमन के दो राष्ट्रों का विलय हुआ और अदन नए 'यमन गणतंत्र' का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बन गया। सुक़ूत्रा का द्वीप समूह भी अदन प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन २००४ में इसे हदरामौत प्रान्त में डाल दिया गया। .

नई!!: अदन और अदन प्रान्त · और देखें »

अदन की खाड़ी

अदन की खाड़ी (خليج عدن; ख़लीज़ अदन) अरब सागर मे, यमन (अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी तट) और सोमालिया (अफ्रीका का सींग) के मध्य स्थित है। लाल सागर और अदन की खाड़ी को केवल 20 किलोमीटर चौड़ा बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य आपस में जोड़ता है।, Robin Geiß, Anna Petrig, pp.

नई!!: अदन और अदन की खाड़ी · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: अदन और अरबी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »