लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

सूची अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

अंदाज़ डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1994 में बनी भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, और तेज सप्रू शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म सुंदरकंद की रीमेक है जिसमें वेंकटेश अभिनेता है। यह स्वयं 1992 की तमिल फिल्म सुंदर कंदम की रीमेक थी, जिसमें के.

24 संबंधों: एनडीटीवी इंडिया, डेविड धवन, तेज सप्रू, दग्गुबती वेंकटेश, पहलाज निहलानी, बप्पी लाहिड़ी, भानुप्रिया, भारत, राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, साधना सरगम, सुदेश भोंसले, जूही चावला, विनोद राठोड़, इन्दीवर, करिश्मा कपूर, कादर ख़ान, कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानु, अनिल कपूर, अभिजीत भट्टाचार्य, अलका याज्ञिक, उदित नारायण

एनडीटीवी इंडिया

एनडीटीवी इंडिया एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। en:NDTV India श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और एनडीटीवी इंडिया · और देखें »

डेविड धवन

डेविड धवन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और डेविड धवन · और देखें »

तेज सप्रू

तेज सप्रू हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। मुख्यत: खलनायक की भूमिका के लिए जाने जाते है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और तेज सप्रू · और देखें »

दग्गुबती वेंकटेश

दग्गुबती वेंकटेश एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्यतः तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उनतीस वर्षों के फिल्मी कैरियर में उन्होने बहत्तर फीचर फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने तेलुगु सिनेमा और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भूमिकाओं अनेको प्रकार की भूमिकाएं निभाई है। उन्होंने सात राज्य नंदी पुरस्कार और अभिनय के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किये हैं। अपने भाई दग्गुबती सुरेश बाबू के साथ वेंकटेश सुरेश प्रोडक्शंस, भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक के सह-मालिक है। वेंकटेश ने अपने इस प्रोदक्शन हाउस के अन्तर्गत कई फिल्मों में अभिनय किया है। तीन दशकों के कैरियर में उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों के लिए काम किया। श्रेणी:तेलुगू अभिनेता.

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और दग्गुबती वेंकटेश · और देखें »

पहलाज निहलानी

पहलाज निहलानी केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे एक फिल्म निर्माता रह चुके हैं और २००९ तक पिक्चर्स ऐन्ड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स संघ के अध्यक्ष थे। पहलाज निहलानी जूली 2 के डिस्ट्रीब्यूशन को अपने हाथों में ले लिया है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और पहलाज निहलानी · और देखें »

बप्पी लाहिड़ी

बप्पी लाहिड़ी बप्पी लाहिड़ी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती है तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होँने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और बप्पी लाहिड़ी · और देखें »

भानुप्रिया

भानुप्रिया (जन्म: 15 जनवरी 1966 हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और भानुप्रिया · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और भारत · और देखें »

राज बब्बर

राज बब्बर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और राज बब्बर · और देखें »

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। शक्ति कपूर का जन्म ३ सितंम्बर १९५२ को पंजाबी परिवार में हुआ था। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और शक्ति कपूर · और देखें »

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और सतीश कौशिक · और देखें »

साधना सरगम

साधना सरगम साधना सरगम (जन्म: 7 जुलाई 1962, असली नाम: साधना पुरुषोत्तम घाणेकर) भारतीय सिनेमा में काम करने वाली महिला पार्श्वगायिका हैं। साधना चार साल की आयु से गाने गा रही है। विश्वात्मा के "सात समुंदर पार" गाने से उन्हें ख्याति मिली। उनका जन्म महाराष्ट्र के दाभोल में संगीतकारों के परिवार में हुआ। "पहला नशा पहला खुमार", "दर्द करारा", "साईं राम साईं श्याम साईं भगवान", "बिन साजन झूला झूलूं", "धीरे धीरे आप मेरे", "चंदा रे चंदा रे", "हमको मालूम है", "माही वे", "क्या मौसम आया है", "सलाम-ए-इश्क", "अंगना में बाबा", "मेरी नींद मेरा चैन", "तेरा नाम लेने की", "तुझसे क्या चोरी है", "आइये आपका इंतजार था", "सुनो मियां सुनो", "ऐतबार नहीं करना" उनके मशहूर हिन्दी गीत है। उन्होंने लगभग हर भारतीय भाषा में गाने गाए हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और साधना सरगम · और देखें »

सुदेश भोंसले

सुदेश भोंसले एक भारतीय पाश्व गायक है। इनका जन्म एन आर भोंसले और श्रीमती सुमनताय भोंसले के घर हुआ। सुदेश भोंसले को उनकी अमिताभ बच्चन के गानो के लिये जाना जाता है। सुदेश भोंसले को पहला अवसर फिल्म जलजला (१९८८) के पार्शव गायन मे मिला। व्यवसायिक तोर पर इन्होने कई साल सन्जीव कुमार और अनिल कपुर के लिये मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर डबिन्ग की। इनको पहली सफलता अमिताभ बच्चन अभिनित फिल्म हम (१९९०) के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' से मिली। सन २०१० मे इन्होने महात्मा रामचन्द्र वीर और आचार्य धर्मेन्द्र द्वारा रचिय वज्रान्ग वन्दना महास्त्रोत एव्म वज्रान्ग विनय स्रोत के अदभुत एव्म अद्धितय भजनो को अपना मधुर स्वर दिया है। श्रेणी:भारतीय फिल्म पार्श्वगायक श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और सुदेश भोंसले · और देखें »

जूही चावला

रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और जूही चावला · और देखें »

विनोद राठोड़

विनोद राठौड़ भारतीय गायक है जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने गायन के लिये प्रसिद्ध है। 1992 की फ़िल्म दीवाना से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। फिर उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाये जो सफल रहे:- खलनायक, लाडला, द जैंटलमैन, दीवाना मस्ताना, चाहत, दुल्हे राजा, चल मेरे भाई, मुन्ना भाई एम बी बी एस, लगे रहो मुन्ना भाई, आदि। अल्का यागनिक और साधना सरगम उनकी ज्यादातर साथी रही। विनोद राठौड़ के दो भाई और फ़िल्मों में कार्य करते हैं। रूप कुमार राठौड़ जो गायक है और संगीतकार श्रवण राठौड़ जो नदीम श्रवण की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और विनोद राठोड़ · और देखें »

इन्दीवर

इन्दीवर (१९२४-१९९७) हिन्दी के एक प्रमुख गीतकार थे। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और इन्दीवर · और देखें »

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह प्रसिद्ध कपूर ख़ानदान से हैं और करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। करिश्मा को उनके उपनाम लोलो से भी जाना जाता है। इनका जन्म 25 जून 1974 को मुम्बई में हुआ था। इन्हौंने बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध और इनाम जीतने वाली फ़िल्मों में काम किया है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और करिश्मा कपूर · और देखें »

कादर ख़ान

कादर ख़ान एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से की पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और कादर ख़ान · और देखें »

कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और कविता कृष्णमूर्ति · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और कुमार सानु · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और अनिल कपूर · और देखें »

अभिजीत भट्टाचार्य

अभिजीत हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और अभिजीत भट्टाचार्य · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और अलका याज्ञिक · और देखें »

उदित नारायण

उदित नारायण हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध नेपाली गायक हैं। उदित नारायण का जन्म 27 नवम्बर को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मुकेश जी के साथ गाया। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उदित नारायण नेपाल में और भारत में भी एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसंद है। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है। उदित जी का मातृभाषा मैथिली हैं और वो नेपाल के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है। .

नई!!: अंदाज़ (1994 फ़िल्म) और उदित नारायण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »