लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२८ सितंबर

सूची २८ सितंबर

28 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 281वॉ (लीप वर्ष में 282 वॉ) दिन है। साल में अभी और 94 दिन बाकी है। .

23 संबंधों: चाँदनी बार (2001 फ़िल्म), डेनमार्क, दशहरा, नीरज कयाल, पंचशील नगर, बार्बी द प्रिंसेस एंड द पौपर, ब्रिजित बर्दो, बेन ई. किंग, भारत मे आतंकवाद इतिहास, भारत रत्‍न, भीम नगर, लता मंगेशकर, शामली जिला, शिक्षक दिवस, शंकर रामचन्द्र, गुट निरपेक्ष आंदोलन, गोएमों: एक जांबाज़ योद्धा, कुँवर नारायण, अभिनव बिंद्रा, उपेन्द्रनाथ अश्क, १९७७, १९८८, २००३

चाँदनी बार (2001 फ़िल्म)

चाँदनी बार 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २८ सितंबर और चाँदनी बार (2001 फ़िल्म) · और देखें »

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

नई!!: २८ सितंबर और डेनमार्क · और देखें »

दशहरा

दशहरा (विजयादशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है (दशहरा .

नई!!: २८ सितंबर और दशहरा · और देखें »

नीरज कयाल

नीरज कयाल एक भारतीय संगणक वैज्ञानिक है। उन्होंने मणीन्द्र अग्रवाल और नितिन सक्सेना के साथ मिलकर ऐकेएस पराएमीलिटी टेस्ट का प्रस्ताव रखा। इस अनुसंधान ने दुनिया भर में ध्यान आकर्षित किया। इसी कार्य के लिए, अपने सह लेखकों के साथ, उन्हें प्रतिष्ठित गोडेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। .

नई!!: २८ सितंबर और नीरज कयाल · और देखें »

पंचशील नगर

पंचशील नगर उत्तर प्रदेश के नए बनाए गए जिलों में से एक है। जिसके निर्माण की घोषणा २८ सितंबर २०११ को की गई । जिले का मुख्यालय हापुड़ है। .

नई!!: २८ सितंबर और पंचशील नगर · और देखें »

बार्बी द प्रिंसेस एंड द पौपर

बार्बी द प्रिंसेस एंड द पौपर (अंग्रेज़ी: Barbie as the Princess and the Pauper), एक २००४ प्रत्यक्ष-से-वीडियो कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म 4 समग्र बार्बी फिल्म श्रृंखला में और इस बार्बी फिल्म श्रृंखला में पहले संगीतमय फिल्म है। यह पहली फिल्म है बार्बी से नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इसके बजाय उसके द्वारा सुनाई। फिल्म के मूल अंग्रेजी संस्करण केली शेरिडन, जो कम्प्यूटर जनित बार्बी फिल्म श्रृंखला में बार्बी आवाज उठाई है की आवाज सुविधाएँ। हिंदी डबिंग संस्करण बार्बी के रूप में राजश्री नाथ सुविधाएँ। यह फिल्म बाद में एक वैकल्पिक नाम के तहत VCD/DVD पर जारी किया गया था: बार्बी प्रिंसेस और पौपर के रूप में। इसके अलावा, यह पिछले भूमिका थी है कि राजश्री नाथ हिंदी संस्करण में बार्बी के लिए आवाज किया है, इससे पहले पिंकी राजपूत भूमिका संभाल लिया। .

नई!!: २८ सितंबर और बार्बी द प्रिंसेस एंड द पौपर · और देखें »

ब्रिजित बर्दो

ब्रिजित बर्दो १९६२ ब्रिजित बर्दो (पैरिस: २८ सितंबर १९३४) वह फ्रांस में पैदा हुए एक मशहूर पूर्व अभिनेत्री है। ब्रिजित बर्दो पशु अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी सारी दुनिया में मशहूर हैं। .

नई!!: २८ सितंबर और ब्रिजित बर्दो · और देखें »

बेन ई. किंग

2007 में चित्रित बेन ई. किंग बेंजामिन अर्ल नेल्सन (अंग्रेज़ी: Benjamin Earl Nelson, हेंडरसन, उत्तरी केरोलिना, 28 सितंबर 1938 – हेकेन्सेक, न्यू जर्ज़ी, 30 अप्रैल 2015) आम तौर पर बेन ई. किंग (अंग्रेज़ी: Ben E. King) के नाम से जाने जाते हैं एक मशहूर अमेरिकी सॉउल-पॉप गायक और लेखक थे। वे ख़ास तौर पर अपने 1961 गाने स्टैंड बाइ मी के लिये जाने पहचाने शख़्स हैं। अपने एकल पेशा शुरू करने से पहले, बेन ई. किंग ड्रिफ़्टेर्ज़ बैंड में गायक थे। .

नई!!: २८ सितंबर और बेन ई. किंग · और देखें »

भारत मे आतंकवाद इतिहास

भारत में आतंकवाद की घटनाएं: .

नई!!: २८ सितंबर और भारत मे आतंकवाद इतिहास · और देखें »

भारत रत्‍न

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 12 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं। .

नई!!: २८ सितंबर और भारत रत्‍न · और देखें »

भीम नगर

भीम नगरसंभल उत्तर प्रदेश के नए बनाए गए जिलों में से एक है। जिसके निर्माण की घोषणा २८ सितंबर २०११ को की गई । इस नव-सिर्जित जिले का मुख्यालय पवांसा मे बनाया जाएगा ।२३ जुलाई २०१२ को जनपद का नाम भीमनगर से बदलकर संभल कर दिया गया I सम्भल जनपद में ३ तहसीलें सम्भल चन्दौसी और गुन्नौर हैं I जनपद में वहुसंख्यक जाति यादव है, जनपद में ३ नगर पालिका परिषद और ५ नगर पंचायत है I, जनपद में ४ विधान सभा क्षेत्र सम्भल, असमौली,चन्दौसी और गुन्नौर आते हैं I .

नई!!: २८ सितंबर और भीम नगर · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: २८ सितंबर और लता मंगेशकर · और देखें »

शामली जिला

शामली उत्तर प्रदेश के नए बनाए गए जिलों में से एक है। जिसके निर्माण की घोषणा २८ सितंबर २०११ को प्रभुद्घ नगर नाम से की गई थी जिसे जुलाई २०१२ में पुनः बदलकर शामली नाम दिया गया। इस जिले का मुख्यालय शामली है । जो कि दिल्ली-सहारनपुर (राष्ट्रीय राजमार्ग -70 9 बी), मेरठ-करनाल (राष्ट्रीय राजमार्ग -70 9 ए) और पानीपत-खातिमा (राष्ट्रीय राजमार्ग -70 9एडी) पर स्थित है। जिला उपजाऊ डोब्रेगियन में स्थित है और इसलिए प्रमुख व्यवसाय कृषि है। जिला अपनी चीनी मिलों के लिए जाना जाता है और पड़ोसी क्षेत्रों में चीनी की आपूर्ति करता है। शामली जिला भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है। .

नई!!: २८ सितंबर और शामली जिला · और देखें »

शिक्षक दिवस

विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन होता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। .

नई!!: २८ सितंबर और शिक्षक दिवस · और देखें »

शंकर रामचन्द्र

शंकर रामचंद्र या मामाराव दांते (२८ सितंबर, १८९८-), ने पुणे से १९२० में कला स्नातक किया। १९२०-१९२३ तक लोक-संग्रह समाचार पत्र के संपादकीय विभाग में कार्यरत रहे। १९२३ के बाद इन्होंने देवनागरी लिपि के अक्षरों के मुद्रण एवं टंकण पर शोध किया और देवनागरी लिपि का मोनो-टाइप पर मुद्रण संभव हुआ। १९२४-१९३० तक पुणे हिन्दू महासभा के सचिव रहे थे। इस दौरान शुद्धि कार्यक्रम किए थे। १९२८ में दंगा प्रभावित महाद का सर्वेक्षण किया। १९३८ में इन्होंने निज़ाम के शासन में हिन्दुओं की स्थिति का सर्वेक्षण किया तथा सरकार को अवगत कराया। ये १९४०-१९४५ तक महाराष्ट्र हिन्दू महासभा के सचिव रहे थे। १९३८ में भागनगर (हैदराबाद) के अहिंसक प्रतिरोध के बाद १९३९ में इन्हें कारावास भोगना पड़ा। १९५० में ये अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के सचिव निर्वाचित हुए। बाद में १९७५ में उपाध्यक्ष भी बने। इन्होंने चित्तराव शास्त्री के ऋगवेद के मराठी अनुवाद, मेट्स बुक ऑन द प्लाइट ऑफ अनटचेबल्स, बलशास्त्री हरिदास के पुणे में दिए व्याख्यानों व सावरकर के कार्यों का प्रकाशन भी किया। ये १९४०-५५ तक काल- समाचारपत्र के संपादक भी रहे। १९६७ में इन्होंने काल-साप्ताहिक निकाला। गणपत महादेव नलदाड़े (१० फरवरी-) इनका जन्म पुणे में हुआ। आरंभ में इन्होंने अपने पिता के तंबाकू के व्यापार में सहओग किया। १९२२ में मुद्रणालय खोला। १९२५-३२ तक संग्राम-साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन किया। १९२८-५४ तक पुणे नगर निगम के अध्यक्ष भी रहे। १९४२ में ये पुणे शहर के महापौर भी चुने गए थे। १९६४ में ये मुंबई विधान परिषद के सदस्य चुने गए। मर्चेन्ट्स कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे थे। गांधी हत्याकाण्ड के दंगों के दौरान इनकी प्रिंटिंग प्रेस जला दी गई। १९४८ एवं १९५० में ये ४-४ महीनों के लिए जेल भी गए। १९७५ में पुणे में आयोजित हिन्दू महासभा सत्र की स्वागत समिति के अध्यक्ष भी रहे थे। .

नई!!: २८ सितंबर और शंकर रामचन्द्र · और देखें »

गुट निरपेक्ष आंदोलन

गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिहोंने निश्चय किया है, कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे। यह आंदोलन भारत के प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासीर युगोस्लाविया के राष्ट्रपति list .

नई!!: २८ सितंबर और गुट निरपेक्ष आंदोलन · और देखें »

गोएमों: एक जांबाज़ योद्धा

गोएमों: एक जांबाज़ योद्धा (मूल शीर्षक: GOEMON (ゴエモン)) एक २००९ है जापानी ऐतिहासिक कल्पना फिल्म। यह शिथिल इशिकावा गोएमों की कहानी पर आधारित है, अमीर से कीमती सामान चुरा लिया है और उन्हें गरीबों को दे दिया, जो एक महान डाकू नायक। फिल्म गोएमों के कारनामों की एक काल्पनिक खाता है और सेन्गोकु अवधि के अंतिम चरण के दौरान उनकी भूमिका, विशेष रूप से अवधि सेकीगहरा ​​की निर्णायक लड़ाई के लिए अग्रणी। .

नई!!: २८ सितंबर और गोएमों: एक जांबाज़ योद्धा · और देखें »

कुँवर नारायण

कुँवर नारायण का जन्म १९ सितंबर १९२७ को हुआ। नई कविता आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर कुँवर नारायण अज्ञेय द्वारा संपादित तीसरा सप्तक (१९५९) के प्रमुख कवियों में रहे हैं। कुँवर नारायण को अपनी रचनाशीलता में इतिहास और मिथक के जरिये वर्तमान को देखने के लिए जाना जाता है। कुंवर नारायण का रचना संसार इतना व्यापक एवं जटिल है कि उसको कोई एक नाम देना सम्भव नहीं। यद्यपि कुंवर नारायण की मूल विधा कविता रही है पर इसके अलावा उन्होंने कहानी, लेख व समीक्षाओं के साथ-साथ सिनेमा, रंगमंच एवं अन्य कलाओं पर भी बखूबी लेखनी चलायी है। इसके चलते जहाँ उनके लेखन में सहज संप्रेषणीयता आई वहीं वे प्रयोगधर्मी भी बने रहे। उनकी कविताओं-कहानियों का कई भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है। ‘तनाव‘ पत्रिका के लिए उन्होंने कवाफी तथा ब्रोर्खेस की कविताओं का भी अनुवाद किया है। 2009 में कुँवर नारायण को वर्ष 2005 के लिए देश के साहित्य जगत के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: २८ सितंबर और कुँवर नारायण · और देखें »

अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा १० मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। वे ११ अगस्त २००८ को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले में ५९६ अंक हासिल करने के बाद बिंद्रा ने जबर्दस्त मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया और अंतिम दौर में १०४.५ का स्कोर किया। उन्होंने कुल ७००.५ अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधने में कामयाबी हासिल की। बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। वे नौवें स्थान पर रहे थे। पच्‍चीस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष २००६ में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं। .

नई!!: २८ सितंबर और अभिनव बिंद्रा · और देखें »

उपेन्द्रनाथ अश्क

उपेन्द्र नाथ अश्क (१९१०- १९ जनवरी १९९६) उर्दू एवं हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार तथा उपन्यासकार थे। ये अपनी पुस्तक स्वयं ही प्रकाशित करते थे। .

नई!!: २८ सितंबर और उपेन्द्रनाथ अश्क · और देखें »

१९७७

1977 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २८ सितंबर और १९७७ · और देखें »

१९८८

1988 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २८ सितंबर और १९८८ · और देखें »

२००३

२००३ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २८ सितंबर और २००३ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

28 सितंबर, २८ सितम्बर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »