लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

७ अगस्त

सूची ७ अगस्त

7 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 219वॉ (लीप वर्ष मे 220 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 146 दिन बाकी है। .

15 संबंधों: टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (२०१४ फ़िल्म), एम॰ एस॰ स्वामीनाथन, डेविड हिक्स, भारत का ध्वज, भारत २०१०, रबीन्द्रनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय दिवस, वीरचन्द गाँधी, इलिनॉर ऑस्ट्रॉम, कोत दिव्वार, कोलकाता ध्वज, अफ़्रीका, अगस्त २०१०, १९४७, ३ निन्जास (फिल्म)

टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (२०१४ फ़िल्म)

टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (अंग्रेज़ी: Teenage Mutant Ninja Turtles) वर्ष 2014 की एक ही नामाधिकार की अमेरिकी 3डी साइंस फिक्शन और एक्शन-काॅमेडी प्रधान अंग्रेजी भाषा की फ़िल्म है। यह टीनेज म्युटेंट निंजा टर्टल्स फ़िल्म श्रंखला को रिबुट करती है, फिल्म को जोनाथन लिब्समैन ने निर्देशित किया है तथा अभिनय में शामिल है मेगन फाॅक्स, विल अर्नेट, विलियम फिचनर, पेट प्लाॅस्ज़ेक, जाॅनी नाॅक्सविले, एलन रिचस्टन, नाॅएल फिशर, जेरेमी हाॅवर्ड, डैनी वुडबर्न, टोनी शैलहाॅब और व्हुपी गोल्डबर्ग। फिल्म की घोषणा से पहले टीनेज म्युटेंट निंजा टर्टल्स के सह-रचयिता पीटर लेयर्ड ने अक्टूबर 2009 में निक्लोडियन को इसका अधिकार बेच दिया था। जिसे बतौर निर्माता निक्लोडियन मूविज़ और माईकल बे की निर्माण कंपनी प्लेटिनयम ड्युन्स और वितरक पैरामाउंट पिक्चर्स ने पेश किया। फिल्म को अगस्त 8, 2014 में रिलीज किया गया। समीक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद 'टीनेज म्युटेंट निंजा टर्टल्स' ने अपनी $125 मिलियन डाॅलर के बजट पर $493.3 मिलियन का व्यवसाय किया। वहीं इसके अगले सिक्विल 'टीनेज म्युटेंट निंजा टर्टल्स: आउट ऑफ शैडोज' की रिलीज की तारीख जून 3, 2016 में कर दी गयी है। .

नई!!: ७ अगस्त और टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

एम॰ एस॰ स्वामीनाथन

एम एस स्वामिनाथन (जन्म: 7 अगस्त 1925, कुम्भकोणम, तमिलनाडु) पौधों के जेनेटिक वैज्ञानिक हैं जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने १९६६ में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेहूं के संकर बीज विकिसित किए। उन्हें विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 'हरित क्रांति' कार्यक्रम के तहत ज़्यादा उपज देने वाले गेहूं और चावल के बीज ग़रीब किसानों के खेतों में लगाए गए थे। इस क्रांति ने भारत को दुनिया में खाद्यान्न की सर्वाधिक कमी वाले देश के कलंक से उबारकर 25 वर्ष से कम समय में आत्मनिर्भर बना दिया था। उस समय से भारत के कृषि पुनर्जागरण ने स्वामीनाथन को 'कृषि क्रांति आंदोलन' के वैज्ञानिक नेता के रूप में ख्याति दिलाई। उनके द्वारा सदाबाहर क्रांति की ओर उन्मुख अवलंबनीय कृषि की वकालत ने उन्हें अवलंबनीय खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व नेता का दर्जा दिलाया। एम.

नई!!: ७ अगस्त और एम॰ एस॰ स्वामीनाथन · और देखें »

डेविड हिक्स

डेविड मैथ्यू हिक्स (जन्म 7 अगस्त, 1975), उर्फ़ अबू मुस्लिम अल-आस्ट्रेलियाई उर्फ़ महमूद दाऊद, एक आस्ट्रेलियाई नागरिक हैं जिन्हें अफगानिस्तान में गैर-क़ानूनी गतिविधियों के सिलसिले में पकड़ा गया और उनपर गुआंतानामो बे कारागार में रखकर अमरीकी सरकार द्वारा उनपर मुक़दमा चलाया जा रहा है। इस कारागार में उन्हें क़ैदी नंबर 002 के नाम से पुकारा जाता है। गुआंतानामो बे में कैद 500 कैदियों में से हिक्स उन चार कैदियों में शामिल हैं जिनपर औपचारिक रूप से मुकदमा चलाया जा रहा है। अमरीकी सरकार के अनुसार श्री हिक्स तालिबान के पैदल सेना की टुकड़ी में शामिला थे। श्री हिक्स पर न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर 2005 में होनी थी लेकिन अमरीका की सर्वोच्च न्यायलय द्वारा एक फैसले के तहत रोक लगा दी गयी थी और इनपर न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत होनी अभी प्रतिक्षित है। श्रेणी:गुआंतानामो बे में कैद कैदी.

नई!!: ७ अगस्त और डेविड हिक्स · और देखें »

भारत का ध्वज

भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी।। भास्‍कर डॉट कॉम। १५ अगस्त २००९ इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई, १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।। भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात ३:२ है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें २४ आरे होते हैं। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व रूप सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप मै ही भारत की निति को दर्शाता हुआ दिखाई देता है। आत्मरक्षा, शांति, समृद्धि और सदैव विकास की ओर अग्रसर। राष्ट्रीय झंडा निर्दिष्टीकरण के अनुसार झंडा खादीमें ही बनना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार से हाथ से काते गए कपड़े से बनता है जो महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था। इन सभी विशिष्टताओं को व्यापक रूप से भारत में सम्मान दिया जाता हैं भारतीय ध्वज संहिता के द्वारा इसके प्रदर्शन और प्रयोग पर विशेष नियंत्रण है। ध्वज का हेराल्डिक वर्णन इस प्रकार से होता है: .

नई!!: ७ अगस्त और भारत का ध्वज · और देखें »

भारत २०१०

इन्हें भी देखें 2014 भारत 2014 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2014 साहित्य संगीत कला 2014 खेल जगत 2014 .

नई!!: ७ अगस्त और भारत २०१० · और देखें »

रबीन्द्रनाथ ठाकुर

रवीन्द्रनाथ ठाकुर (बंगाली: রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর रोबिन्द्रोनाथ ठाकुर) (७ मई, १८६१ – ७ अगस्त, १९४१) को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बाँग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं। .

नई!!: ७ अगस्त और रबीन्द्रनाथ ठाकुर · और देखें »

राष्ट्रीय दिवस

ब्राजील की स्वतन्त्रता मनाने के लिये ''आजादी या मौत'' नामक प्रसिद्ध पेंटिंग राष्ट्रीय दिवस किसी देश द्वारा घोषित वह दिन या तिथि होती है जिस दिन कोई भूभाग राष्ट्र के रूप में उदित हुआ। प्रायः इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। .

नई!!: ७ अगस्त और राष्ट्रीय दिवस · और देखें »

वीरचन्द गाँधी

वीरचन्द गाँधी (25 अगस्त 1864 - 7 अगस्त 1901) उन्नीसवीं सदी के एक जैन विद्वान थे, जो शिकागो के उस प्रसिद्ध धर्म-सम्मेलन में जैन-प्रतिनिधि बन कर गए थे जिससे स्वामी विवेकानन्द को ख्याति मिली थी। वीरचन्द गाँधी ने अहिंसा के सिद्धान्त को बहुत महत्वपूर्ण बताया था। .

नई!!: ७ अगस्त और वीरचन्द गाँधी · और देखें »

इलिनॉर ऑस्ट्रॉम

इलिनॉर ऑस्ट्रॉम (जन्म- ७ अगस्त, १९३३) एक अमेरिकी महिला अर्थशास्त्री हैं। ये ओलिवर विलियमसन के साथ संयुक्त रूप से 2009 के अर्थशास्त्र के नोबल स्मृति पुरस्कार की विजेता हैं। अर्थशास्त्र में यह पुरस्कार जीतने वाली इलिनॉर प्रथम महिला हैं। .

नई!!: ७ अगस्त और इलिनॉर ऑस्ट्रॉम · और देखें »

कोत दिव्वार

कोत दिव्वार (Côte d'Ivoire), जिसका पुराना नाम आईवरी कोस्ट था, पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। यहाँ की सरकार देश के अंग्रेज़ी नाम आईवरी कोस्ट के प्रयोग को आधिकारिक रूप से हतोत्साहित कर फ़्रान्सीसी शब्द कोत दिव्वार के प्रयोग को महत्व देती है। 1985 में देश की सरकार ने देश का नाम आधिकारिक रूप से कोत दिव्वार कर दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि भविष्य मे देश को सभी भाषाओं में इसी नाम से जाना जाए। इसकी सीमाएं पश्चिम में लाईबेरिया एवं गिनी से, उत्तर में माली एवं बुर्किना फासो से, पूर्व में घाना से एवं दक्षिण में गिनी की खाडी़ से मिलती है। देश में लोकतंत्र है, लेकिन राष्ट्रपति के हाथों में अत्यधिक कार्यपालन शक्तियां निहित हैं। देश की राजधानी यामोसुकरो है और आधिकारिक भाषा फ्रांसीसी है। देश 19 क्षेत्रों और 58 विभागों में विभक्त है। कोत दिव्वार की अर्थव्यवस्था बाजारवाद पर आधारित है और कृषि पर अत्यधिक निर्भर है। .

नई!!: ७ अगस्त और कोत दिव्वार · और देखें »

कोलकाता ध्वज

कोलकाता ध्वज कलकत्ता ध्वज प्रथम भारतीय अनाधिकारिक ध्वज था। इसकी अभिकल्पना शचिन्द्र प्रसाद बोस ने की थी। इसे ७ अगस्त, १९०६ को पारसी बागान स्क्वेयर(ग्रीन पार्क), कोलकाता में फहराया गया था झंडे में बराबर चौड़ाई के की तीन क्षैतिज पट्टियां थीं। शीर्ष धारी नारंगी, केंद्र धारी पीला और नीचली पट्टी हरे रंग की थी। शिर्ष पट्टी पर ब्रिटिश-शासित भारत के आठ प्रांतों का प्रतिनिधित्व करते आठ आधे खुले कमल के फूल थे और निचली पट्टी पर बाईं तरफ सूर्य और दाईं तरफ़ एक वर्धमान चाँद की तसवीर अंकित थी। ध्वज के केंद्र में "वन्दे मातरम्" का नारा अंकित किया गया था। .

नई!!: ७ अगस्त और कोलकाता ध्वज · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: ७ अगस्त और अफ़्रीका · और देखें »

अगस्त २०१०

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ७ अगस्त और अगस्त २०१० · और देखें »

१९४७

1947 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ अगस्त और १९४७ · और देखें »

३ निन्जास (फिल्म)

३ निन्जास (अंग्रेजी: 3 Ninjas) एक १९९२ अमेरिकी-जापानी मार्शल आर्ट कॉमेडी फिल्म जॉन तुर्तेल्तौब द्वारा निर्देशित, अभिनीत विक्टर वोंग, माइकल ट्रेअनोर, मैक्स इलियट स्लेड और चाड पॉवर। यह केवल था 3 निन्जास फिल्म टचस्टोन पिक्चर्स द्वारा जारी की है, दूसरों ट्राईस्टार पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए है। फिल्म उनके जापानी दादा से मार्शल आर्ट सीखना जो तीन युवा भाइयों के बारे में है। .

नई!!: ७ अगस्त और ३ निन्जास (फिल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

7 अगस्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »