लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२९ अप्रैल

सूची २९ अप्रैल

29 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 119वॉ (लीप वर्ष में 120 वॉ) दिन है। साल में अभी और 246 दिन बाकी है।.

31 संबंधों: एस एम कृष्णा, एंजियोग्राफी, डब्ल्यूडब्ल्यूई, थॉर (फ़िल्म), बॉब ब्रायन, भारत २०१०, माइक ब्रायन, मुक्त व्यापार क्षेत्र, मैकमहोन रेखा, राजकुमारी रत्ना सिंह, सत्यजित राय, वाराणसी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१०, गोपीनाथ मुंडे, आन्द्रे अगासी, आशीष नेहरा, आईपॉड, इविका रेकन, किदार नाथ शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस, १८४८, १९१९, १९२३, १९३६, १९५८, १९६०, १९७०, १९७४, १९७८, १९७९, २०१०

एस एम कृष्णा

एस एम कृष्णा, जन्म1932, पूरा नाम- सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा, वर्ष1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी .

नई!!: २९ अप्रैल और एस एम कृष्णा · और देखें »

एंजियोग्राफी

जाँघ से किये गये एक एन्जियोग्राफ के ट्रान्स्वर्स प्रोजेक्शन में वर्टीब्रो बेसीलर तथा पोस्टीरियर सेरेब्रल एंजियोग्राफी (अंग्रेजी: Angiography), वाहिकाचित्रण अथवा वाहिकालेख रक्त वाहिनी नलिकाओं धमनी व शिराओं का एक प्रकार का एक्सरे जैसा चिकित्सकीय अध्ययन है, जिसका प्रयोग हृदय रोग, किडनी संक्रमण, ट्यूमर एवं खून का थक्का जमने आदि की जाँच करने में किया जाता है। एंजियोग्राफ में रेडियोधर्मी तत्व या डाई का प्रयोग किया जाता है, ताकि रक्त वाहिनी नलिकाओं को एक्स रे द्वारा साफ साफ देखा जा सके। डिजिटल सबस्ट्रेक्शन एंजियोग्राफी नामक एक नयी तकनीक में कंप्यूटर धमनियों की पृष्ठभूमि को गायब कर देता है जिससे चित्र ज्यादा साफ दिखने लगते हैं। यह तकनीक रक्त वाहिकाओं में अवरोध होने की स्थिति में ही की जाती है। इससे हृदय की धमनी में रुकावट एवं सिकुड़न की जानकारी का तत्काल पता चल जाता है। एंजियोग्राफी के बाद बीमारी से ग्रसित धमनियों को एंजियोप्लास्टी द्वारा खोला जाता है। इस उपचार के बाद रोगी के हृदय की रक्तविहीन मांसपेशियों में खून का प्रवाह बढ़ जाता है और उसे तत्काल आराम मिल जाता है। यही नहीं, हृदयाघात की सम्भावना में भी भारी कमी आ जाती है। याहू जागरण सितंबर, २००८ एंजियोग्राफी दो यूनानी शब्दों ‘एंजियॉन’ यानी वाहिकाओं और ‘ग्रेफियन’ यानी रिकॉर्ड करने से मिलकर बना है। यह तकनीक १९२७ में पहली बार एक पुर्तगाली फिज़ीशियन व न्यूरोलॉजिस्ट इगास मोनिज ने खोजी थी। इगास मोनिज को१९४९ में इस उल्लेखनीय कार्य के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: २९ अप्रैल और एंजियोग्राफी · और देखें »

डब्ल्यूडब्ल्यूई

Linda McMahon, CEOShane McMahon, Executive Vice President of Global MediaStephanie McMahon-Levesque, Executive Vice President of Talent Relations, Live Events and Creative Writing.

नई!!: २९ अप्रैल और डब्ल्यूडब्ल्यूई · और देखें »

थॉर (फ़िल्म)

थॉर (Thor) 2011 में बनी अमरिकी सुपरहीरो वाली फिल्म है जो मार्वल कॉमिक्स के थॉर किरदार पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वेल स्टुडियो ने और वितरण पैरामाउंट पिक्चर्स ने किया है। ये मार्वेल यूनिवर्स का चौथा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन किनिथ ब्रैनेघ ने किया है। इसकी कहानी लेखकों के एक दल ने लिखी है, जिसमें ऍशले एडवर्ड मिलर और जैक स्टेंट्ज़ और उनके साथ डॉन पेनी हैं। इस फिल्म को सिडनी में 17 अप्रैल और संयुक्त राज्य में 6 मई 2011 को दिखाया गया। .

नई!!: २९ अप्रैल और थॉर (फ़िल्म) · और देखें »

बॉब ब्रायन

बॉब ब्रायन (जन्म: 29 अप्रैल, 1978) एक प्रसिद्ध युगल टेनिस खिलाड़ी हैं। .

नई!!: २९ अप्रैल और बॉब ब्रायन · और देखें »

भारत २०१०

इन्हें भी देखें 2014 भारत 2014 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2014 साहित्य संगीत कला 2014 खेल जगत 2014 .

नई!!: २९ अप्रैल और भारत २०१० · और देखें »

माइक ब्रायन

माइक ब्रायन (जन्म: 29 अप्रैल, 1978) एक प्रसिद्ध युगल टेनिस खिलाड़ी हैं। .

नई!!: २९ अप्रैल और माइक ब्रायन · और देखें »

मुक्त व्यापार क्षेत्र

वर्तमान मुक्त व्यापार क्षेत्र ''एफ़टीए'' मुक्त व्यापार क्षेत्र (अंग्रेज़ी: फ्री ट्रेड एरिया; एफटीए) को परिवर्तित कर मुक्त व्यापार संधि का सृजन हुआ है। विश्व के दो राष्ट्रों के बीच व्यापार को और उदार बनाने के लिए मुक्त व्यापार संधि की जाती है। इसके तहत एक दूसरे के यहां से आयात-निर्यात होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क, सब्सिडी, नियामक कानून, ड्यूटी, कोटा और कर को सरल बनाया जाता है। इस संधि से दो देशों में उत्पादन लागत बाकी के देशों की तुलना में काफ़ी सस्ती होती है। १६वीं शताब्दी में पहली बार इंग्लैंड और यूरोप के देशों के बीच मुक्त व्यापार संधि की आवश्यकता महसूस हुई थी। आज दुनिया भर के कई देश मुक्त व्यापार संधि कर रहे हैं। यह समझौता वैश्विक मुक्त बाजार के एकीकरण में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। इन समझौतों से वहां की सरकार को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण में मदद मिलती है। सरल शब्दों में यह कारोबार पर सभी प्रतिबंधों को हटा देता है। इस समझौते के बहुत से लाभ हैं। हाल में भारत ने १० दक्षिण एशियाई देशों के समूह आसियान के साथ छह वर्षो की लंबी वार्ता के बाद बैंकॉक में मुक्त व्यापार समझौता किया है। इसके तहत अगले आठ वर्षों के लिए भारत और आसियान देशों के बीच होने वाली ८० प्रतिशत उत्पादों के व्यापार पर शुल्क समाप्त हो जाएगा। इससे पूर्व भी भारत के कई देशों और यूरोपियन संघ के साथ मुक्त व्यापार समजौते हो चुके हैं। यह समझौता गरीबी दूर करने, रोजगार पैदा करने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में काफी सहायक हो रहा है। मुक्त व्यापार संधि न सिर्फ व्यापार बल्कि दो देशों के बीच राजनैतिक संबंध के बीच कड़ी का काम भी करती है। कुल मिलाकर यह संधि व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करने और दोतरफा व्यापार को सुचारू रूप से चलाने में सहायक सिद्ध होती है। इस दिशा में अमरीका-मध्य पूर्व एशिया में भी मुक्त क्षेत्र की स्थापना की गई है। सार्क देशों और शेष दक्षिण एशिया में भी साफ्टा मुक्त व्यापार समझौता १ जनवरी, २००६ से प्रभाव में है। इस समझौते के तहत अधिक विकसित देश- भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका अपनी उत्पाद शुल्क को घटाकर २०१३ तक ० से ५ प्रतिशत के बीच ले आएंगे। कम विकसित देश- बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल को भी २०१८ तक ऐसा ही करना होगा। भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच भी प्रयास जारी हैं। .

नई!!: २९ अप्रैल और मुक्त व्यापार क्षेत्र · और देखें »

मैकमहोन रेखा

मैकमोहन रेखा पूर्वी-हिमालय क्षेत्र के चीन-अधिकृत एवं भारत अधिकृत क्षेत्रों के बीच सीमा चिह्नित करती है। यही सीमा-रेखा १९६२ के भारत-चीन युद्ध का केन्द्र एवं कारण थी। यह क्षेत्र अत्यधिक ऊंचाई का पर्वतीय स्थान है, जो मानचित्र में लाल रंग से दर्शित है। मैकमहोन रेखा भारत और तिब्बत के बीच सीमा रेखा है। यह अस्तित्व में सन् १९१४ में भारत की तत्कालीन ब्रिटिश सरकार और तिब्बत के बीच शिमला समझौते के तहत आई थी। १९१४ के बाद से अगले कई वर्षो तक इस सीमारेखा का अस्तित्व कई अन्य विवादों के कारण कहीं छुप गया था, किन्तु १९३५ में ओलफ केरो नामक एक अंग्रेज प्रशासनिक अधिकारी ने तत्कालीन अंग्रेज सरकार को इसे आधिकारिक तौर पर लागू करने का अनुरोध किया। १९३७ में सर्वे ऑफ इंडिया के एक मानचित्र में मैकमहोन रेखा को आधिकारिक भारतीय सीमारेखा के रूप में पर दिखाया गया था। इस सीमारेखा का नाम सर हैनरी मैकमहोन के नाम पर रखा गया था, जिनकी इस समझौते में महत्त्वपूर्ण भूमिका थी और वे भारत की तत्कालीन अंग्रेज सरकार के विदेश सचिव थे। अधिकांश हिमालय से होती हुई सीमारेखा पश्चिम में भूटान से ८९० कि॰मी॰ और पूर्व में ब्रह्मपुत्र तक २६० कि॰मी॰ तक फैली है। जहां भारत के अनुसार यह चीन के साथ उसकी सीमा है, वही, चीन १९१४ के शिमला समझौते को मानने से इनकार करता है। चीन के अनुसार तिब्बत स्वायत्त राज्य नहीं था और उसके पास किसी भी प्रकार के समझौते करने का कोई अधिकार नहीं था। चीन के आधिकारिक मानचित्रों में मैकमहोन रेखा के दक्षिण में ५६ हजार वर्ग मील के क्षेत्र को तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। इस क्षेत्र को चीन में दक्षिणी तिब्बत के नाम से जाना जाता है। १९६२-६३ के भारत-चीन युद्ध के समय चीनी फौजों ने कुछ समय के लिए इस क्षेत्र पर अधिकार भी जमा लिया था। इस कारण ही वर्तमान समय तक इस सीमारेखा पर विवाद यथावत बना हुआ है, लेकिन भारत-चीन के बीच भौगोलिक सीमा रेखा के रूप में इसे अवश्य माना जाता है। .

नई!!: २९ अप्रैल और मैकमहोन रेखा · और देखें »

राजकुमारी रत्ना सिंह

राजकुमारी रत्ना सिंह (जन्म: 29 अप्रैल, 1959) एक भारतीय राजनेता है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य है। लोकसभा सदस्य राजकुमारी रत्ना सिंह ग्यारहवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा की सदस्य चुनी गयीं। ने शनल इलेक्शन वाच नामक एनजीओ की रिपोर्ट मुताबिक देश की सबसे धनी महिला सांसद प्रतापगढ़ की राजकुमारी रत्ना सिंह हैं, जिनकी कुल संपत्ति 67 करोड़ 82 लाख रुपये हैं। .

नई!!: २९ अप्रैल और राजकुमारी रत्ना सिंह · और देखें »

सत्यजित राय

सत्यजित राय (बंगाली: शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज़ाँ रन्वार से मिलने पर और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत (Ladri di biciclette, बाइसिकल चोर) देखने के बाद फ़िल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ। राय ने अपने जीवन में ३७ फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फ़ीचर फ़िल्में, वृत्त चित्र और लघु फ़िल्में शामिल हैं। इनकी पहली फ़िल्म पथेर पांचाली (পথের পাঁচালী, पथ का गीत) को कान फ़िल्मोत्सव में मिले “सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख” पुरस्कार को मिलाकर कुल ग्यारह अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह फ़िल्म अपराजितो (অপরাজিত) और अपुर संसार (অপুর সংসার, अपु का संसार) के साथ इनकी प्रसिद्ध अपु त्रयी में शामिल है। राय फ़िल्म निर्माण से सम्बन्धित कई काम ख़ुद ही करते थे — पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, पार्श्व संगीत लिखना, चलचित्रण, कला निर्देशन, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना। फ़िल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फ़िल्म आलोचक भी थे। राय को जीवन में कई पुरस्कार मिले जिनमें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत रत्न शामिल हैं। .

नई!!: २९ अप्रैल और सत्यजित राय · और देखें »

वाराणसी

वाराणसी (अंग्रेज़ी: Vārāṇasī) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। काशी नरेश (काशी के महाराजा) वाराणसी शहर के मुख्य सांस्कृतिक संरक्षक एवं सभी धार्मिक क्रिया-कलापों के अभिन्न अंग हैं। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बनारस घराना वाराणसी में ही जन्मा एवं विकसित हुआ है। भारत के कई दार्शनिक, कवि, लेखक, संगीतज्ञ वाराणसी में रहे हैं, जिनमें कबीर, वल्लभाचार्य, रविदास, स्वामी रामानंद, त्रैलंग स्वामी, शिवानन्द गोस्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, पंडित रवि शंकर, गिरिजा देवी, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आदि कुछ हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था और गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था। वाराणसी में चार बड़े विश्वविद्यालय स्थित हैं: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है। वाराणसी को प्रायः 'मंदिरों का शहर', 'भारत की धार्मिक राजधानी', 'भगवान शिव की नगरी', 'दीपों का शहर', 'ज्ञान नगरी' आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है। प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं: "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।" .

नई!!: २९ अप्रैल और वाराणसी · और देखें »

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१०

इन्हें भी देखें- भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: २९ अप्रैल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१० · और देखें »

गोपीनाथ मुंडे

गोपीनाथ मुंडे (१२ दिसम्बर १९४९ – ३ जून २०१४) एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे। १९९५ में हुये विधानसभा के चुनावों में उन्होंने सफलता पाई और महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपनी पहचान ज़मीन से जुड़े एक कार्यकर्ता के तौर पर बनाई और वे एक राजनेता के साथ-साथ एक कृषक भी थे। मई-२०१४ में वह नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे, लेकिन उस के कुछ दिनों बाद ही दिल्ली में एक कार दुर्घटना में उनका देहान्त हुआ। गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र राज्य में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा थे। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के सबसे चमकदार चेहरे थे। मुंडे को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकमात्र भीड़ जुटाने वाले नेता के तौर पर जाना जाता था। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने वालों में उनका नाम लिया जाता था। गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र के कद्दावर ओबीसी नेता थे। गोपीनाथ मुंडे पिछड़े वर्गों में अच्छा प्रभाव रखने वाले महत्पूर्ण ओबीसी नेता थे। महाराष्ट्र प्रदेश में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अकेला जननेता माना जाता था। वे महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी में अपना अलग महत्व थे। महाराष्ट्र में एकमात्र जमीनी नेता मुंडे को नाराज करने से वहां भारतीय जनता पार्टी को भारी क्षति पहुंची। महाराष्ट्र में उनके वर्चस्व के सामने कोई चुनौती खड़ी नहीं थी। मायनस मुंडे महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बिना नमक समुद्र जैसी होने की आशंका थी। वे ४० साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। ३७ साल से चुनकर आये। गोपीनाथ मुंडे के शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से, शिवसेना से गठबंधन के संबंध २२ साल पुराने थे। .

नई!!: २९ अप्रैल और गोपीनाथ मुंडे · और देखें »

आन्द्रे अगासी

आन्द्रे अगासी का जन्म 29 अप्रैल 1970 अमेरिका देश के नेवाडा प्रदेश के लास वेगास शहर में हुआ था। वे एक नामी टेनिस खिलाड़ी हैं। भूतपूर्व नंबर एक खिलाड़ी रहे आंद्रे अगासी ने कुल ८ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते और साथ ही ओलम्पिक में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया। वह उन पाँच खिलाड़ी में से एक हैं जिन्होंने एक वर्ष में चारों ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वह ओपन एरा में सभी ग्रैंड स्लैम जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। अगासी, आन्द्रे अगासी, आन्द्रे अगासी, आन्द्रे.

नई!!: २९ अप्रैल और आन्द्रे अगासी · और देखें »

आशीष नेहरा

आशीष दीवनसिंह नेहरा (जन्म: २९ अप्रैल १९७९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ष १९९९ तक भारत की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में ये अपनी विविधता के लिए जाने जाते जाते हैं। ये अपनी गति, सटीकता, रेखा और लंबाई में चतुरता एवं गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता के कारण ये जाने जाते हैं। आशीष नेहरा नई गेंद के साथ अपनी गेंदबाजी और अंतिम ओवरों पर विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं। फिटनेस के मुद्दों के कारण वह कई बार राष्ट्रीय टीम से अनुपस्थित रहे हैं। आईपीएल में भी आशीष विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं, जिसमें उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आशीष नेहरा को रवि शास्त्री ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा था जिसे आजा तक भारतीय टीम ने कभी देखा है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी नेहरा का नाम भारत के भविष्य के गेंदबाजी कोच के रूप में करने का सुझाव दिया, जो उनके बड़े पैमाने पर अनुभव पर ध्यान रखने हुआ किया गया था। .

नई!!: २९ अप्रैल और आशीष नेहरा · और देखें »

आईपॉड

आइपॉड एप्पल इंक (Apple Inc) द्वारा डिजाइन और विपणन किया जाने वाला एक लोकप्रिय पोर्टेबल मीडिया प्लेयर (portable media player) ब्रांड है। यह२३ अक्टूबर (October 23), २००१ को लॉन्च किया गया। वर्तमान उत्पाद श्रृंखला में हार्ड ड्राइव आधारित आइपॉड क्लासिक (iPod Classic), टचस्क्रीन आइपॉड टच (आइपॉड टच), वीडियो-सक्षम आइपॉड नैनो (iPod Nano), स्क्रीन रहित आईपॉड शफल (iPod Shuffle) और आईफोन (iPhone) शामिल हैं। पूर्व उत्पादों में कॉम्पैक्ट आइपॉड मिनी (iPod Mini) और आइपॉड फ़ोटो (iPod Photo) (मुख्य आइपॉड क्लासिक लाइन के एकीकृत होने से), एक आंतरिक हार्ड ड्राइव (hard drive) पर आइपॉड क्लासिक मॉडल स्टोर मीडिया (media) शामिल है, जबकि अन्य सभी मॉडलों अपने छोटे आकार को सक्षम करने के लिए फ्लैश मेमोरी (flash memory) का उपयोग करतें हैं (विच्छिन्न मिनी ने माइक्रो ड्राइव (Microdrive) लघु हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल किया। आइपॉड टच को छोड़कर, अन्य कई डिजिटल संगीत खिलाड़ियों, आईपोड को बाह्य आंकड़ा भंडारण यंत्रों (data storage devices) के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। भंडारण क्षमता मॉडल से बदलती है। एप्पल धुन (iTunes) सॉफ्टवेयर को एप्पल मेकिनटोश और माइक्रोसॉफ्ट विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ संस्करणों का उपयोग करने वाले कंप्यूटर से संगीत का हस्तांतरण devices में करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वे उपयोगकर्ता जो एप्पल सॉफ्टवेयर के उपयोग को नहीं चुनते यां जिनके कंप्यूटर में आई धुनें नहीं चल सकतीं, आई धुनों के कई अनावृत स्रोत विकल्प भी उपलब्ध हैं। आई धुनें और इसके विकल्प फोटो, वीडियो, गेमें, संपर्क जानकारी, e-mail सेटिंग्स, वेब बुकमार्क्स और कैलेंडर को आइपॉड मॉडल की उन विशेषताओं का समर्थन करने के लिए हस्तांतरण कर सकते हैं। एप्पल इसकी तकनीकी क्षमता के अतिरिक्त, आई पोड लाइन के अद्वितीय उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस (user interface) तथा इसके उपयोग में आसानी पर दयां केंद्रित करता है। जैसे कि सितम्बर 2007 में, इसको इतिहास का सबसे अधिक बिकने वाला डिजिटल ऑडियो प्लेयर (digital audio player) की श्रृंखला में लाने के लिए, 150 मिलियन से अधिक आई पोड दुनिया भर में बेचे गए थे। .

नई!!: २९ अप्रैल और आईपॉड · और देखें »

इविका रेकन

इविका रेकन (क्रोएशियाई: Ivica Račan, 24 फरवरी, 1944 - 29 अप्रैल 2007) एक क्रोएशियाई leftist राजनयिक था और 2000 से 2003 तक क्रोएशिया के प्रधानमन्त्री था। उस किडनी कैंसर से मर जाते थे।, वीओए, 29 अप्रैल 2007 .

नई!!: २९ अप्रैल और इविका रेकन · और देखें »

किदार नाथ शर्मा

किदार नाथ शर्मा (जन्म: 12 अप्रैल, 1910 निधन: 29 अप्रैल, 1999) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: २९ अप्रैल और किदार नाथ शर्मा · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को विशव स्तर पर मनाया जाता है। युनैसका की सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय रंग मंच संस्था की सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय नाच समिति ने इस दिन को जैन जॉर्ज नोवेरे (1727-1810) जो आधुनिक बैले का प्रमुख चेहरा है उनकी याद में इस दिवस को समर्पित किया गया है ।.

नई!!: २९ अप्रैल और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस · और देखें »

१८४८

१८४८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १८४८ · और देखें »

१९१९

1919 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९१९ · और देखें »

१९२३

कोई विवरण नहीं।

नई!!: २९ अप्रैल और १९२३ · और देखें »

१९३६

1936 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९३६ · और देखें »

१९५८

1958 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९५८ · और देखें »

१९६०

1960 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। इसे अफ़्रीका का वर्ष भी कहा जाता है, क्योंकि इस साल कई प्रमुख घटनाएँ घटी ― विशेषकर सत्रह अफ़्रीकी राष्ट्रों की स्वतंत्रता ― जिससे विश्व का ध्यान इस महाद्वीप पर गया और पैन-अफ़्रीकीवाद की भावनाएँ और गहरी हुई। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९६० · और देखें »

१९७०

1970 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९७० · और देखें »

१९७४

1974 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९७४ · और देखें »

१९७८

१९७८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९७८ · और देखें »

१९७९

1979 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २९ अप्रैल और १९७९ · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: २९ अप्रैल और २०१० · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

29 अप्रैल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »