लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अकादमी फ्रंसेज

सूची अकादमी फ्रंसेज

फ्रांसिसी अकादमी का भवन फ्रांसीसी अकादमी (फ्रांसीसी में: L'Académie française; फ्रांसीसी उच्चारण: ​), फ्रांसीसी भाषा से सम्बन्धित मुद्दों को तय करने वाली विद्वानों की सभा है। इसकी स्थापना 1635 में कार्डिनल रिचेल्यु (Cardinal Richelieu) ने किया था जो लुई तेरहवें का मुख्यमंत्री था। .

3 संबंधों: फ़्रान्सीसी भाषा, ब्रिटिश काउंसिल, गेटे संस्थान

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: अकादमी फ्रंसेज और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

ब्रिटिश काउंसिल

लंदन में ब्रिटिश काउंसिल भवन ढाका, बांग्लादेश में ब्रिटिश काउंसिल कार्यालय ब्रिटिश काउंसिल, यूनाइटेड किंगडम में आधारित एक लघु निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक और सांस्कृतिक अवसर प्रदान करने में विशेषज्ञ है। यह शाही चार्टर द्वारा निगमित किया गया है और इंग्लैंड और वेल्स दोनों जगहों और स्कॉटलैंड में एक धर्मार्थ संस्था के रूप में पंजीकृत है। 1934 में स्थापित, इसे 1940 में किंग जॉर्ज VI द्वारा एक शाही चार्टर प्रदान किया गया। यूनाइटेड किंगडम सरकार में इसके 'प्रायोजित विभाग', विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय है, हालांकि इसे अपने रोज़ के परिचालन में स्वतंत्रता प्राप्त है। अप्रैल 2007 को, मार्टिन डेविडसन को इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। .

नई!!: अकादमी फ्रंसेज और ब्रिटिश काउंसिल · और देखें »

गेटे संस्थान

गेटे संस्थान का प्रतीक चिह्न स्थित गेटे संस्थान का मुख्यालय (म्युनिख में) गेटे संस्थान (Goethe-Institut (GI)) जर्मनी की लाभनिरपेक्ष सांस्कृतिक संस्था है जो पूरे विश्व में जर्मन भाषा के प्रचार-प्रसार में संलग्न है। यह संस्था जर्मनी की संस्कृति, समाज और राजनीति से सम्बन्धित सूचना प्रसारित करती है। इसके लिए फिल्मों, संगीत, रंगमंच और साहित्य आदि का आदान-प्रदान किया जाता है। .

नई!!: अकादमी फ्रंसेज और गेटे संस्थान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ्रांसीसी अकादमी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »