लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्राक्षाक्षेत्र

सूची द्राक्षाक्षेत्र

द्राक्षाक्षेत्र (vineyard, विन्यर्ड) या अंगूरबाग़ान अंगूर फलने वाली लताओं का बाग़ान होता है। इन अंगूरों का प्रयोग हाला (वाइन) बनाने के लिए होता है, लेकिन कुछ मात्रा में खाने-वाले अंगूर, किशमिश और अंगूर रस का भी उत्पादन होता है। द्राक्षाक्षेत्रों में लताओं और अंगूरों की देखरेख और कृषि को द्राक्षाकृषि कहते हैं। .

7 संबंधों: द्राक्षाकृषि, बाग़ान, लता, हाला, हालाशास्त्र, किशमिश, अंगूर

द्राक्षाकृषि

द्राक्षाकृषि (viticulture, विटिकल्चर) अंगूर से सम्बन्धित उद्यान विज्ञान की शाखा है। इसमें अंगूरों की बोआई, पोषण, देख-रेख और फल उत्पादन का अध्ययन करा जाता है। इसमें द्राक्षाक्षेत्र (अंगूरबाग़ान, विन्यर्ड) का प्रबन्धन भी शामिल है, जिसमें रोगों व नाशीजीवों का रोकथाम, उर्वरक (खाद आदि) का प्रयोग, सिंचाई, फलों का विकास, फल तोड़ने के समय का निर्धारण और सर्दियों में शाखों की कटाई सम्मिलित हैं। हाला (वाइन) के उत्पादन में यह विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। .

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और द्राक्षाकृषि · और देखें »

बाग़ान

बाग़ान (plantation) ऐसा भूक्षेत्र या जलक्षेत्र होता है जहाँ व्यापारिक ध्येय से एक ही प्रकार के पौधे की कृषि करी जाए। विश्व में कपास, चाय, फल, कॉफ़ी, ईख, रबड़, इत्यादि के बाग़ान मिलते हैं। अक्सर यह किसी स्थान की प्राकृतिक परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए स्थापित करे जाते हैं। मसलन भूमि, वर्षा और तापमान के अनुकूल होने के कारण भारत के असम राज्य में चाय, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलीफ़ोर्निया राज्य में बादाम और फ़िलिपीन्ज़ के बिकोल क्षेत्र में नारियल के बाग़ान लगे हुए हैं। कुछ स्थानों पर लकड़ी के लिए काटे जाने वाले वृक्षों के बाग़ान भी लगाए जाते हैं, मसलन भारत में इस प्रयोग के लिए शीशम के कई बाग़ान हैं। .

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और बाग़ान · और देखें »

लता

right जो वनस्पतियाँ लता (Vine) कहलातीं हैं जो स्वयं उर्ध्वाधर दिशा में खड़ी नहीं रह सकतीं। इनके तने पतले और कमजोर होते हैं और इतने लम्बे होते हैं कि ये स्वयं खड़ी नहीं होती बल्कि किसी अन्य वृक्ष, दीवार, जमीन आदि पर पसरते हुए वृद्धि करतीं हैं। अंगूर, लौकी, कद्दू आदि लताओं के कुछ उदाहरण हैं। .

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और लता · और देखें »

हाला

हाला या द्राक्षिरा या वाइन (Wine) अंगूर के रस को किण्वित (फ़र्मेन्ट) करने से बनने वाला एक मादक पेय है। इसमें अंगूरों का किण्वन बिना किसी शर्करा, अम्ल, प्रकिण्व (एन्ज़ाइम), जल या अन्य किसी पोषक तत्व को डाले होता है। खमीर (यीस्ट) अंगूर रस में उपस्थित शर्करा को किण्वित कर के इथेनॉल व कार्बन डाईऑक्साइड में परिवर्तित कर देते हैं। अंगूर और खमीर की अलग-अलग नस्लों से अलग-अलग स्वाद, गंध व रंगों वाली हाला बनती है। हाला पर अंगूरों के उगाए जाने के स्थान, वर्षा, सूरज व अंगूरों को तोड़ने के समय का भी असर पड़ता है। अंगूरों के अलावा अन्य फलों की भी हाला बनाई जाती है हालांकि उसकी मात्रा व लोकप्रियता अंगूरों की हाला की तुलना में बहुत कम है। शहतूत, अनार, सेब, नाशपाती, आलू बुख़ारा, आलूबालू (चेरी) और अन्य फलों की हाला बनती है। हाला बनाने की प्रथा अति-प्राचीन है और कॉकस क्षेत्र में जॉर्जिया में ८,००० वर्ष पुराने हाला की सुराहियाँ मिली हैं। .

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और हाला · और देखें »

हालाशास्त्र

हालाशास्त्र (oenology, ओएनोलोजी) हाला (वाइन) और इसके उत्पादन के अध्ययन को कहते हैं। यह द्राक्षाकृषि (विटिकल्चर) से भिन्न है जिसमें अंगूरों की कृषि का अध्ययन करा जाता है। यूरोप, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व पूर्वी एशिया के कई संस्थानों में हालाशास्त्र का प्रशिक्षण दिया जाता है। .

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और हालाशास्त्र · और देखें »

किशमिश

अंगूर सुखाने से उनके अन्दर की चीनी बिल्लौर (क्रिस्टल) बना लेती है अलग-अलग जाति के अंगूरों से बने किशमिश किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। पारम्परिक रूप से बड़े अकार के अंगूरों की किशमिश को हिन्दी में मुनक़्क़ा कहा जाता है।, Neera Verma, pp.

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और किशमिश · और देखें »

अंगूर

अंगूर अंगूर (संस्कृत: द्राक्षा) एक फल है। अंगूर एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर फल माँ के दूध के समान पोषक है। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। ये अंगूर की बेलों पर बड़े-बड़े गुच्छों में उगता है। अंगूर सीधे खाया भी जा सकता है, या फिर उससे अंगूरी शराब भी बनायी जा सकती है, जिसे हाला (अंग्रेज़ी में "वाइन") कहते हैं, यह अंगूर के रस का ख़मीरीकरण करके बनायी जाती है। .

नई!!: द्राक्षाक्षेत्र और अंगूर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अंगूरबाग़ान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »