लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स

सूची द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स

वो शैतानी अंगूठी: एक कलाकार की छवि द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स (en:The Lord of the Rings, मतलब अंगूठियों का मालिक) अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास है जिसके (ब्रिटिश) लेखक जे. आर. आर. टोल्किन हैं। ये उपन्यास असल में तीन किताबों का सिलसिला है, जो ख़ुद की टोल्किन के एक पिछले कार्य द हॉबिट की एक कड़ी की तरह है। इन उपन्यासों का 2001, 2002 और 2003 में तीन हॉलिवुड फ़िल्मों में फ़िल्मांकन हुआ था, जिसके निदेशक पीटर जैक्सन हैं। तीनों फ़िल्में हॉलिवुड में धूम-धाम से हिट रहीं और इन्होंने कई ऑस्कर इनाम भी जीते। इस उपन्यास की कहानी काल्पनिक है। .

3 संबंधों: देवता, जे॰आर॰आर॰ टोल्किन, ऑस्कर

देवता

अंकोरवाट के मन्दिर में चित्रित समुद्र मन्थन का दृश्य, जिसमें देवता और दैत्य बासुकी नाग को रस्सी बनाकर मन्दराचल की मथनी से समुद्र मथ रहे हैं। देवता, दिव् धातु, जिसका अर्थ प्रकाशमान होना है, से निकलता है। अर्थ है कोई भी परालौकिक शक्ति का पात्र, जो अमर और पराप्राकृतिक है और इसलिये पूजनीय है। देवता अथवा देव इस तरह के पुरुषों के लिये प्रयुक्त होता है और देवी इस तरह की स्त्रियों के लिये। हिन्दू धर्म में देवताओं को या तो परमेश्वर (ब्रह्म) का लौकिक रूप माना जाता है, या तो उन्हें ईश्वर का सगुण रूप माना जाता है। बृहदारण्य उपनिषद में एक बहुत सुन्दर संवाद है जिसमें यह प्रश्न है कि कितने देव हैं। उत्तर यह है कि वास्तव में केवल एक है जिसके कई रूप हैं। पहला उत्तर है ३३ करोड़; और पूछने पर ३३३९; और पूछने पर ३३; और पूछने पर ३ और अन्त में डेढ और फिर केवल एक। वेद मन्त्रों के विभिन्न देवता है। प्रत्येक मन्त्र का ऋषि, कीलक और देवता होता है। .

नई!!: द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स और देवता · और देखें »

जे॰आर॰आर॰ टोल्किन

जॉन रोनल्ड राउल टोल्किन (John Ronald Reuel Tolkien, जनवरी 3, 1882—सितम्बर 2, 1973) अंग्रेज़ी भाषा के एक मशहूर लेखक और कहानीकार थे। वो एक रोमन कैथोलोक ब्रिटिश थे। उनके सबसे प्रसिद्ध कार्य उनका उपन्यास समूह है, जिसमें द हॉबिट (The Hobbit), द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स (The Lord of the Rings) और द सिल्मैरिलॉन (The Silmarillon) शामिल हैं। हॉलिवुड की अब तक की सबसे मशहूर फ़िल्मों में से एक फ़िल्मी शृंखला द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स उन्हीं के उपन्यास का फ़िल्मांकन है। टोल्किन जर्मनिक, ऐंग्लो सैक्सन और नॉर्स मिथकों से बहुत प्रभावित थे और वो ब्रिटिश लोगों के लिये एक अच्छी पौराणिक कहानी लिखना चाहते थे। अपनी जवानी में वो प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सिपाही बन कर लड़े थे और उनको अपने कई दोस्तों के युद्ध में मौत का दुख सहना पड़ा था। इन बातों की झलक टोल्किन के कार्यों में भी दिखती है। युद्ध के बाद उन्होंने एक वृहत काल्पनिक कहानी लिखना शुरु किया, जिसने सबसे पहले द हॉबिट नाम के उपन्यास का रूप लिया। उसका सिलसिला द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स में जारी रहा। उनकी मौत के बाद उनके पुत्र क्रिस्टोफ़र टोल्किन ने सिलसिला जारी रखते हुए कुछ अन्यौपन्यास भी प्रकाशित किये। श्रेणी:साहित्य श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:LOTR.

नई!!: द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स और जे॰आर॰आर॰ टोल्किन · और देखें »

ऑस्कर

ऑस्कर अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एक सम्मान है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। यह औपचारिक समारोह, जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं, विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है और इसे हर वर्ष 200 से अधिक देशों में टीवी पर सजीव प्रसारित किया जाता है। यह मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह भी है और इसके समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन के लिए) और टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) अकादमी पर आधारित हैं। AMPAS का विचार मूलतः मेट्रो-गोल्डविन-मायेर स्टूडियो के मालिक लुई बी मायेर द्वारा फिल्म उद्योग की छवि सुधारने और श्रम विवादों में मध्यस्थता करने के उद्देश्य से एक पेशेवर मानद संगठन के रूप में प्रस्तुत किया गया था। बाद में खुद ऑस्कर को फिल्म उद्योग में 'विशिष्ट उपलब्धि के लिए योग्यता पुरस्कार' के रूप में अकादमी द्वारा शुरू किया गया। पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, 1927/1928 फिल्म सीज़न की बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था। 2010 की फिल्मों को सम्मानित करने वाला सबसे हाल का समारोह 27 फ़रवरी 2011 को हॉलीवुड के कोडक थियेटर में आयोजित किया गया। .

नई!!: द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स और ऑस्कर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अंगूठियों का मालिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »