लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंबुमणि रामदॉस

सूची अंबुमणि रामदॉस

डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस मई 2004 से अप्रैल 2009 को इस्तीफा देने तक भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। वे पट्टाली मक्कल काची पार्टी से संसद में राज्य सभा के सदस्य हैं। 9 अक्टूबर 1968 को पुडुचेरी में जन्मे अंबुमणि रामदॉस मद्रास मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और पेशे से एक डॉक्टर हैं। डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस, पीएमके (PMK) संस्थापक डॉ॰ एस रामदास और आर सरस्वती के पुत्र हैं। उनका विवाह श्रीमती सौम्या से हुआ है और उनकी तीन बेटियां हैं संयुक्ता, संघमित्रा और संजुत्रा.

7 संबंधों: एस रामदास, तमिल नाडु, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, मनमोहन सिंह, राज्य सभा, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

एस रामदास

एस रामदास (எஸ்.) पट्टाली मक्कल कच्ची, तमिलनाडु के एक राजनीतिक पार्टी की स्थापित किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस, वह और आर सरस्वती के पुत्र हैं श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:तमिलनाडु के लोग श्रेणी:तमिलनाडु के राजनेता.

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और एस रामदास · और देखें »

तमिल नाडु

तमिल नाडु (तमिल:, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एडाप्पडी  पलानिस्वामी  और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। .

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और तमिल नाडु · और देखें »

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (शाब्दिक अर्थ."द्रविड़ प्रगति संघ") जिसे द्रमुक नाम से भी जाना जाता है, तमिलनाडु की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इसका निर्माण जस्टिस पार्टी तथा द्रविड़ कड़गम से पेरियार से मतभेद के कारण हुआ था। इसके गठन की घोषणा १९४९ में हुई थी। इसका प्रमुख मुद्दा समाजिक समानता, खासकर हिन्दू जाति प्रथा के सन्दर्भ में, तथा द्रविड़ लोगो का प्रतिनिधित्व करना है। एम करुणानिधि अभी इसके प्रमुख है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:तमिल नाडु के राजनीतिक दल.

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम · और देखें »

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह (ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ; जन्म: २६ सितंबर १९३२) भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। .

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और मनमोहन सिंह · और देखें »

राज्य सभा

राज्य सभा भारतीय लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। लोकसभा निचली प्रतिनिधि सभा है। राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं। जिनमे 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं। इन्हें 'नामित सदस्य' कहा जाता है। अन्य सदस्यों का चुनाव होता है। राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवा-निवृत होते हैं। किसी भी संघीय शासन में संघीय विधायिका का ऊपरी भाग संवैधानिक बाध्यता के चलते राज्य हितों की संघीय स्तर पर रक्षा करने वाला बनाया जाता है। इसी सिद्धांत के चलते राज्य सभा का गठन हुआ है। इसी कारण राज्य सभा को सदनों की समानता के रूप में देखा जाता है जिसका गठन ही संसद के द्वितीय सदन के रूप में हुआ है। राज्यसभा का गठन एक पुनरीक्षण सदन के रूप में हुआ है जो लोकसभा द्वारा पास किये गये प्रस्तावों की पुनरीक्षा करे। यह मंत्रिपरिषद में विशेषज्ञों की कमी भी पूरी कर सकती है क्योंकि कम से कम 12 विशेषज्ञ तो इस में मनोनीत होते ही हैं। आपातकाल लगाने वाले सभी प्रस्ताव जो राष्ट्रपति के सामने जाते हैं, राज्य सभा द्वारा भी पास होने चाहिये। भारत के उपराष्ट्रपति (वर्तमान में वैकेया नायडू) राज्यसभा के सभापति होते हैं। राज्यसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को हुआ था। .

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और राज्य सभा · और देखें »

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन या यूपीए या संप्रग (अंग्रेजी: United Progressive Alliance UPA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करती है। संप्रग अध्यक्षा सोनिया गांधी. .

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन · और देखें »

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (लोकप्रिय रूप: अन्नाद्रमुक) तमिल नाडु और पुदुचेरी, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एम जी रामचन्द्रन ने की थी जब वो द्रमुक से अलग हो गये थे। 1989 से इस दल की नेता जयललिता हैं। दल ने तमिलनाडु में छह बार सरकार बनाई है और 2011 से तमिल नाडु में सरकार इसी दल की है। .

नई!!: अंबुमणि रामदॉस और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अम्बुमणि रामदौस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »