लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदक छन्नी

सूची अदक छन्नी

अधिदक्ष कण छन्नी, वायु को साफ़ करने की एक छन्नी है जिससे बहुत छोटे कण(०.३ माइक्रॉन) भी छानकर निकाले जा सकते हैं। इसका आविष्कार १९५० के दशक में अमेरिका के परमाणु उर्जा संस्थान में शोध के बाद हुआ। इसे शोध का उद्देश्य परमाणु-संयंत्रों में छोटे कणों के हवा में चले जाने और इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक विकिरण फैलाने से रोकना था। इसका आरंभिक नाम हीपा (High Eficciency Particulate Air, HEPA) था, जो अब High Eficciency Particulate Arrest है। आजकल इसका उपयोग परमाणु संयंत्रों, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक कारखानों, हवाई जहाजों, औपरेशन थियेटरों जैसी जगहों पर होता है जहाँ अधिक शुद्ध हवा की जरूरत होती है। माइक्रोइलेक्टॉनिक कारखानों में बड़े कणों के चले जाने से उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादों के सही चलने का भरोसा बहुत कम हो जाता है। कुछ घरों और कारों में भी इसका इस्तेमाल होता है। दावा किया जाता है कि यह अत्यधिक छोटे कण, यहाँ तक कि जीवाणुओं को भी निकाल देता है जिससे रोगों के फैलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसके अंदर में फाइबर काँच की कई परतें होती हैं, जिससे टकराकर कण फंस जाते हैं। कण अगर १ माइक्रॉन से कम दूरी पर होते हैं तो भी खिंचे चले आते हैं। .

6 संबंधों: संयुक्त राज्य, जीवाणु, वायु, वायु प्रदूषण, वायु छनित्र, कण

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अदक छन्नी और संयुक्त राज्य · और देखें »

जीवाणु

जीवाणु जीवाणु एक एककोशिकीय जीव है। इसका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़, आदि आकार की हो सकती है। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एककोशकीय सरल जीव हैं जो प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। ये पृथ्वी पर मिट्टी में, अम्लीय गर्म जल-धाराओं में, नाभिकीय पदार्थों में, जल में, भू-पपड़ी में, यहां तक की कार्बनिक पदार्थों में तथा पौधौं एवं जन्तुओं के शरीर के भीतर भी पाये जाते हैं। साधारणतः एक ग्राम मिट्टी में ४ करोड़ जीवाणु कोष तथा १ मिलीलीटर जल में १० लाख जीवाणु पाए जाते हैं। संपूर्ण पृथ्वी पर अनुमानतः लगभग ५X१०३० जीवाणु पाए जाते हैं। जो संसार के बायोमास का एक बहुत बड़ा भाग है। ये कई तत्वों के चक्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जैसे कि वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थरीकरण में। हलाकि बहुत सारे वंश के जीवाणुओं का श्रेणी विभाजन भी नहीं हुआ है तथापि लगभग आधी प्रजातियों को किसी न किसी प्रयोगशाला में उगाया जा चुका है। जीवाणुओं का अध्ययन बैक्टिरियोलोजी के अन्तर्गत किया जाता है जो कि सूक्ष्म जैविकी की ही एक शाखा है। मानव शरीर में जितनी भी मानव कोशिकाएं है, उसकी लगभग १० गुणा संख्या तो जीवाणु कोष की ही है। इनमें से अधिकांश जीवाणु त्वचा तथा अहार-नाल में पाए जाते हैं। हानिकारक जीवाणु इम्यून तंत्र के रक्षक प्रभाव के कारण शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। कुछ जीवाणु लाभदायक भी होते हैं। अनेक प्रकार के परजीवी जीवाणु कई रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे - हैजा, मियादी बुखार, निमोनिया, तपेदिक या क्षयरोग, प्लेग इत्यादि.

नई!!: अदक छन्नी और जीवाणु · और देखें »

वायु

वायु पंचमहाभूतों मे एक हैं| अन्य है पृथिवी, जल, अग्नि व आकाश वायु वस्तुत: गैसो का मिश्रण है, जिसमे अनेक प्रकार की गैस जैसे जारक, प्रांगार द्विजारेय, नाट्रोजन, उदजन ईत्यादि शामिल है।.

नई!!: अदक छन्नी और वायु · और देखें »

वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण रसायनों, सूक्ष्म पदार्थ, या जैविक पदार्थ के वातावरण में, मानव की भूमिका है, जो मानव को या अन्य जीव जंतुओं को या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है। वायु प्रदूषण के कारण मौतें और श्वास रोग.

नई!!: अदक छन्नी और वायु प्रदूषण · और देखें »

वायु छनित्र

वायु छनित्र वायु छनित्र (एयर फिल्टर), शरीर के किसी अंग या मशीन के किसी भाग को भेजी जा रही वायु के मार्ग में लगी वह युक्ति है जो वायु में उपस्थित धूलकण, परागकण, या जीवाणुओं को आगे नहीं जाने देता, अर्थात यह वायु क छानकर आगे जाने देता है। यह किसी रेशेदार पदार्थ से निर्मित होता है। वायु छनित्र उन सभी इंजनों में लगा होता है जिनमें वायु की आवश्यकता होती है, जैसे किसी वाहन का इंजन। .

नई!!: अदक छन्नी और वायु छनित्र · और देखें »

कण

भौतिकी में कण (particle) किसी पदार्थ के एक छोटे आकार के टुकड़े को कहते हैं। कणों का आकार ऐसा हो सकता है जो मानवों को दृष्टिगोचर हो (जैसे कि दैनिक जीवन में नमक या धूल के कण) अथवा इतना छोटा भी हो सकता है कि उसे देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी की अवश्यकता हो। .

नई!!: अदक छन्नी और कण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »