लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अक्वा इबोम राज्य

सूची अक्वा इबोम राज्य

अक्वा इबोम (Akwa Ibom) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के दक्षिण भाग में स्थित है। यह दक्षिण में बिआफ़्रा की खाड़ी के साथ तटवर्ती है, जो अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है। .

7 संबंधों: नाईजीरिया, नाइजीरिया के राज्य, नाइजीरिया के स्थानीय सरकारी क्षेत्र, पश्चिमी अफ्रीका, बिआफ़्रा की खाड़ी, खाड़ी, अटलांटिक महासागर

नाईजीरिया

thumb फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाईजीरिया या नाईजीरिया संघीय गणराज्य पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में hiकैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस और बेनिन शहर शामिल हैं। नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है। नाइजीरिया की सीमा पश्चिम में बेनिन, पूर्व में चाड और कैमरून और उत्तर में नाइजर से मिलती हैं। .

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और नाईजीरिया · और देखें »

नाइजीरिया के राज्य

पश्चिम अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश एक संघीय राष्ट्र है, जिसे राज्यों में विभाजित किया गया है। वर्तमानकाल में नाइजीरिया में ३६ राज्य और एक संघीय राजधानी क्षेत्र (Federal Capital Territory, FCT) हैं। हर राज्य को स्वयं आगे स्थानीय सरकारी क्षेत्रों (local government areas) में विभाजित किया गया है जो लगभग ज़िलों का दर्जा रखते हैं। कुल मिलाकर नाइजीरिया में दिसम्बर २०१६ में ७७४ स्थानीय सरकारी क्षेत्र थे। .

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और नाइजीरिया के राज्य · और देखें »

नाइजीरिया के स्थानीय सरकारी क्षेत्र

नाइजीरिया में स्थानीय सरकारी क्षेत्र (Local government areas, LGAs) नामक प्रशासनिक ईकाई लगभग ज़िले-जैसा दर्जा रखती है। नाइजीरिया के हर राज्य में कई स्थानीय सरकारी क्षेत्र हैं। कुल मिलाकर नाइजीरिया में दिसम्बर २०१६ में ७७४ स्थानीय सरकारी क्षेत्र थे। .

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और नाइजीरिया के स्थानीय सरकारी क्षेत्र · और देखें »

पश्चिमी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग को दक्षिणी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बोत्सवानालेसोथोनामीबियादक्षिण अफ्रीकास्वाजीलैंड देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और पश्चिमी अफ्रीका · और देखें »

बिआफ़्रा की खाड़ी

बिआफ़्रा की खाड़ी (अंग्रेज़ी: Bight of Biafra, बाइट ऑफ़ बिआफ़्रा) पश्चिम अफ़्रीका के तट पर स्थित अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है। भौगोलिक रूप से यह गिनी की खाड़ी का पूर्वतम भाग है। इसका विस्तार उत्तर में नाइजर नदी के नदीमुख से लेकर दक्षिण में गबोन देश के लोपेज़ अंतरीप तक है। .

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और बिआफ़्रा की खाड़ी · और देखें »

खाड़ी

अरब सागर की दो खाड़ियाँ गुजरात से लगती हैं: खम्भात की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी खाड़ी समुद्री पानी के ऐसे जलाशय को कहते हैं जो किसी ओर से सागर या महासागर से तो जुड़ी हो लेकिन जिसके इर्द-गिर्द काफ़ी हद तक धरती का घेरा हो। ध्यान दें कि समुद्री तट में छोटे-से मोड़ को यह दर्जा नहीं दिया जाता और केवल महत्वपूर्ण क्षेत्रफल वाले जलाशयों को ही 'खाड़ी' बुलाया जाता है।, pp.

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और खाड़ी · और देखें »

अटलांटिक महासागर

ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है। .

नई!!: अक्वा इबोम राज्य और अटलांटिक महासागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »