लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म)

सूची अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म)

अक्रॉस द यूनिवर्स एक संगीतमय फिल्म है जिसके निर्देशक जूली टेमर, निर्माता रेवलूशन स्टूडियोज़ (Revolution Studios) और वितरक कोलंबिया पिक्चर्स (Columbia Pictures) हैं। इसे 12 अक्टूबर 2007 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म का स्क्रिप्ट एक असली कहानी पर आधारित है जिसका श्रेय टेमर, डिक क्लेमेंट और इयान ला फ्रेनाइस को दिया जाता है। इसमें वास्तव में द बीटल्स (The Beatles) के सदस्यों द्वारा रचित 34 संगीत रचनाएं शामिल हैं। टेमर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कलाकार - इवान राचेल वुड, जिम स्टर्गेस, जो एंडरसन और टी.वी.

16 संबंधों: थैंक्सगिविंग डे, द बीटल्स, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क नगर, लिवरपूल, लंदन, सलमा हायेक, जार्ज हरिसन, वियतनाम, वियतनाम युद्ध, इंग्लैण्ड, कोलम्बिया पिक्चर्स, कोलंबिया विश्वविद्यालय, अकेडमी पुरस्कार, ८०वें अकादमी पुरस्कार

थैंक्सगिविंग डे

जीन लों गेरोम फेर्रिस द्वारा चित्रित (१८६३-१९३०). धन्यवाद दिवस या थैंक्सगिविंग डे, उत्तरी अमेरिका का एक पारंपरिक त्यौहार है, जो एक तरह का फसल पर्व है। पहले थैंक्सगिविंग उत्सव के तिथि और स्थान एक विवाद का विषय है हालांकि सर्वप्रथम धन्यवाद समारोह ८ सितम्बर १५६५ को फ्लॉरिडा के सेंट औगुस्तीं में किया गया था। किसी भी अनुसंधान के विपरीत पारंपरिक "पहली थान्क्स्गिविंग"प्लिमोथ वृक्षारोपण १६२१ में हुआ था। आज, थैंक्सगिविंग कनाडा में अक्टूबर के दूसरे सोमवार को और संयुक्त राज्य अमेरिका में नवम्बर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और थैंक्सगिविंग डे · और देखें »

द बीटल्स

द बिटल्स का प्रतीक चिह्न द बीटल्स १९६० का एक अन्ग्रेज़ी रॉक बैन्ड था जिसका निर्माण लिवरपूल में किया गया था। जॉन लेनन, पॉल मेकारटनि, जोर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के साथ वे व्यापक प्रभावशाली कलाकार के रूप मे माने जाते है। १९५० के दशक के रॉक एन्ड ऱोल के शैलि मे शुरु किया था और उस्के बाद बीटल्स ने कई सारे शैलियों के साथ प्रयोग किया। पॉप गाथगीत से साइकेडेलिक् रॉक को लेकर वह अक्सर शास्त्रीय ततवो को अपनाकर, अभिनव तारीके से इन ततवो को अपने संगीत मे शामिल करते। १९६० के काल मे बीटल्स को बहुत लोकप्रियता मिलि। जब वह "बीटलमेनिया" के रूप मे उभरे। लेकिन जैसे उन्के गीत लेखन कि व्रिधि हुइ वे सामाजिक और सांस्कृतिक क्रितियो के द्वारा अपने आदर्शें के अवतार के रूप से माना जाने लगे। १९६० मे सथापित हुए बीटल्स ने अप्नि ख्याति लिवरपूल और हैम्बर्ग मे कल्ब खोल्कर तीन साल कि अवधि मे लोकप्रियताअर्जित कि। प्रबन्धक बरायन एप्स्तटाईण एक पेशवर अधिनियम मे डाला और निर्माता जार्ज मार्टीन उन्के संगीत की क्शम्ता बडाई। १९६२ मे "लव मी डू: उन्का पहला हिट होने के बाद ब्रिटेन मे प्रसिधि हासिल की। वे "बीटल्मैनिया" के नाम से माने जाने लगे। वह उप्नाम "फैब फोर" के रूप से माने जाने लगे। जल्दि १९६४ मे प्रमुख अन्तरासश्ट्ऱीय सितारे बन गए जो अमेरिका पॉप बाज़ार के "ब्रिटीश आक्रमण" के संयुक्त बने। पर १प६५ से बीटल्स कई प्रभावशालि एल्बम बनाए जैसे रबर सोल (१९६५), रिवाल्वर (१९६६), सार्जिट पेपर्स लोनली हार्टस कल्ब बैन्ड (१९६७), द बीटल्स (सफेद एल्बम) (१९६८) और अभय रोड (१९६९)। १९७० मे उन्के टूट्ने के बाद वे एकल वयवसाय का आनन्द लिया। लेनन को दिसम्बर १९८० मे गोलि मार दिया गया और हैरिसन को नवम्बर २०११ मे फेफड़ों के कैनसर के कारण म्र्त्यु हो गई। मेकारटनि और स्टार, बाकी सदस्य अपने संगीत को जारि रखा। RIAA के अनुसार बीटल्स प्रमाणीत इकाइयो के साथ, सयुन्क्त रज्य अमेरिका मे सब्से ज़्यादा बिक्ने वाला बैन्ड था। वे ब्रिटिश चार्ट पर अधिक सन्ख्या मे सबसे अवल एलब्म था। २००८ मे समुह के सबसे सफल "हाट १००" कलाकारो मे बिलबोर्ड पत्रिका की सूची मे सबसे उपर रहे। २०१४ के रूप मे वे सबसे अधिक सन्ख्या मे एक २० के साथ हाट १०० चार्ट पर रेकार्ड पकडा रखा। वे दस ग्रैमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के लिए एक अकादमि पुरस्कार और १५ इवोर नोवेलो पुरस्कार प्राप्त किए है। सामुस्टोनहिक रूप से २०वी सदि के १०० सबसे प्रभाव्शालि लोगो की टाइम पत्रिका के सन्कलन मे शामिल है। वे EMI रिकार्ड्स मे अरसे से ज़्यादा इकाइयों की बिक्री के आकलन के साथ मे इतिहास मे अधिक बिकने वाला बैन्ड है। २००४ मे रोलिंग स्टोन सभी समय के महान्तम कलाकार के रूप मे बीटल्स स्थान पर रहे। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और द बीटल्स · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

न्यू जर्सी

अमेरिका में स्थिति न्यू जर्सी (New Jersey) संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में एक राज्य है। यह उत्तर और पूर्व में न्यूयॉर्क से, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से, पेंसिल्वेनिया से पश्चिम में और डेलावेयर द्वारा दक्षिण-पश्चिम पर सीमा रखता है। न्यू जर्सी में मूल अमेरिकी निवासी ने 2,800 वर्षों से अधिक तक निवास किया। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में, डच और स्वीडन ने पहले यूरोपीय बस्तियां बनाईं। बाद में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसका नाम जर्सी द्वीप के ऊपर रखा। अमेरिका में न्यू जर्सी चौथा सबसे छोटा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 89,44,469 हैं। सबसे अधिक आबादी में वह 11वां स्थान रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले में इसका पहला स्थान है। लगभग 70% लोग सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा बोलते हैं। 16% स्पेनिश और 2.7% लोग भारतीय भाषाएँ बोलते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और न्यू जर्सी · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

लिवरपूल

लिवरपूल का एक दृश्य। लिवरपूल मर्सीसाइड,इंग्लैंड में एक नगर का नाम है। यह जहाज़ कारखानों और विश्व प्रसिद्द पॉप ग्रुप द बिटल्स के लिये प्रसिद्द है। यह अपनी फुटबाल टीमों लिवरपूल एफ़.सी. और एवरटन एफ.सी. के लिये भी जाना जाता है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और लिवरपूल · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और लंदन · और देखें »

सलमा हायेक

सलमा वल्गार्मा हायेक जिमेनेज़ दी पिनौल्ट (Salma Valgarma Hayek Jiménez de Pinault, जन्म २ सितम्बर १९६६) एक मैक्सिकी अभिनेत्री, निर्देशक, टीवी और फ़िल्म निर्माता हैं। हायेक के परोपकारी कार्यों में महिलाओं के प्रति हिंसा के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देना और अप्रवासियों के प्रति भेदभाव को ख़त्म करने जैसी चीज़ें शामिल हैं। हायेक पहली ऐसी मैक्सिकन नागरिक हैं जिन्हें अकादमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर नामांकित किया गया। मूक फ़िल्मों की अभिनेत्री डोलोरेस डेल रियो के बाद सलमा हायेक हॉलीवुड में काम करने वाले मेक्सिको के सबसे प्रख्यात लोगों में से एक हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली तीन लातिनी अमरीकी अभिनेत्रियों में भी वो तीसरे स्थान पर हैं यानि दूसरे स्थान पर फर्नेंडा मोंटेनेग्रो के बाद (जबकि इन तीन अभिनेत्रियों में एक और हैं कैटलीना सैंडीनो मोरेनो)। जुलाई २००७ में, हॉलीवुड रिपोर्टर ने लैटीनो पावर ५० यानि हॉलीवुड के लातिनी समुदाय के सबसे प्रभावशाली सदस्यों की सूची के शुरूआती अंक में हायेक को चौथे स्थान पर रखा। इसी महीने के दौरान, एक सर्वेक्षण में ३,००० प्रसिद्ध व्यक्तियों (स्त्री और पुरुष) में से हायेक को "सबसे आकर्षक (सेक्सी) व्यक्तित्व" के रूप में चुना गया, इस सर्वेक्षण के अनुसार, "अमेरिका की 65 प्रतिशत जनता हायेक के लिए 'सेक्सी' शब्द का प्रयोग करेगी"। दिसम्बर 2008 में, एन्टरटेनमेंट वीकली ने हायेक को "टीवी पर आने वाले 25 सबसे स्मार्ट लोगों" की सूची में १७वां स्थान दिया। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और सलमा हायेक · और देखें »

जार्ज हरिसन

जार्ज हरिसन जार्ज हरिसन (George Harrison) विख्यात बीटल संगीतकार जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया। श्रेणी:संगीतकार.

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और जार्ज हरिसन · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और वियतनाम · और देखें »

वियतनाम युद्ध

वियतनाम युद्ध के भयंकर दृष्य वियतनाम युद्ध (1 नवम्बर 1955 - 30 अप्रैल 1975.) शीतयुद्ध काल में वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी गयी एक भयंकर लड़ाई का नाम है। प्रथम हिन्दचीन युद्ध के बाद आरम्भ हुआ यह युद्ध उत्तरी वियतनाम (कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित) तथा दक्षिण वियतनाम की सरकार (यूएसए और अन्य साम्यवादविरोधी देशों द्वारा समर्थित) के बीच में लड़ा गया। इसे "द्वितीय हिन्दचीन युद्ध" भी कहते हैं। इसे शीतयुद्ध के दौरान साम्यवादी और—विचारधारा के मध्य एक प्रतीकात्मक युद्ध के रूप में देखा जाता है। लाओस ओर कम्बोडिया के साथ वियतनाम हिन्दचीन का एक देश है जो फ्रांस के औपनिवेशिक शासन मॅ था। फ्रांसीसी सरकार प्रथम हिन्दचीन युद्ध और फ्रांस से स्वतंत्रता के संघर्ष में वियतनामी राष्ट्रवादियों को दक्षिणी वियतनाम में मिली असफलता इस युद्ध का प्रमुख कारण था। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और वियतनाम युद्ध · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और इंग्लैण्ड · और देखें »

कोलम्बिया पिक्चर्स

कोलम्बिया पिक्चर्स इंक, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का अमरीकी विभाग है। यह जापान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रानिक कंपनी सोनी का एक हिस्सा है। श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म कंपनी.

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और कोलम्बिया पिक्चर्स · और देखें »

कोलंबिया विश्वविद्यालय

कोलंबिया विश्वविद्यालय अमरीका के नया यॉर्क प्रांत में स्थित एक महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय है। श्रेणी:अमेरिकी विश्वविद्यालय श्रेणी:न्यू यार्क.

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और कोलंबिया विश्वविद्यालय · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

८०वें अकादमी पुरस्कार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अक्रॉस द यूनिवर्स (फ़िल्म) और ८०वें अकादमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »