लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

५ जुलाई

सूची ५ जुलाई

५ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८६वॉ (लीप वर्ष में १८७ वॉ) दिन है। साल में अभी और १७९ दिन बाकी है। .

28 संबंधों: परमवीर चक्र, प्रसाद बर्वे, प्रेमचंद, पी॰वी॰ सिंधु, बार्बी ऑफ़ स्वान लेक, बिहार के राज्यपालों की सूची, भारत में आतंकवाद, भारत के उच्च न्यायालयों की सूची, भारतीय थलसेना, मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, रमेश कृष्णन, राष्ट्रीय दिवस, सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स, हम हैं राही प्यार के, हैदराबाद उच्च न्यायालय, जुलाई 2006, जुलाई और अगस्त २०११ कराची लक्ष्यित हत्याएँ, जूनो (अंतरिक्ष यान), जी ज़ैंग, विश्व धरोहर, वेन ब्लैक, वीर सांघवी, केप वर्दे, असगर वजाहत, १९००, १९७५, १९७७, २००९ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

परमवीर चक्र

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अलंकरण है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है। ज्यादातर स्थितियों में यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गयी थी जब भारत गणराज्य घोषित हुआ था। भारतीय सेना के किसी भी अंग के अधिकारी या कर्मचारी इस पुरस्कार के पात्र होते हैं एवं इसे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समझा जाता है। इससे पहले जब भारतीय सेना ब्रिटिश सेना के तहत कार्य करती थी तो सेना का सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रास हुआ करता था। लेफ्टीनेंट या उससे कमतर पदों के सैन्य कर्मचारी को यह पुरस्कार मिलने पर उन्हें (या उनके आश्रितों को) नकद राशि या पेंशन देने का भी प्रावधान है। हालांकि पेंशन की न्यून राशि जो सैन्य विधवाओं को उनके पुनर्विवाह या मरने से पहले तक दी जाती है अभी तक विवादास्पद रही है। मार्च 1999 में यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी थी। जबकि कई प्रांतीय सरकारों ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैन्य अधिकारी के आश्रितों को इससे कहीं अधिक राशि की पेंशन मुहैय्या करवाती है। परमवीर चक्र हासिल करने वाले शूरवीरों में सूबेदार मेजर बन्ना सिंह ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो कारगिल युद्ध तक जीवित थे। सूबेदार सिंह जम्मू कश्मीर लाइट इनफेन्ट्री की आठवीं रेजीमेंट में कार्यरत थे। .

नई!!: ५ जुलाई और परमवीर चक्र · और देखें »

प्रसाद बर्वे

प्रसाद बर्वे (जन्म: १० अप्रैल, १९८१ में मुंबई) भारतीय टेलीविजन अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता और फ़िल्म अभिनेता है। .

नई!!: ५ जुलाई और प्रसाद बर्वे · और देखें »

प्रेमचंद

प्रेमचंद (३१ जुलाई १८८० – ८ अक्टूबर १९३६) हिन्दी और उर्दू के महानतम भारतीय लेखकों में से एक हैं। मूल नाम धनपत राय प्रेमचंद को नवाब राय और मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है। उपन्यास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखकर बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उन्हें उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। आगामी एक पूरी पीढ़ी को गहराई तक प्रभावित कर प्रेमचंद ने साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखी। उनका लेखन हिन्दी साहित्य की एक ऐसी विरासत है जिसके बिना हिन्दी के विकास का अध्ययन अधूरा होगा। वे एक संवेदनशील लेखक, सचेत नागरिक, कुशल वक्ता तथा सुधी (विद्वान) संपादक थे। बीसवीं शती के पूर्वार्द्ध में, जब हिन्दी में तकनीकी सुविधाओं का अभाव था, उनका योगदान अतुलनीय है। प्रेमचंद के बाद जिन लोगों ने साहित्‍य को सामाजिक सरोकारों और प्रगतिशील मूल्‍यों के साथ आगे बढ़ाने का काम किया, उनमें यशपाल से लेकर मुक्तिबोध तक शामिल हैं। .

नई!!: ५ जुलाई और प्रेमचंद · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: ५ जुलाई और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

बार्बी ऑफ़ स्वान लेक

बार्बी ऑफ़ स्वान लेक (Barbie of Swan Lake), ओवेन हर्ले द्वारा निर्देशित बार्बी फिल्म श्रृंखला की तीसरी एनिमेटेड चलचित्र है। यह कनाडा के मेनफ़्रेम एंटरटेनमेंट कंपनी (अब रेनमेकर एनीमेशन) ने बनाया था और यह फिल्म कनाडा और अमेरिका में पहली बार २००३ में दिखाई गई थी। भारत में यह हिंदी में डब होकर २००४ में टेलीविज़न पर दिखाई गई थी। अंग्रेजी में बार्बी की आवाज़, अभिनेत्री केली शेरिडन ने दी और हिंदी में भारतीय अभिनेत्री राजश्री नाथ ने। इसकी कहानी रूसी संगीतकार त्चाकोव्स्की की नृत्य-संगीत 'स्वान लेक' पर आधारित है। बार्बी और ओडेट द्वारा आवाज उठाई है केली शेरिडन मूल अंग्रेजी संस्करण में.

नई!!: ५ जुलाई और बार्बी ऑफ़ स्वान लेक · और देखें »

बिहार के राज्यपालों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ५ जुलाई और बिहार के राज्यपालों की सूची · और देखें »

भारत में आतंकवाद

भारत बहुत समय से आतंकवाद का शिकार हो रहा है। भारत के काश्मीर, नागालैंड, पंजाब, असम, बिहार आदि विशेषरूप से आतंक से प्रभावित रहे हैं। यहाँ कई प्रकार के आतंकवादी जैसे पाकिस्तानी, इस्लामी, माओवादी, नक्सली, सिख, ईसाई आदि हैं। जो क्षेत्र आज आतंकवादी गतिविधियों से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं उनमें जम्मू-कश्मीर, मुंबई, मध्य भारत (नक्सलवाद) और सात बहन राज्य (उत्तर पूर्व के सात राज्य) (स्वतंत्रता और स्वायत्तता के मामले में) शामिल हैं। अतीत में पंजाब में पनपे उग्रवाद में आंतकवादी गतिविधियां शामिल हो गयीं जो भारत देश के पंजाब राज्य और देश की राजधानी दिल्ली तक फैली हुई थीं। 2006 में देश के 608 जिलों में से कम से कम 232 जिले विभिन्न तीव्रता स्तर के विभिन्न विद्रोही और आतंकवादी गतिविधियों से पीड़ित थे। अगस्त 2008 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.

नई!!: ५ जुलाई और भारत में आतंकवाद · और देखें »

भारत के उच्च न्यायालयों की सूची

भारतीय उच्च न्यायालय भारत के उच्च न्यायालय हैं। भारत में कुल २४ उच्च न्यायालय है जिनका अधिकार क्षेत्र कोई राज्य विशेष या राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के एक समूह होता हैं। उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी अपने अधिकार क्षेत्र में रखता हैं। उच्च न्यायालय भारतीय संविधान के अनुच्छेद २१४, अध्याय ५ भाग ६ के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। न्यायिक प्रणाली के भाग के रूप में, उच्च न्यायालय राज्य विधायिकाओं और अधिकारी के संस्था से स्वतंत्र हैं .

नई!!: ५ जुलाई और भारत के उच्च न्यायालयों की सूची · और देखें »

भारतीय थलसेना

भारतीय थलसेना, सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है, और इसकी कमान भारतीय थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार-सितारा जनरल स्तर के अधिकारी होते हैं। पांच-सितारा रैंक के साथ फील्ड मार्शल की रैंक भारतीय सेना में श्रेष्ठतम सम्मान की औपचारिक स्थिति है, आजतक मात्र दो अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना का उद्भव ईस्ट इण्डिया कम्पनी, जो कि ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में परिवर्तित हुई थी, और भारतीय राज्यों की सेना से हुआ, जो स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्रीय सेना के रूप में परिणत हुई। भारतीय सेना की टुकड़ी और रेजिमेंट का विविध इतिहास रहा हैं इसने दुनिया भर में कई लड़ाई और अभियानों में हिस्सा लिया है, तथा आजादी से पहले और बाद में बड़ी संख्या में युद्ध सम्मान अर्जित किये। भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद की एकता सुनिश्चित करना, राष्ट्र को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाव, और अपनी सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाए रखना हैं। यह प्राकृतिक आपदाओं और अन्य गड़बड़ी के दौरान मानवीय बचाव अभियान भी चलाते है, जैसे ऑपरेशन सूर्य आशा, और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए सरकार द्वारा भी सहायता हेतु अनुरोध किया जा सकता है। यह भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रमुख अंग है। सेना अब तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ चार युद्धों तथा चीन के साथ एक युद्ध लड़ चुकी है। सेना द्वारा किए गए अन्य प्रमुख अभियानों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन कैक्टस शामिल हैं। संघर्षों के अलावा, सेना ने शांति के समय कई बड़े अभियानों, जैसे ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स और युद्ध-अभ्यास शूरवीर का संचालन किया है। सेना ने कई देशो में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में एक सक्रिय प्रतिभागी भी रहा है जिनमे साइप्रस, लेबनान, कांगो, अंगोला, कंबोडिया, वियतनाम, नामीबिया, एल साल्वाडोर, लाइबेरिया, मोज़ाम्बिक और सोमालिया आदि सम्मलित हैं। भारतीय सेना में एक सैन्य-दल (रेजिमेंट) प्रणाली है, लेकिन यह बुनियादी क्षेत्र गठन विभाजन के साथ संचालन और भौगोलिक रूप से सात कमान में विभाजित है। यह एक सर्व-स्वयंसेवी बल है और इसमें देश के सक्रिय रक्षा कर्मियों का 80% से अधिक हिस्सा है। यह 1,200,255 सक्रिय सैनिकों और 909,60 आरक्षित सैनिकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है। सेना ने सैनिको के आधुनिकीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसे "फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री सैनिक एक प्रणाली के रूप में" के नाम से जाना जाता है इसके साथ ही यह अपने बख़्तरबंद, तोपखाने और उड्डयन शाखाओं के लिए नए संसाधनों का संग्रह एवं सुधार भी कर रहा है।.

नई!!: ५ जुलाई और भारतीय थलसेना · और देखें »

मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

This is an episode list for the dramedy television series Monk.

नई!!: ५ जुलाई और मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

रमेश कृष्णन

रमेश कृष्णन (तमिल: ரமேஷ் கிருஷ்ணன்) (जन्म: ५ जुलाई, १९६१, मद्रास, भारत) टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। १९७० के दशक के अंत में कनिष्ठ खिलाड़ी के रूप में इन्होंने विंबल्डन और फ्रेंच ओपन में बॉय्ज़ एकल उपाधि जीती थी। १९८० के दशक में तीन ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचे और डेविस कप टीम में भी फैनल तक पहुंचे थे। २००७ में ये भारत के डैविस कप कप्तान रहे थे। रमेश रामनाथन कृष्णन के पुत्र हैं, जो भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। इन्हें १९९८ में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। .

नई!!: ५ जुलाई और रमेश कृष्णन · और देखें »

राष्ट्रीय दिवस

ब्राजील की स्वतन्त्रता मनाने के लिये ''आजादी या मौत'' नामक प्रसिद्ध पेंटिंग राष्ट्रीय दिवस किसी देश द्वारा घोषित वह दिन या तिथि होती है जिस दिन कोई भूभाग राष्ट्र के रूप में उदित हुआ। प्रायः इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। .

नई!!: ५ जुलाई और राष्ट्रीय दिवस · और देखें »

सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स

सर थॉमस स्टॅमफर्ड रॅफल्स (इंग्लिश: Thomas Stamford Raffles) (६ जुलाई, १७८१ - ५ जुलाई, १८२६) सिंगापुर नगर और लंडन प्राणी संग्रहालय के संस्थापक के रूप में प्रसिद्ध ब्रिटिश प्रशासकीय अधिकारी थे। नेपोलियोन के युद्ध में डच व फ्रेंच फौजों से इंडोनेशिया का जावा जीता व ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार करने के लिए उन्होंने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। श्रेणी:1781 में जन्मे लोग श्रेणी:इंडोनेशिया के लोग श्रेणी:१८२६ में निधन.

नई!!: ५ जुलाई और सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स · और देखें »

हम हैं राही प्यार के

हम हैं राही प्यार के 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और ताहिर हुसैन द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान और जूही चावला है। रिलीज होने पर, फिल्म ने जूही चावला के लिये फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार प्राप्त किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी पाया। .

नई!!: ५ जुलाई और हम हैं राही प्यार के · और देखें »

हैदराबाद उच्च न्यायालय

हैदराबाद उच्च न्यायालय भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का न्यायालय हैं। इससे ५ जुलाई, १९५४ को राज्य अधिनियम, १९५३ के तहत मान्यता दी गई। यह राज्य की राजधानी हैदराबाद में हैं। .

नई!!: ५ जुलाई और हैदराबाद उच्च न्यायालय · और देखें »

जुलाई 2006

आंद्रे आगासी ने अपना आखरी विंबलडन सिंगल्स टेनिस मैच खेला। विंबलडन के तीसरे दौर मे वे राफ़ेल नडाल से ७-६ (७-५), ६-२, ६-४ से हार गए। श्रेणी:जुलाई श्रेणी:2006.

नई!!: ५ जुलाई और जुलाई 2006 · और देखें »

जुलाई और अगस्त २०११ कराची लक्ष्यित हत्याएँ

Lakshyaith Attack जुलाई और अगस्त २०११ के पहले और दूसरे सप्ताह की अवधि में कराची में लक्ष्यित हत्याओं में १०० से अधिक लोग मारे गए थे। गोलीबारी की घटना ५ जुलाई से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आरम्भ हुई थी और नगर भर में विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों में अन्धाधुन्ध गोलीबारी हुई। केवल तीसरे दिन ही कम से कम २७ लोग मारे गए थे; यह दिन आतंकवाद की लहर का सबसे बदतरीन दिन साबित हुआ। सरकारी दावों के बावजूद कराची क्षेत्र, कटी पहाड़ी, कस्बे कॉलोनी और अन्य कई क्षेत्रों में शान्ति स्थापित ना हो सकी। इसलिए, चार दिन बाद एक ऑपरेशन में लगभग २५७ आतंकवादी गिरफ्तार किए गए और शान्ति बहाल होती दिखी। .

नई!!: ५ जुलाई और जुलाई और अगस्त २०११ कराची लक्ष्यित हत्याएँ · और देखें »

जूनो (अंतरिक्ष यान)

बृहस्पति के आगे जूनो शोध यान का काल्पनिक चित्र जूनो (अंग्रेज़ी: Juno) अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान परिषद्, नासा, द्वारा हमारे सौर मंडल के पाँचवे ग्रह, बृहस्पति, पर अध्ययन करने के लिए पृथ्वी से ५ अगस्त २०११ को छोड़ा गया एक अंतरिक्ष शोध यान है। लगभग ५ वर्ष लंबी यात्रा के बाद ५ जुलाई २०१६ को यह बृहस्पति तक पहुँचने में सफल रहा। इस अभियान पर लगभग १.१ अरब डॉलर की लागत का अनुमान है। .

नई!!: ५ जुलाई और जूनो (अंतरिक्ष यान) · और देखें »

जी ज़ैंग

जी ज़ैंग (जन्म: 5 जुलाई, 1983) एक चीन की टेनिस खिलाड़ी हैं। She was born in चेंग्डू, Sichuan province.

नई!!: ५ जुलाई और जी ज़ैंग · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: ५ जुलाई और विश्व धरोहर · और देखें »

वेन ब्लैक

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:पुरुष टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: ५ जुलाई और वेन ब्लैक · और देखें »

वीर सांघवी

वीर सांघवी (जन्म: 5 जुलाई 1956) भारतीय प्रिंट और टेलिविजन पत्रकार, स्तंभकार, और परिचर्चा कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता हैं। वर्तमान में वह एच०टी० मीडिया (HT Media) में सलाहकार हैं। .

नई!!: ५ जुलाई और वीर सांघवी · और देखें »

केप वर्दे

केप वर्दे गणराज्य या वर्दे अंतरीप गणराज्य (पुर्तगाली: Cabo Verde, उच्चारण: काबु वर्दि) एक द्वीप देश है जो उत्तरी अटलांटिक महासागर मे अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर मैकरोनेशिया पारिस्थितिकक्षेत्र मे एक द्वीपसमूह के रूप मे फैला है। पहले यह एक निर्जन द्वीप था और इसकी खोज पंद्रहवीं शताब्दी मे पुर्तगालियों ने की थी। बाद मे पुर्तगालियों ने यहाँ अपनी बस्तियाँ बसाईं। वर्दे अंतरीप ने 1975 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त की। 2007 के बाद से यह देश एक विकासशील देश बन गया है जबकि इससे पहले इसकी गणना सबसे कम विकसित देशों मे की जाती थी। द्वीप की लगभग 20% जनसंख्या की दिन की प्रतिव्यक्ति कमाई $ 1.25 से भी कम है। .

नई!!: ५ जुलाई और केप वर्दे · और देखें »

असगर वजाहत

असग़र वजाहत (जन्म - 5 जुलाई, 1946) हिन्दी के प्रोफ़ेसर तथा रचनाकार हैं। इन्होंने नाटक, कथा, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत तथा अनुवाद के क्षेत्र में रचा है। ये दिल्ली स्थित जामिला मिलिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। .

नई!!: ५ जुलाई और असगर वजाहत · और देखें »

१९००

१९०० ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है, जो सोमवार से प्रारंभ हुआ था। .

नई!!: ५ जुलाई और १९०० · और देखें »

१९७५

१९७५ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ५ जुलाई और १९७५ · और देखें »

१९७७

1977 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ५ जुलाई और १९७७ · और देखें »

२००९ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

सेरेना विलियम्स / वीनस विलियम्स ने सामंथा स्टोसुर / रेने स्टब्स को 7-6 (4), 6-4 से हराया। श्रेणी:विम्बलडन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:2009 की ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:2009 की टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:2009 विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता.

नई!!: ५ जुलाई और २००९ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

5 जुलाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »