लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अडोबी सिस्टम्स

सूची अडोबी सिस्टम्स

अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ सैन होज़े, कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से मल्टीमीडिया और रचनात्मक सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का नाम लॉस एल्टोस, कैलिफोर्निया में स्थित अडोबी क्रीक नाम की जलधारा पर रखा गया है, जो की कंपनी संस्थापकों के घरों के पीछे बहती थी। अडोबी के कॉर्पोरेट लोगो की रचना संस्थापक जॉन वारनॉक की पत्नी मार्वा वारनॉक ने की है, जो की स्वयं भी एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर हैं। 2010 के रूप में अडोबी सिस्टम्स में कुल 9117 कर्मचारी हैं, जिनमे से 40% सैन होज़े में आधारित हैं। इसके आलावा अमेरिका में वाल्टहैम, ऑरलैंडो, मिनियापोलिस, लीहाय, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, सैन लूइस ओबिस्पो; ओटावा, कनाडा; हैम्बर्ग, जर्मनी; बुखारेस्ट, रोमानिया; बेज़ल, स्विट्जरलैंड; बीजिंग, चीन और भारत में नोएडा और बंगलौर में भी अडोबी के कार्यालय स्थित हैं। .

18 संबंधों: नोएडा, पीडीऍफ, बहुराष्ट्रीय कम्पनी, बंगलौर, बुखारेस्ट, बीजिंग, मिनियापोलिस, मुद्रलिपि, मैकिन्टौश, शांतनु नारायण, सैन फ़्रांसिस्को, सैन होज़े, कैलिफोर्निया, सॉफ्टवेयर, सीऐटल, हैम्बर्ग, ओटावा, अडोबी फोटोशॉप, अडोबी रीडर

नोएडा

नोएडा भारत में दिल्ली से सटा एक उपनगरीय क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी जनसंख्या करीब ५ लाख है और यह २०३ वर्ग कि॰मी॰ में फ़ैला है। इसका नाम अंग्रेज़ी के New Okhla Industrial Development Authority न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवेलपमंट अथॉरिटी के संक्षिप्तीकरण से बना है (नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण)। इसका आधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है। ये विभिन्न सेक्टरों में बसा हुआ है।न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (हिंदी: 'नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण') के लिए लघु, नोएडा, नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जिसे नोएडा भी कहा जाता है) के प्रबंधन के तहत एक व्यवस्थित योजनाबद्ध भारतीय शहर है। यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और नोएडा · और देखें »

पीडीऍफ

पीडीऍफ अर्थात पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट ई-पुस्तक हेतु प्रचलित फॉर्मेट है। यह अडॉबी नामक सॉफ्टवेयर कम्पनी के द्वारा विकसित किया गया था। वर्तमान में यह सबसे लोकप्रिय ई-बुक फॉर्मेट है। ई-पुस्तकों के अतिरिक्त इसे एक छपाई-मित्र (प्रिण्ट फ्रॅण्डली) फॉर्मेट के रूप में भी जाना जाता है। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और पीडीऍफ · और देखें »

बहुराष्ट्रीय कम्पनी

प्रारम्भिक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का मानचित्र यह एक निगम या उपक्रम होता है जो कि कम से कम दो देशों या राष्ट्रों में उत्पादन की स्थापना का प्रबन्धन करते हैं, या सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। कई बहुत बड़ी बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों के बजट तो कई देशों के सालाना आर्थिक बजट से भी ज्यादा होते हैं। इन कम्पनियों का स्थानीय अर्थव्यवस्था व अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धों पर शक्तिशाली प्रभाव होता है। इन कम्पनियों की विश्वव्यापकीकरण में अहम भूमिका होती है। इन्हें प्रचलित भाषा में एम एन सी या मल्टीनेशनल कम्पनी भी कहते हैं। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और बहुराष्ट्रीय कम्पनी · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और बंगलौर · और देखें »

बुखारेस्ट

बुखारेस्ट (Bucureşti) रूमानिया की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिण-पूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है जो पहले दाम्बोवीता सिटाडेल के नाम से मशहूर था। यूरोपीय मानको मे अनुसार बुखारेस्ट बहुत पुराना शहर नहीं है, इसका उल्लेख १४५९ से पूर्व कहीं नहीं मिलता है। पुराने बुखारेस्ट से १८६२ में रूमानिया की राजधानी बनने तक में अबतक इस शहर में बहुत परिवर्तन आ चुके है और आज यह अपने आप को रुमानियाई मीडिया, कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में स्थापित कर चुका है। इसकी स्थापत्य कला को साम्यवादी काल एवं आधुनिक यूरोप के सम्मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है। दो विश्व युद्धों के बीच के समय में इस शहर की शानदार स्थापत्य कला की वजह से इसे "पूर्व का पेरिस" एवं "लघु पेरिस" (मिकुल पेरिस) जैसे नाम भी दिये गये हैं। यद्यपि इसके बहुत से ऐतिहासिक भवन विश्वयुद्ध, भूकंप इत्यादि में स्वाहा हो चुके हैं लेकिन अब भी कई शानदार ईमारतें अपना सिर ऊंचा किए खडी हैं। हाल के वर्षों में इस शहर ने काफी सांस्कृतिक एवं आर्थिक तरक्की की है।.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और बुखारेस्ट · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और बीजिंग · और देखें »

मिनियापोलिस

मिनियापोलिस "झीलों का शहर" और "मिलों का शहर" के रूप में उपनाम सहित हेन्नेपिन काउंटी का काउंटी सीट है, जो अमेरिकी राज्य मिनेसोटा का सबसे बड़ा शहर और अमेरिका का 47वां बड़ा शहर है। इसके नाम का श्रेय शहर के पहले स्कूल टीचर को दिया जाता है, जिन्होंने पानी के लिए डकोटा शब्द mni को, तथा शहर के लिए ग्रीक शब्द polis को जोड़ा.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और मिनियापोलिस · और देखें »

मुद्रलिपि

फॉण्ट (मुद्रलिपि) या टाइप फ़ेस अक्षरों के लिखने की अलग अलग शैलियाँ हैं जो छापे की लिखावट को विभिन्नता और सौंदर्य प्रदान करते हैं। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और मुद्रलिपि · और देखें »

मैकिन्टौश

मॅकिन्तोश (Macintosh) या मॅक (Mac) व्यक्तिगत कम्प्यूटरों (पीसी: पर्सनल कंप्यूटर) की एक श्रेणी का नाम है जिसमें एप्पल इन्कार्पोरेशन नामक कम्पनी द्वारा कई तरह के पीसी का डिजाइन, विकास और विपणन किया गया। मॅकिन्तोश 24 जनवरी सन 1984 को सबसे पहले बाजार में उतारा गया था। मकिन्तोश ही व्यापारिक रूप से सफल पहला पीसी था जिसमें 'कमाण्ड लाइन इण्टरफेस' के बजाय मूस (माउस) और ग्राफिकल यूजर इण्टरफेस उपलब्ध कराया गया था। उन्नीस सौ अस्सी के उत्तरार्ध में कम्पनी ने बाजार बनाया किन्तु नब्बे के दशक में इसमें क्रमश: कमी आ गयी क्योंकि पीसी-बाजार का रूख आईबीएम संगत (कम्पेटिबल) पीसी की तरफ चल पड़ा जो एमएस-डॉस या माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़ पर चलते थे। बाद में सन 1998 में आईमॅक (iMac) लाकर एप्पल ने अपना बाजार फिर बढ़ाया। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और मैकिन्टौश · और देखें »

शांतनु नारायण

शांतनु नारायण शांतनु नारायण एक भारतीय अमेरिकी  व्यवसायिक अधिकारी हैं तथा से अडोबी सिस्टम्स के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। इससे पहले सन २००५ से वे  इसी कंपनी में प्रसीडेंट व सीईओ थे। वे अडोबी फाऊण्डेशन के बोर्ड के भी प्रेसीडेंट हैं।  .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और शांतनु नारायण · और देखें »

सैन फ़्रांसिस्को

सैन फ्रांसिस्को शहर कैलिफ़ोर्निया में चौथी सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और संयुक्त राज्य अमेरिका में 12 वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, एक 2008 808977 की अनुमानित जनसंख्या के साथ केवल कैलिफोर्निया में समेकित शहर काउंटी,.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और सैन फ़्रांसिस्को · और देखें »

सैन होज़े, कैलिफोर्निया

सैन होज़े (जिसका स्पेनिश में अर्थ है - सेंट जोसफ) कैलिफोर्निया का तीसरा सबसे बड़ा शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका का दसवां सबसे बड़ा शहर और सांता क्लारा काउंटी का काउंटी सीट है। यह देश के 31वें सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र का एक ऐंकर है जो सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दक्षिणी छोर पर स्थित है। सैन होज़े कभी एक छोटा सा कृषि शहर था जहां 1950 के दशक से अब तक बड़ी तेज़ी से विकास हुआ है। जनसंख्या, भूमि क्षेत्र, एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से सैन होज़े खाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। 1 जनवरी 2010 तक इसकी अनुमानित जनसंख्या 1,023,083 थी। सैन होज़े की नींव 29 नवम्बर 1777 को नुएवा कैलिफोर्निया के स्पेनिश कॉलोनी के पहले कस्बे, एल पुएब्लो डी सैन होज़े डी ग्वाडालूप (El पुएब्लो de San José de Guadalupe), के रूप में रखी गई, जो बाद में अल्टा कैलिफोर्निया बना.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और सैन होज़े, कैलिफोर्निया · और देखें »

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और सॉफ्टवेयर · और देखें »

सीऐटल

सीऐटल शहर सीऐटल (अंग्रेजी: Seattle) अमेरिका के वाशिंगटन राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह वाशिंगटन राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ वहाँ का प्रमुख बन्दरगाह भी है। यह प्रशान्त महासागर तथा लेक वौशिन्ग्टन के बीच स्थित है। कनाडा की सीमा यहाँ से केवल १६० किलोमीटर दूर है। अप्रैल २००९ में यहाँ की आबादी लगभग ६१७०० थी। पाइक प्लेस मार्केट यहाँ की बड़ी मशहूर सब्जी मंडी है। पर्य्टक एवं निवासी रोज फल, सब्जियाँ, फूल, मछली आदी ख्ररीदनें यहाँ हजारों की तादाद् में आते हैं। मानव यहाँ कम-से-कम ४००० र्वषों से बसा हुआ है। गोरों का आगमन सन १८५१ में शुरु हुआ। आर्थ्रर डेन्नी तथा उनके साथियों ने सबसे पह्ली बस्ती बसायी जिसका नाम न्यू यॉर्क-ऍल्काइ रखा गया। सन १८५३ में दुवामिश तथा सुवामिश कबीलों के सरदार सिआलह को सम्मानित करने के लिये बस्ती का नाम सिऐटल रखा गया। श्रेणी:अमेरिका के शहर.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और सीऐटल · और देखें »

हैम्बर्ग

हैम्बर्ग हैमबुर्ग जर्मनी का एक प्रमुख नगर एवं बन्दरगाह है| एक समय यह हैमबूर्ग राज्य की राजधानी था। यहाँ की भूमि बड़ी उपजाऊ है। राई, जौ, गेहूँ तथा आलू की अच्छी फसलें होती हैं। हैमबूर्ग के अतिरिक्त बरगेडोर्फ (Bergedorf) और कुक्सहहैवन अन्य बड़े नगर हैं। हैमबूर्ग नगर समुद्र से १२० किमी अंदर एल्वे नदी की उत्तरी शाखा पर बर्लिन से २८५ किमी उत्तर पश्चिम में सपाट भूमि पर स्थित है। इस नगर में नहरों का जाल बिछा हुआ है। इसके बीच से ऐल्सटर नदी (Alster) भी बहती है जो इसे दो भागों में विभक्त करती है। छोटे भाग को बिनेन एल्सटर (Binnen alster) कहते हें। द्वितीय विश्वयुद्ध में बमबारी से इसे बहुत क्षति पहुँची थी परन्तु युद्ध के बाद नगर का पुर्ननिर्माण हो गया है। द्वितीय युद्ध के पहले यह कॉफी का बहुत बड़ा केंद्र था और यहाँ मुद्रा का भी विनिमय होता था। आजकल यहाँ से चीनी, कॉफी, ऊनी और सूती सामान, लोहे के सामान, तंबाकू, लोहे, अनाज और कॉफी के कच्चे माल मँगाए जाते हैं। जहाज निर्माण का अच्छा व्यवसाय होता है, जहाजों की मरम्मत भी होती है। यह बंदरगाह वर्ष भर खुला रहता है। यहाँ का विश्वविद्यालय सुप्रसिद्ध है। इसमें अनेक आधुनिक विषयों की पढ़ाई होती है। श्रेणी:जर्मनी के राज्य.

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और हैम्बर्ग · और देखें »

ओटावा

ऊपर से: कनाडा की संसद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, कनाडा की राष्टीय गैलरी, रिडो नहर ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओण्टेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर शोडयेर जलप्रपात के पास स्थित है। यह नगर माँट्रील से १५० किमी पश्चिम और टोरेंटो से ३२५ किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और ओटावा · और देखें »

अडोबी फोटोशॉप

अडोबी फोटोशॉप (या अडोब फोटोशॉप) अडोबी सिस्टम्स नामक कम्पनी द्वारा विकसित एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय ग्राफिक्स प्रोग्राम है। यह बिटमैप इमेजों को उन्नत रूप से सम्पादित करने की सुविधा प्रदान करता है। इसका नवीनतम संस्करण फोटोशॉप सीएस 6 है। एडोब फोटोशॉप एक रेखापुंज ग्राफिक्स संपादक है जिसे मैक ओएस और विंडोज के लिए एडोब सिस्टम द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है। फ़ोटोशॉप 1988 में थॉमस और जॉन नॉल द्वारा बनाया गया था तब से, यह रेस्टर ग्राफिक्स संपादन में वास्तविक उद्योग मानक बन गया है, जैसे कि "फोटोशॉप" शब्द "फ़ोटोशॉप एक छवि," "फोटोशॉपिंग" और "फ़ोटोशॉप प्रतियोगिता" के रूप में एक क्रिया बन गया है, हालांकि एडोब इस तरह के प्रयोग को हतोत्साहित करता है। यह एकाधिक परतों में रेखापुंज छवियों को संपादित और ढंक सकता है और मास्क, अल्फा कंपोजिटिंग और आरजीबी, सीएमवायके, सीआईईएलएब्ब, स्पॉट कलर और डुओटोन सहित कई रंग मॉडल का समर्थन करता है। फ़ोटोशॉप में ग्राफ़िक फ़ाइल प्रारूपों के लिए व्यापक समर्थन है लेकिन यह स्वयं के PSD और PSB फ़ाइल प्रारूप का भी उपयोग करता है जो सभी पूर्ववर्ती सुविधाओं का समर्थन करते हैं। रेखापुंज ग्राफिक्स के अतिरिक्त, इसमें पाठ को संपादित करने या प्रस्तुत करने की क्षमता सीमित है, वेक्टर ग्राफिक्स (विशेषकर क्लिपिंग पथ के माध्यम से), 3 डी ग्राफिक्स और वीडियो फ़ोटोशॉप की फीचर सेट फ़ोटोशॉप प्लग-इन द्वारा विस्तारित किया जा सकता है, जो कि फ़ोटोशॉप के स्वतंत्र रूप से विकसित और वितरित किए गए प्रोग्राम हैं जो इसके अंदर चला सकते हैं और नए या उन्नत सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं। फ़ोटोशॉप नामकरण योजना शुरू में संस्करण संख्याओं पर आधारित थी। हालांकि, अक्टूबर 2002 में, क्रिएटिव सूइट ब्रांडिंग के परिचय के बाद, फ़ोटोशॉप के प्रत्येक नए संस्करण को "सीएस" से अधिक संख्या में नामित किया गया; उदा।, फ़ोटोशॉप का आठवां प्रमुख संस्करण Photoshop CS था और नौवां प्रमुख संस्करण Photoshop CS2 था। फ़ोटोशॉप सीएस 3 के माध्यम से CS6 भी दो अलग-अलग संस्करणों में वितरित किए गए: मानक और विस्तारित। जून 2013 में, क्रिएटिव क्लाउड ब्रैंडिंग की शुरुआत के साथ, फ़ोटोशॉप की लाइसेंसिंग योजना को सॉफ्टवेयर के रूप में बदल दिया गया था और एक सर्विस रेटल मॉडल के रूप में "सीएस" प्रत्यय को "सीसी" से बदल दिया गया था। ऐतिहासिक रूप से, फ़ोटोशॉप को अतिरिक्त सॉफ्टवेयर जैसे एडोब इमेजरेडी, एडोब आतिशबाजी, एडोब ब्रिज, एडोब डिवाइस सेंट्रल और एडोब कैमरा रॉ के साथ बंडल किया गया था। फ़ोटोशॉप के साथ, एडोब भी फ़ोटोशॉप एलीमेंट्स, फ़ोटोशॉप लाइटरूम, फ़ोटोशॉप एक्सप्रेस और फ़ोटोशॉप टच को विकसित और प्रकाशित करता है। सामूहिक रूप से, उन्हें "एडोब फोटोशॉप फैमिली" के रूप में ब्रांडेड किया जाता है। वर्तमान में यह एक लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर है .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और अडोबी फोटोशॉप · और देखें »

अडोबी रीडर

अडोबी रीडर एक अडोबी द्वारा विकसित एक मुफ्त पीडीऍफ रीडर है। पीडीऍफ फाइल को पढ़ने के लिये हमें पीडीऍफ रीडर सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। अडोबी रीडर एक ऐसा ही सॉफ्टवेयर है। लेकिन यह काफी बड़े आकार का है तथा स्टार्ट होने में काफी समय लेता है और धीमा चलता है (खासकर पुराने पीसी पर)। .

नई!!: अडोबी सिस्टम्स और अडोबी रीडर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Adobe Systems, ऍ़डॉब, अडॉबी, अडॉबी सिस्टम्स, अडोबी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »